वेबसाइट्स को एक से अधिक भाषाओं में सक्षम करने के लिए अमरीकी पेटेंट कार्यालय द्वारा लिंग्वानेक्स्ट टेक्नोलॉजी को 3 पेटेंट का अनुमोदन
पुणे, इंडिया, February 25, 2016 /PRNewswire/ --
लिंग्वानेक्स्ट इंडिया ने आज घोषणा की है कि उसे अमरीकी पेटेंट एवं ट्रेडमार्क कार्यालय से 3 पेटेंट के लिए अंतिम अनुमोदन प्राप्त हो गया है। ये पेटेंट लिंग्वानेक्स्ट की नवप्रवर्तक प्रौद्योगिकी के लिए प्रदान किए गए हैं जो मूल वेबसाइट की प्रतिकृति किए बगैर एक संपूर्ण बाह्य समाधान का इस्तेमाल करके वेबसाइट्स और वेब अनुप्रयोगों का अनेक भाषाओं में अनुवाद कर देती है।
बिलकुल नयी और विस्तृत जानकारी से समृद्ध वेबसाइटें पूरी तरह से मैन्युअल होती हैं। वेबसाईट सामग्री का सृजन, संपादन, समेकन, गुणवत्ता विश्लेषण (क्यू.ए.) और वेबसाइट पर अंतिम रुप से प्रकाशित करने तक का सारा कार्य मैन्युअल किया जाता है। विभिन्न सरकारी विभागों में इन सामग्रियों को अनेक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है और वे इसमें काफी रुचि भी ले रहे हैं। हालांकी, वेबसाईट से मूल अंग्रेजी सामग्री सहेजना, उसे मैन्युअल अनूवादित करना तथा सभी अपेक्षित भाषाओं में इन लाखों वेब पृष्ठों की प्रतिकृति तैयार करना यह पद्धति काफी कष्टप्रद है। इस कार्य को मैन्युअल करने में समय और लागत बहुत अधिक लगती है। तथा इन सभी वेबसाइट्स को मूल वेबसाइट के साथ नियमित रुप से समकालिक बनाए रखना व्यवहारिक रुप से असंभव हो जाता है। फलस्वरुप, इसमें बहुत समय लग जाता है और ये वेबसाइटें सभी भाषाओं में उपलब्ध नहीं हो पातीं जिसकी हमारे देश को जरुरत है।
लिंग्वानेक्स्ट की पेटेंट प्राप्त प्रौद्योगिकी, मूल वेबसाइट की प्रतिकृति की जरुरत के बगैर वेबसाइट्स को अनेक भाषाओं में उपलब्ध कराने का एक बेजोड़ समाधान प्रदान करती है। यह प्रौद्योगिकी एक बाह्य ''भाषा परत'' के रुप में कार्य करती है। मूल सामग्री के पृष्ठों की प्रतिकृति की जरुरत नहीं होती। यह परत केवल अपेक्षित अनुवाद रखती है। मूल वेबसाइट के सम्पूर्ण स्वचालित मॉनीटरिंग की मदद से कोई भी अपडेट कई भाषाओं में तुरंत उपलब्ध हो जाता है। प्रतिकृति वेबसाइट्स के रख-रखाव का ऊपरी खर्च पूरी तरह समाप्त हो जाता है, जिससे ऐसी परियोजनाओं की लागत तथा संसाधन आवश्यकता में काफी कमी आती है।
लिंग्वानेक्स्ट की प्रौद्योगिकी अपने सफल कार्यान्वयनों की वजह से विश्व भर में अपनी उपयोगिता साबित कर चुकी है। राष्ट्रीयकृत बैंकों, इंटरनेट बैंकिंग, मायएलपीजी(mylpg.in) गैस पोर्टल, विभिन्न तेल एवं गैस सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ भारत में कुछ सबसे बड़े भाषा अनुवाद कार्यान्वयन, लिंग्वानेक्स्ट की प्रौद्योगिकी से ही संभव हो सके हैं। जापान, अमेरिका और यूरोप में भागीदारी के साथ लिंग्वानेक्स्ट, वेबसाइट्स और वेबअनुप्रयोगों के प्रौद्योगिकी पर आधारित भाषानुवाद की लगातार अगुवाई कर रहा है। अमरीकी पेटेंट कार्यालय के ये अनुमोदन एक ऐसी प्रौद्योगिकी की विश्वसनीयता पर मुहर लगाते हैं जो पूरी तरह से भारत में डिज़ाइन एवं विकसित की गई है।
लिंग्वानेक्स्ट के बारे में
लिंग्वानेक्स्ट, भाषा तंत्रज्ञान में अग्रणी कंपनी है। लिंग्वानेक्स्ट ने विश्व की बड़ी कंपनीयोंका अपने वेबसाइट्स और वेब अनुप्रयोगोंके लिए जरुरी बहु-भाषा सेवा की ओर देखनेका नजरिया बदल दिया है। लिंग्वानेक्स्ट की नवप्रवर्तक प्रौद्योगिकीपर आधारित समाधानों की मदद से कोई भी उपभोक्ता वेब साईट या उपक्रम अनुप्रयोग किसी भी भाषा में, आधारभूत अनुप्रयोग कोड में किसी भी प्रकार के बदलाव की जरुरत न पड़ते हुए, बिना रुकावट चल सकते है। अधिक जानकारी के लिए www.linguanext.net .
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
लिंग्वानेक्स्ट टेक्नॉलॉजीज प्रा. लि.
401, गलोरे टेक पार्क,
बावधन, पुणे:411021
ईमेल: [email protected]
संपर्क : 020-22953848
Surendra Khopatkar
[email protected]
LinguaNext Technologies Pvt. Ltd.
Share this article