सरकारी लैपटॉप वितरण ने युवाओं की रोजगारपरकता और आत्मविश्वास की दिशा में बेहतर काम कियाः सर्वेक्षण
नई दिल्ली, September 9, 2015 /PRNewswire/ --
मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु सरकारों द्वारा चुनावी वायदे के परिणामस्वरूप किए गए लैपटॉप वितरण कार्यक्रमों में ऐसे महत्त्वपूर्ण हस्तक्षेप बनने की संभावनाएं निहित हैं, जो युवाओं में कौशल, ज्ञान, रोजगारपरकता तथा आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सरकारें कर सकती हैं।
दिल्ली स्थित स्ट्रेटेजी एडवाइजरी व कंसल्टिंग फर्म इंडिया ऑपर्च्युनिटी एडवाइजर्स द्वारा आयोजित एक सर्वेक्षण में ये निष्कर्ष निकाले गए हैं। इसने मेरठ, वाराणसी, कानपुर और लखनऊ शहरों में एक प्रभाव सर्वेक्षण किया, जिससे मालूम हुआ कि लैपटॉप वितरण ने अपने लक्ष्यों को बखूबी हासिल किया है। उत्तर प्रदेश में जिन युवाओं को मुफ्त में लैपटॉप उपलब्ध कराए गए उनके ज्ञान, कौशल तथा आत्मविश्वास के स्तरों में काफी सुधार हुए हैं। सर्वेक्षण में शामिल हर किसी ने यह माना कि लैपटॉप से उनके ज्ञान और जागरूकता में पहले की अपेक्षा बढ़ोत्तरी हुई है। 80% से भी अधिक छात्रों ने सहमति व्यक्त की कि उनकी रोजगारपरकता में पहले की तुलना में बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि 30% से अधिक लोगों ने यह माना कि यह पहले से बहुत अधिक बढ़ी है। लैपटॉप मिलने से छात्रों की उद्यमिता संबंधी सोच और कैरियर विकल्प के रूप में कम्प्यूटर से जुड़ी नौकरियों के लिए भी आत्मविश्वास बढ़ा है जो उनके लिए लैपटॉप पाने से पहले पसंदीदा सरकारी और बैंक की नौकरियों की तुलना में नई संभावनाएं हैं।
लैपटॉप महिला सशक्तिकरण के लिए भी बहुत कारगर टूल साबित हुआ है क्योंकि जिन महिलाओं को लैपटॉप दिए गए उनके कैरियर फोकस में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई। अब कम्प्यूटर से जुड़े क्षेत्रों में नौकरी खोजने के लिए ज्यादा तादाद में महिलाएं खुद को सशक्त पाती हैं और कैरियर विकल्पों को लेकर अनिश्चित या अज्ञान रहने वाली महिलाओं की तादाद में 90% से भी अधिक गिरावट आई है।
शिक्षा तथा वेब सर्फिंग, लैपटॉप के सबसे उपयोगी पहलू हैं, तथा 70% से भी अधिक प्रतिक्रियादाताओं ने लैपटॉप का उपयोग प्रमुख रूप से शैक्षिक उद्देश्यों से किया। यह पूछे जाने पर कि क्या वे अपने लैपटॉप को स्मार्टफोन से बदलना चाहेंगे, 60% से अधिक प्रतिक्रियादाताओं ने इनकार किया। लैपटॉप की उपयोगिता के पक्ष में स्पष्ट बहुमत पाया गया।
राजीव श्रीवास्तव, वॉइस प्रेसिडेंट व जनरल मैनेजर, प्रिंटिंग एंड पर्सनल सिस्टम्स, एचपी इंडिया ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, "हमारा मानना है कि सरकारों द्वारा लागू लैपटॉप वितरण योजनाएं, भारत में युवाओं के विकास का एक प्रभावी तरीका हैं। लैपटॉप और इंटरनेट सुविधाएं उपलब्ध कराकर भारत अपने नागरिकों की कुशलता और रोजगारपरकता के कौशल विकसित कर सकता है जिससे हमारी अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी। विविध राज्य सरकारों के सहयोग से देश के हर नागरिक को पीसी उपलब्ध कराना हमारा ध्येय है।"
इंडिया ऑपर्च्युनिटी एडवाइजर्स के विषय में:
इंडिया ऑपर्च्युनिटी एडवाइजर्स एक कंसल्टिंग फर्म है जो भारत में प्रवेश व वृद्धि की इच्छुक कंपनियों को परामर्श सेवाएं देने पर केंद्रित है। साथ मिलकर हम धारणीय वृद्धि हासिल करने के लिए रणनीतियां बनाते, योजनाएं कार्यान्वित करते और रूकावटें दूर करते हैं।
हमारे क्लाइंट्स, हमारे समुदाय तथा हमारे देश के लिए हम सदैव सही कार्य करने के लिए तत्पर हैं।
वेबसाइट: http://www.indiaopportunity.in/
मीडिया संपर्क:
शीतल सुमन
[email protected]
+91-1143070364
इंडिया ऑपर्च्युनिटी एडवाइजर्स
Share this article