मुम्बई, January 14, 2016 /PRNewswire/ --
#fame - जो कि भारत का नं. 1 लाइव वीडियो एप है, #fame Talent League (FTL) को लॉन्च करते हुए सभी महत्त्वाकांक्षी प्रतिभाओं के लिए उनके जीवन का महत्त्वपूर्ण अवसर लेकर आया है, यह एक नई पहल है जो मनोरंजन कार्यक्रम निर्माताओं को रीयल टाइम में दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगी और सक्षम बनाएगी। इस कार्यक्रम की शुरूआत रोचक FTL Anthem से होगी जो आज के युवाओं की आवाज़ है और ब्रांड की संभावनाओं की झलक देती है।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160111/10137794 )
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/watch?v=nUiuuS3eg5k&feature=youtu.be
अगले 3 महीनों में 1 लाख से अधिक वीडियो बीमर्स को आकर्षित करना इस टैलेंट लीग का उद्देश्य है, जिसमें गायकों से लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन, डांसरों से लेकर लव गुरू और फैशन ब्लॉगर तक सभी शामिल होंगे।
दुनिया में किसी लाइव वीडियो एप पर पहली बार इस तरह की अद्वितीय गेमिफिकेशन विशेषता पेश करते हुए, #fame Talent League युवा प्रतिभाओं को लोकप्रियता और चर्चा के संदर्भ में एप पर उनकी परफार्मेंस का लगातार आंकलन करने की सुविधा देती है। देखे जाने और लाइक किए जाने के आधार पर, प्रतियोगी प्लेटफॉर्म के एल्गोरिद्म के माध्यम से अपने 'FTL' प्वॉइंट रिकॉर्ड करते हैं। प्रशंसक आधार बनाने के साथ, प्रतिभाशाली रचनाकारों को स्मार्टफोन, कारें और एक करोड़ तक के नकद इनाम जीतने का भी मौका मिलेगा। दिन में सबसे ज़्यादा स्कोर करने वाला एक स्मार्टफोन जीतेगा और महीने में सबसे ज़्यादा स्कोर करने वाले को कार जीतने का मौका मिलेगा।
#fame का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लाइव चैट और वर्चुअल स्टिकर्स की खूबियों से भी लैस है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि प्रतिभाशाली प्रतियोगी न केवल बीम कर सकते हैं बल्कि सीधे अपने मोबाइल से ही अपने फॉलोअर्स से 24/7 जुड़े रहकर बातचीत भी कर सकते हैं। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि उनको अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए परंपरागत तरीकों से संघर्ष करते हुए परेशान नहीं होना पड़ता- जैसे कि रियलिटी शो में भाग लेना, ऑडीशन के लिए लम्बी कतारों में इंतजार करना या अपनी किस्मत चमकने का इंतजार करते रहना।
#fame के सीईओ साकेत सौरभ ने इस संबंध में कहा कि, "पहले हमने अनेक उपलब्धियां देखीं जैसे कि ईमेल, सोशल नेटवर्किंग और वीडियो का प्रचलन। लाइव वीडियो, सोशल मीडिया में नयी महत्त्वपूर्ण चीज़ है। #fame Talent League आपके #fame के विस्तार के लिए एक नया दौर लेकर आई है। यह न केवल एक जबरदस्त तकनीकी नवप्रवर्तन है, जो इस दिशा में प्रेरित करेगा कि किस तरह प्रतिभाओं को डिजिटल माध्यम से खोजा जा सकता है, बल्कि यह किसी भी अन्य मीडिया या प्लेटफॉर्म की अपेक्षा अभूतपूर्व विस्तार भी हासिल करेगी।"
#fame तेज़ी से भारत में नं. 1 लाइव वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म के रूप में उभर रहा है और 3 मिलियन से अधिक डाउनलोड्स, 1 मिलियन मासिक सक्रिय उपयोक्ताओं और 35,000 से अधिक परफॉर्मरों, जो लॉन्च के 6 महीने के अंदर लाइव हो गए हैं, के साथ यह एशिया में सबसे तेज़ी से प्रगति करने वाला एप बन गया है। #fame Talent League में भाग लेने के लिए, #fame को अभी (Google Play & app store आइकॉन्स का उपयोग करें) डाउनलोड करें या fame.live पर लॉग ऑन करें।
#fame के विषय में:
#fame भारत का नं. 1 लाइव वीडियो एप है जो एक एकीकृत 'टैलेंट-फर्स्ट' रणनीति के माध्यम से लाखों मोबाइलधारकों को सेवा दे रहा है। अगले 3 वर्षों में 6 देशों में अपनी उपस्थिति के ज़रिए एशिया का प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेन्ट नेटवर्क बनने के लिए #fame पूरी तरह तैयार है। #fame, मोबाइल आधारित लाइव वीडियो प्रोग्रामिंग और नवप्रवर्तक वीडियो-ऑन-डिमांड मनोरंजन पर आधारित है, जिसमें, खान-पान, फैशन, म्यूजिक, कॉमेडी आदि विषयों में उच्च प्रभावशाली डिजिटल प्रापर्टीज, शो और फॉर्मेट्स शामिल हैं। वितरण के लिए कई प्लेटफॉर्मों वाले तरीके और सभी डिजिटल व सोशल प्लेटफॉर्मों पर दमदार मौजूदगी के ज़रिए #fame ब्रांडों को टैलेंट-आधारित विषयवस्तु, प्रापर्टीज और डिजिटल वीडियो सेवाओं तक विस्तृत अनुकूलित समाधानों के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचने व उनसे जुड़ने में मदद करता है।
मीडिया संपर्क:
Farnaz Bharwani
[email protected]
+91-9920724435
Linopinion
Share this article