गुड़गांव, भारत, September 4, 2015 /PRNewswire/ --
नए जमाने के जॉब पोर्टल को नियुक्तियों के क्षेत्र में तकनीक, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल मार्केटिंग के उपयोग द्वारा क्रांतिकारी नवप्रवर्तनों के लिए सम्मानित किया गया
यह स्पष्ट है कि कार्य का भविष्य तेजी से बदल रहा है। भारत जैसे देशों की जनसंख्या पर आधारित नियुक्ति व्यवसाय में वृद्धि की संभावनाएं भी समान रूप से स्पष्ट हैं। भारत में हर महीने 1 मिलियन से अधिक लोग कार्यकारी आयु समूह में शामिल हो जाते हैं। यह कुछ आश्चर्य की बात है कि EY, UBS, Tracxn व अन्य द्वारा किए गए अनुमानों के अनुसार, नियुक्तियों के सभी पहलुओं में कुल राजस्व पूल 2020 तक US$ 4 बिलियन और 2030 तक US$ 12 बिलियन बढ़कर पहुंचना संभावित है। इसमें कौशल मूल्यांकन, सोर्सिंग और प्री-स्क्रीनिंग जैसे क्षेत्र तेजी से वृद्धि कर रहे हैं, जिस तरह नियुक्ति संबंधी उद्यमों के लिए वर्गीकृत या विज्ञापन राजस्व बढ़ रहा है।
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150903/10129555)
नए दौर की अनेक कंपनियां, इस सेगमेंट को अपना लक्ष्य बना रही हैं। MeraJob उनमें से एक है जो कम वेतन वाले, शुरूआती स्तर के तथा अग्रिम पंक्ति के पदों में स्टॉफ की भर्ती करने वाले नियोक्ताओं को नियुक्ति संबंधी बेहतर तथा दक्ष नतीजे देने के लिए अभ्यर्थियों की प्री-स्क्रीनिंग पर फोकस करती है। पीपुल मैटर्स द्वारा हाल ही में आयोजित TechHR'15 स्पॉटलाइट अवार्ड्स में यह दिखाया गया कि किस तरह से एचआर के क्षेत्र में तकनीक का उपयोग बढ़ रहा है। MeraJob का पोर्टल, जो प्री-स्क्रीन किए गए अभ्यर्थी उपलब्ध कराता है, को 'फ्यूचरिज्म इन टेक्नोलॉजी' हेतु तीन फाइनलिस्टों में से एक के रूप में चुना गया।
स्पॉटलाइट अवार्ड्स 2015 नए जमाने की ऐसी कंपनियों को सम्मानित करने के लिए थे जिन्होंने एचआर के क्षेत्र में क्रांतिकारी नवप्रवर्तन पेश किए हैं और बढ़ते मोबाइल तथा डिजिटल प्रसार वाली दुनिया में चुनौतियों का सामना करने के लिए एचआर क्षेत्र का कायाकल्प करने में अग्रणी हैं।
इस पुरस्कार के लिए 90 से अधिक कंपनियों ने स्पर्धा की। संजीव प्रसाद, सीआईओ, जेनपैक्ट; मनिंदर गुलाटी, प्रिंसिपल, लाइटस्पीड वेंचर्स; मनीष सबरवाल, सह-संस्थापक, टीमलीज; तथा अन्य अग्रणी बिजनेस लीडरों वाले निर्णायक मंडल ने शार्टलिस्ट की गई कंपनियों का चयन किया।
मोबाइल दुनिया के लिए जॉब पोर्टल
MeraJob के संस्थापक - पल्लव सिन्हा और रमन त्यागराजन - ने इस बात को समझा कि जॉब पोर्टलों की बढ़ती संख्या, अपनी सफलताओं की ही शिकार हो रही है। नौकरियों (खासकर शुरूआती स्तर वाली) के लिए आवेदनों की बढ़ती संख्या अक्सर बहुत अधिक होती है जिससे वास्तव में भर्ती की प्रक्रिया बाधित होती है। उपभोक्ता वित्तीय सेवा उद्योग से आइडिया लेकर उन्होंने नौकरी के इच्छुकों का "क्रेडिट ब्यूरो" बनाने की सोची, जहां प्रोफाइल सदैव अपडेट रहें। तकनीक सक्षम किफायती प्री-स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से MeraJob.in ऐसे अभ्यर्थियों के प्रोफाइल उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है जो नौकरी के लिए अत्यधिक कुशल हों। इसलिए नियोक्ता केवल उपयुक्त SmartProfiles के लिए सबस्क्राइब करते हैं और भुगतान करते हैं। दूसरे शब्दों में, किसी सामान्य जॉब पोर्टल पर जहां 100 सीवी में केवल 30 ही 'फिट' और 'इंट्रेस्टेड' होते हैं, केवल 10 वॉक-इन होने के बाद 3-4 ही ज्वॉइन के स्तर तक पहुंच पाते हैं; वहीं MeraJob के नियोक्ता केवल 30-35 उपयुक्त अभ्यर्थियों के लिए भुगतान करते हैं जिनमें से वे अंततः 7-8 को चुन लेते हैं।
ऑनलाइन और भर्ती केंद्र आधारित प्रक्रियाओं के जरिए, जो अधिकृत CRM सिस्टम पर चलती हैं, MeraJob कुछ अनूठे समाधान पेश करता है, जो लक्षित वर्ग में मोबाइल फोन के प्रसार तथा सोशल मीडिया के प्रचलन से लाभान्वित हैं।
गिरीश फनसालकर, सह-संस्थापक जो कि CIO और हेड प्रोडक्ट्स हैं, ने बताया, "ओपेन आर्किटेक्चर टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म तीसरी पार्टियों के प्रोडक्ट पेशकशों को एकीकृत करने की सुविधा देता है, और नए दौर के टूल जो नौकरी के इच्छुकों को नौकरी से भी बढ़कर संतुष्टि देते हैं।" इस तरह MeraJob भर्ती, कौशल विकास और नियोजन परिवेश में सभी पक्षों से सहयोग कर पाता है।
रमन त्यागराजन ने कहा, "अभ्यर्थियों को हमारी 'इंटरव्यू नाऊ' विशेषता पसंद है जिसे ऑनलाइन ऐक्सेस से निर्बाध एकीकृत किया गया है। दूसरी ओर नियोक्ताओं को हमारे एम्पॉवरिंग ऑनलाइन डैशबोर्ड और एप्लिकेशन ट्रैकिंग में दिलचस्पी है।"
पल्लव सिन्हा ने बताया, "नौकरी के इच्छुक सुयोग्य व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाना हमारे लिए उत्साह की बात है जो पहले अपनी दूर की लोकेशन या CV के अभाव की वजह से सही नियोक्ताओं तक नहीं पहुंच पाते थे।"
MeraJob.in के बारे में - भारत का नम्बर 1 जॉब मैचिंग पोर्टल
नियोक्ताओं के लिए MeraJob भारत का नम्बर 1 प्री-स्क्रीनिंग समाधान है। इसके समाधान, नियोक्ताओं को तेज गति से, कम लागत में नियुक्तियां करने की सुविधा देते हैं और बेहतर गुणवत्ता की सोर्सिंग तथा नियोक्ता के ब्रांड पर सकारात्मक प्रभाव के लक्ष्य हासिल कर पाते हैं। इसलिए "1/2 समय में, 1/2 कीमत में नियुक्ति करें" इसकी टैगलाइन है।
वर्तमान जॉब पोर्टलों द्वारा अपनाए जाने वाले वर्गीकृत तरीकों के बजाय MeraJob अलग तरीका अपनाता है जिसमें निम्न अनूठी खूबियां शामिल हैं-
लगभग 500,000 SmartProfiles और MeraJob.in पर रजिस्टर्ड लगभग 1,000 नियोक्ताओं के साथ, इस पोर्टल ने पहले से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अपने साथ जोड़ रखा है और इसके पोर्टल पर आने वाला ट्रैफिक दिनोंदिन बढ़ रहा है। MeraJob अपने उपयोक्ताओं - नौकरी के इच्छुकों और नियोक्ताओं से उच्च सहभागिता और गहरे ज्ञान के जरिए अधिक कार्यकुशल बाज़ार स्थल विकसित करने पर फोकस करता है।
मीडिया संपर्क:
आशु बजाज,
[email protected],
+91-9899905387,
कंटेंट एंड कैंडिडेट एंगेजमेन्ट मैनेजर,
MeraJob इंडिया प्राईवेट लिमिटेड
Share this article