नई दिल्ली, October 29, 2015 /PRNewswire/ --
किसी प्रियजन के गुजर जाने के बाद महसूस होने वाले दुख और इस सच्चाई का सामना करना मुश्किल होता है कि अब वह हमारे साथ नहीं है। कुछ लोग अपना दर्द सोशल मीडिया पर बयान करते हैं, जबकि कुछ लोगों को सोशल नेटवर्किंग साइटों के जरिए अपना इस तरह का निजी दुख व्यक्त करना ठीक नहीं लगता। जो लोग अपने दिवंगत परिजनों को याद करने और श्रद्धांजलि देने का अधिक निजी और अद्वितीय तरीका चाहते हैं, उनके लिए Indiaonline.in ने http://www.Tributes.in नाम से एक अनूठी ऑनलाइन सेवा शुरू की है, जहां लोग सबसे अनूठे तरीके से अपनी भावनाएं रख सकते हैं और स्मृतियों को साझा सकते हैं।
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150626/752467 )
Tributes.in एक विशेष सेवा है जहां आप अपने प्रियजनों के लिए बहुत कम दरों पर निजी स्मृतियों वाले प्रोफाइल हमेशा के लिए बना सकते हैं! प्रत्येक मेमोरियल को भरपूर कस्टमाइज किया जा सकता है जिसमें लोग चित्र, वीडियो, जीवन विवरण और वंशावली भी जोड़ सकते हैं। इसके अलावा, उपयोक्ता अपने पेज को सार्वजनिक या निजी रखने का विकल्प चुन सकते हैं, जो इस पर निर्भर करता है कि वे किससे यह जानकारी साझा करना चाहते हैं। इसमें फेसबुक, गूगल, ईमेल, व्हॉट्सएप और एसएमएस द्वारा भी असीमित मित्रों को आमंत्रित करने का भी विकल्प दिया गया है। प्रत्येक प्रोफाइल में दिवंगत व्यक्ति का एक फोटो होता है जो वर्चुअल फ्रेम में लगा होता है जहां विजिटर निजी संदेश लिखकर, वर्चुअल फूल चढ़ाकर, हार चढ़ाकर या वर्चुअल मोमबत्ती, दिया या अगरबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इसके अलावा, इस वेबसाइट की एक अन्य खास खूबी यह है कि यहां प्रोफाइल को व्यक्ति के जन्मदिन या पुण्यतिथि के 10 दिन पहले से लेकर बाद तक हाइलाइट किया जाता है।
श्री राहुल जालान, निदेशक, Tributes.in, के अनुसार ''Tributes.in आपके प्रियजनों के जीवन की स्मृतियों को संजोने का एक खास स्थान है, यह वह माध्यम है जहां आप अपने दिवंगत प्रियजन के लिए अपना प्यार और समर्पण दर्शा सकते हैं। आज की तकनीक आधारित दुनिया में यह सेवा, इंटरनेट उपयोग करने वाली पीढ़ी के अनुकूल है जो उनको उनके प्रियजनों से जुड़ने का एक आसान और निजी तरीका देती है। जैसा कि हमारी टैगलाइन है - ''जिन लोगों को हम अपने पीछे छोड़ जाते हैं उनके दिलों में हमेशा जीवित रहने के लिए,'' - आज सबसे ज़्यादा उपयोग किए जाने वाले माध्यम के द्वारा अपने प्रियजनों की स्मृतियां संजोने से बेहतर तरीका और कोई नहीं हो सकता।''
इस वेबसाइट पर जानी-मानी हस्तियों जैसे कि महात्मा गांधी, यश राज चोपड़ा, सरोजनी नायडू आदि के सार्वजनिक प्रोफाइल पहले से दिए गए हैं। लोग फेसबुक या ईमेल खाते से रजिस्टर कराकर इन प्रोफाइल्स पर संदेश पोस्ट कर सकते हैं। पेज बनाने के लिए कई सारी कॉम्प्लिमेन्टरी थीमें दी गई हैं, जहां म्यूजिक थीमों को आप कस्टमाइज करके ऐसा निजी प्रोफाइल बना सकते हैं जो विजिटरों को उनके प्रियजनों की याद दिलाएगा।
IndiaOnline.in के विषय में:
इंडिया ऑनलाइन नेटवर्क पैन इंडिया इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक पहल है। यह 475 से अधिक भारत केंद्रित पोर्टलों का अपनी तरह का सबसे बड़ा नेटवर्क है। ये ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकने वाली सभी संभावित रिसोर्स और सेवाओं का नेटवर्क बना रहे हैं। जहां सभी भारतीय राज्यों, केंद्रशासित क्षेत्रों, मेट्रो और लगभग 300 बड़े शहरों को प्रत्येक के लिए समर्पित पोर्टल हैं, वहीं देश के लगभग 4000 अन्य शहरों को उनके राज्यों के पोर्टल पर सब-साइटों के रूप में कवर किया गया है।
संपर्क जानकारी:
पूजा कुमारी
पीआर व मीडिया मैनेजर - पैन इंडिया इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड
लैंडलाइन: 011-41306106 (5 लाइनें)
मोबाइल: +91-7838033290
https://www.tributes.in/
Share this article