बंगलौर, December 7, 2015 /PRNewswire/ --
-ह्यूमन बायो-एक्टिव फैक्टर्स से युक्त अपने प्रकार का पहला भारतीय स्किनकेयर उत्पाद, जो एंटी-एजिंग ट्रीटमेन्ट की दुनिया में नई क्रांति लाएगा
- 5 विशेष गुणों से भरपूर है (1) बारीक रेखाएं और झुर्रियां कम करता है (2) काले धब्बे कम/हल्के बनाता है (3) त्वचा की रंगत एकसमान बनाता है (4) त्वचा की कसावट सही करता है (5) त्वचा को नमी प्रदान करता है
- अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वायुरहित पैक में पेश किया गया है, जिससे उपयोग के समय उत्पाद की कार्यक्षमता सुनिश्चित रहती है। यह उत्पाद ठंडी और शुष्क दशाओं में अठारह महीनों तक उपयोगी बना रहता है।
दुनिया की जानी-मानी फार्मास्यूटिकल कंपनी Cipla Ltd ने आज Stempeutics द्वारा विकसित नए '5 इन 1' एंटी-एजिंग स्किन केयर उत्पाद Cutisera™ को लॉन्च करने की घोषणा की। Cutisera™ को उम्र के असर से प्रभावित त्वचा को नवजीवन देने के लिए वयस्क मानव स्टेम कोशिकाओं से प्राप्त बायो-एक्टिव फैक्टर्स से विकसित किया गया है। उत्पाद रखने और मनुष्यों पर उपयोग करने के बारे में इसके सक्रिय संघटकों की जांच की गई है। त्वचा पर उम्र के असर वाले मनुष्यों की त्वचा पर इस उत्पाद का तीन महीने तक परीक्षण किया गया है, जिन्होंने यह उत्पाद रोज़ाना दो बार इस्तेमाल किया। मनुष्यों पर किए गए इस अध्ययन से पता चला कि Cutisera™ एक शक्तिशाली और शीतलता प्रदान करने वाला एंटी-एजिंग स्किन केयर उत्पाद है, जो भारतीय मूल की हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है। उत्पाद के फॉर्मूले में कोई स्टेम कोशिकाएं नहीं हैं।
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150903/263587LOGO)
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150323/735846)
Cutisera™ लॉन्च के बारे में अपनी टिप्पणी करते हुए Mr. Chandru Chawla, Head of Cipla New Ventures, ने कहा कि, ' हम Cutisera™ को लॉन्च करते हुए रोमांचित हैं, जो कि अगली पीढ़ी का बायो-इंजीनियर्ड स्किन केयर उत्पाद है। हमारी उम्र बढ़ने और त्वचा पर असर डालने वाले पर्यावरणीय प्रभावों के संपर्क में आने के कारण मनुष्य की त्वचा में वृद्धि करने वाले गुण (फैक्टर) कम होते जाते हैं, जिससे त्वचा की एजिंग की समस्या होने लगती है। Cutisera™ को रोजाना इस्तेमाल करके ये फैक्टर फिर से त्वचा को देने पर त्वचा की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत हो जाती है, जिससे त्वचा को नवजीवन मिलता है।'
Mr. BN Manohar, CEO, Stempeutics ने इस बारे में कहा कि "हमारे JV पार्टनर Cipla के माध्यम से Cutisera™ को बाज़ार में पेश करते हुए हमें प्रसन्नता है।" "Cutisera™ में डॉक्टरों और उपभोक्ताओं ने काफी रूचि दिखाई है। ऐसी एक अद्वितीय और पेटेन्ट आवेदित तकनीक का प्रयोग करके Cutisera™ को विकसित किया गया है, जिसके तहत हर बैच में निर्धारित मात्राओं में वृद्धि फैक्टर और साइटोकाइन्स वाले स्थिर मुख्य संघटक निर्मित किए जाते हैं। इससे इस उत्पाद की लगातार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ऊंची गुणवत्ता सुनिश्चित होती है।"
Cipla के Dr. Jaideep Gogtay, Chief Medical Officer ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया कि, "उन्नत तकनीक और बढ़ती जागरूकता, अब लोगों को उनकी त्वचा के प्रति अधिक सतर्क बना रही है और वे ऐसे स्किन केयर उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं जो न केवल एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करें बल्कि ज़्यादा लम्बे समय तक उनका रंगरूप भी युवा बनाए रखें। एजिंग की वजहों को समझना, और फिर इसके छिपे कारणों को दूर करना ही इसका सही उपाय है। Cutisera™ यही करता है। यह शरीर की प्राकृतिक जैविक मरम्मत प्रक्रियाओं में सहायता करता है जिससे क्षतिग्रस्त त्वचा की मरम्मत होती है और आगे नुकसान होने से रोकथाम होती है।'
Cipla Limited के विषय में:
Cipla दुनिया की जानी-मानी फार्मास्यूटिकल कंपनी है जो सभी रोगियों की दैनिक ज़रूरतें पूरी करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और नवप्रवर्तन का उपयोग करती हैं। 80 वर्षों से Cipla भारत के साथ-साथ 150 से अधिक देशों में सबसे प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनी के रूप में लोकप्रिय है। हमारे पोर्टफोलियो में सभी थेराप्यूटिक श्रेणियों में एक जैसी अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता वाले 1500 से अधिक उत्पाद शामिल हैं। दीर्घकालीन स्थायी व्यवसाय को आगे बढ़ाते हुए Cipla किफायती कीमतों में दवाएं उपलब्ध कराने का कर्तव्य पूरा करती है। रोगियों के लिए वाजिब कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराने पर Cipla की प्रतिबद्धता को दुनिया भर में सराहना मिली है, जो HIV/AIDS के उपचार में अग्रणी भूमिका निभाने वाली पहली ऐसी फार्मास्यूटिकल कंपनी बनी जिसने अफ्रीका में तिहरे संयोजन वाली एंटी-रेट्रोवाइरल (ARV) दवाएं एक डालर रोजाना से भी कम कीमत में उपलब्ध कराईं और इस तरह 2001 से लेकर अभी तक लाखों रोगियों के इलाज में मदद की है। Cipla के अनुसंधान व विकास कार्य नवप्रवर्तक उत्पाद तथा दवा आपूर्ति प्रणालियां विकसित करने पर केंद्रित हैं।
Stempeutics के विषय में:
Stempeutics बंगलौर के बाहर स्थित एक उन्नत क्लीनिकल स्टेज बायोटेक कंपनी है। इसकी स्थापना Manipal Education and Medical Group (MEMG) द्वारा 2006 में की गई और बाद में इसने 2009 में Cipla से एक रणनीतिक गठबंधन किया। Stempeutics ने अपनी उच्च योग्यता वाली टीम के समर्पित प्रयासों द्वारा अत्याधुनिक अनुसंधान तथा क्लीनिकल प्रयोगों को बढ़ावा देकर नवप्रवर्तक स्टेम कोशिका उत्पाद विकसित करने के क्षेत्र में अपना अहम स्थान बनाया है। पहले भारत तथा उसके बाद विश्वस्तर पर प्रमुख अपूर्ण चिकित्सकीय ज़रूरतें पूरी करने के लिए नई तरह की स्टेम कोशिका आधारित दवाएं विकसित करना ही इसका लक्ष्य है।
Manipal Education & Medical Group के विषय में:
Manipal Education and Medical Group (MEMG) देश में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी है, जिसकी वैश्विक उपस्थिति है। अपनी अनुषंगियों के माध्यम से MEMG, भारत में तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। यह विश्वविद्यालयों और पेशेवर संस्थानों का प्रबंधन करता है जिनमें मेडिकल कॉलेज, शिक्षण अस्पताल, तथा चिकित्सा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान हैं जिनके माध्यम से यह विविध विषयों में बैचलर और मास्टर डिग्री प्रोग्राम उपलब्ध कराता है। यह Manipal Integrated Services (MIS) के नाम से एक फैकल्टी मैनेजमेन्ट कंपनी भी संचालित करता है जो छात्रों की आवास व्यवस्था, तथा छात्रावास प्रबंधन और अन्य अनेक सेवाएं जैसे कि फूड और कैटरिंग, इंजीनियरिंग और रखरखाव तथा सुरक्षा और हाउसकीपिंग आदि प्रदान करती है। कंपनी स्वास्थ्यसेवा संस्थानों, सुपर-स्पेश्यलिटी देखभाल वाले अस्पतालों, ग्रामीण मातृत्व एवं बाल कल्याण गृहों का भी प्रबंधन करती है। इसके अलावा कंपनी विविध औषधि एवं उपचार क्षेत्रों में स्टेम कोशिका तकनीकों पर शोध व विकास कार्य करती है। Manipal Education and Medical Group International India Pvt. Ltd. की स्थापना 1953 में हुई थी और यह बंगलौर, भारत में स्थित है तथा इसके शिक्षण कॉलेज और परिसर एंटीगुआ, दुबई, मलेशिया और नेपाल में भी स्थापित हैं।
मीडिया संपर्क:
Corporate Communications
Cipla
Charlotte Chunawala
Mobile: +91 7506257377
E-Mail: [email protected]
Pallavi Golar
Mobile: +91 9833641788
E-Mail: [email protected]
Vijayaraghavan
[email protected]
Mobile - +91-9535688118
General Manager - HR & Shared Services
Stempeutics Research Pvt. Ltd.
Share this article