बैंगलुरु, December 14, 2015 /PRNewswire/ --
आज एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, अनौपचारिक क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन जॉब मार्केटप्लेस, babajob.com को आज एशिया-प्रशांत क्षेत्र में Facebook द्वारा स्थापित SME India Council का सदस्य घोषित किया गया। Facebook जिसके प्लेटफॉर्म पर भारत के 20 लाख से अधिक लघु व मध्यम व्यवसाय (SMB) मौजूद हैं, ने आज विभिन्न उद्योगों के छोटे विक्रेताओं द्वारा उनके उद्यम को विकसित करने वाली उपयोगी टेक्नोलॉजी के बारे में फीडबैक को साझा करने और विचारों पर चर्चा करने में सहायता के लिए SME Council स्थापित की। पूरी दुनिया में Facebook द्वारा स्थापित की जाने वाली यह दूसरी SME Council है जबकि पहली कौंसिल अमेरिका में है। दुनियाभर में 4.5 करोड़ छोटे व्यवसाय अपने उपभोक्ताओं से जुड़ने के लिए सक्रियता के साथ Facebook पेज का उपयोग करते हैं।
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20151015/769417-a )
एक पोस्ट में, Facebook COO, Sheryl Sandberg ने कहा कि ''भारत की एक जॉब साइट Babajob.com जो Internet.org की फ्री बेसिक सर्विसेज़ ऐप का इस्तेमाल करती है, की साइट पर 60,000 लोग विजिट कर चुके हैं और उनमें से 10% लोगों ने नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया। इसका मतलब है कि 6,000 लोग जो पहले संपर्क के दायरे में नहीं थे, उनके पास अब नौकरी के लिए आवेदन करने का मौका मौजूद है।''
Vir Kashyap, Co-Founder and COO, babajob.com ने कहा, ''कंपनी के लिए यह एक प्रमुख पड़ाव है। हमारा मानना है कि टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की मदद से नौकरी पाने के इच्छुक लोगों को भारत की सवश्रेष्ठ कंपनियों से जोड़ा जाएगा। इस घटनाक्रम के साथ, Babajob को उम्मीद है कि इस प्रयास से व्यवसाय को बेहतर, बड़े पैमाने के समाधान मिलेंगे जिससे विस्तार पाकर उनकी पहुंच का दायरा वर्तमान ग्राहकों और भारत के 1 अरब लोगों (नैक्स्ट बिलियन इंडियंस) तक पहुंच जाएगा।''
इस नवनिर्मित कौंसिल में कंपनी का प्रतिनिधित्व babajob.com की चीफ ऑफ टेलेंट Maya Chandrasekaran कर रही हैं जिनमें उनके अलावा अन्य प्रख्यात सदस्य हैं जैसे Amruta Walvekar (Wrapistry), Anaka Narayanan (Brass Tacks), Anitha Nayak (Floured), Gautam Ivatury (MeraDoctor), R Balakrishnan (GIO Adventures) और Vivek Iyer (English Dost)।
इस प्रयास के बारे में पूछे जाने पर, Maya ने कहा, ''इस भागीदारी से भारत में तेज़ी से और ज़्यादा प्रभावशाली ढंग से शारीरिक श्रम और एंट्री-लेवल के जॉब सेगमेंट को संगठित करने के विज़न को हासिल करने में हमें मदद मिलेगी। इस प्रयास का हिस्सा बनने पर हम उत्साहित हैं और इसमें प्रभावशाली योगदान देने की उम्मीद करते हैं।''
नये विचारों पर चर्चा करने, फीडबैक साझा करने और बेहतर विज्ञापन समाधान तैयार करने के लिए Facebook के साथ मिलकर काम करने के लिए इस समूह की बैठक पूरे वर्ष होती रहेगी।
babajob.com के बारे में:
फिलहाल देश की लगभग 94% कार्यशक्ति को काम देने वाले, अनौपचारिक क्षेत्र में नौकरी तलाशने वाले इच्छुक कर्मचारियों के लिए Babajob.com भारत में सबसे बड़ा ऑनलाइन पोर्टल है। कंपनी को डिलीवरी बॉय, ऑफिस स्टाफ, ड्राइवर, कुक, मेड, सिक्योरिटी गार्ड, ब्यूटीशियन, रिसेशप्सनिस्ट और इसी प्रकार की नौकरियाँ प्रदान करने में विशेषज्ञता हासिल है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा औपचारिक क्षेत्र जैसे सेल्स, मैनेजमेंट, फायनेंस, इंजीनियरिंग, IT, BPO, अध्यापन और डेटा एंट्री की नौकरियों सहित, एंट्री-लेवल की नौकरियाँ भी उपलब्ध कराई जाती हैं। एक अतिरिक्त सेवा के तौर पर, प्रशिक्षण सहयोगियों के माध्यम से व्यक्तिगत विकास और पेशेवर विकास के अवसर भी उपलब्ध कराये जाते हैं।
Babajob.com की स्थापना Sean Blagsvedt - babajob.com के चीफ एक्जेक्यूटिव ऑफिसर, उनके पिता Ira Weise और Microsoft सहकर्मी Vibhore Goyal द्वारा की गई है और इसकी स्थापना 'प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर नौकरी' उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी।
एक सामाजिक उद्यम के तौर पर, babajob.com एक बड़े पैमाने के, दोहराये जाने योग्य, लाभकारी समाधान में काम करता है ताकि टेक्नोलॉजी, आविष्कारी तंत्र और सही प्रतिभा को सही नियोक्ता से जोड़ने की इसकी अपनी तकनीकी प्रणाली की मदद से, अनौपचारिक नौकरी बाजार में अभूतपूर्व बदलाव लाने वाली कुशलता द्वारा गरीबी से लड़ा जा सके/उसे खत्म किया जा सके।
Babajob.com के पास 500 से अधिक कर्मचारियों के साथ विकास और नये बाजार में जगह बनाने में मदद देने वाली सार्थक ढंग से बढ़ने वाली कार्यशक्ति है जबकि कंपनी लगातार बढ़ रही है, अपने ऑपरेशंस को तेज़ी से बढ़ा रही है/दायरा फैला रही है।
Babajob.com को SEEK, Vinod Khosla Impact, Gray Ghost Ventures और USAID से निवेश प्राप्त हुआ है।
मीडिया संपर्क:
Jithin Krishnan
[email protected]
+91-9820685639
Babajob Services Private Limited
Share this article