Puravankara पुणे में अपना प्रथम थीम आधारित इंटिग्रेटिड लाइफस्टाइल डिस्ट्रिक्ट पेश करने के साथ ही पश्चिमी भारत में वापस लौटा
बंगलौर, March 23, 2016 /PRNewswire/ --
Puravankara Projects ने आज मुंधवा, पुणे में 30 एकड़ की प्रस्तावित विकास परियोजना के साथ पश्चिमी क्षेत्र में प्रवेश करने की घोषणा की। 20 एकड़ में प्रथम विकास चरण के रूप में लांच किया गया Purva Silversands एक अद्वितीय इंटिग्रेटिड लाइफस्टाइल डिस्ट्रिक्ट है जिसमें पुणे शहर की अभूतपूर्व डिज़ाइन थीम का प्रयोग किया गया है। Purva Silversands अपने वर्ग में सर्वोत्तम सुविधाओं वाली एक अनुपम आवासीय विकास परियोजना है जो पुणे में घरों के खरीदारों को रिसॉर्ट जैसी जीवनशैली उपलब्ध कराएगी। इस परियोजना को आपके घर में ही समुद्रतट जैसा अनुभव देने तथा जीवन को 'छुटि्टयों के समान आनंददायक' बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक भव्य मानव-निर्मित लगून के साथ वेव पूल, स्नोर्कलिंग पूल, कोइ पांड, हैमक्स, पॉम ट्रीज तथा कैफे, रेस्टोरेन्ट्स और बुटीक शॉपिंग की खूबियों से लैस Purva Silversands एक अद्वितीय जीवनशैली का उपहार है, जो कि इस क्षेत्र में सबसे आकर्षक निवेश अवसरों में से एक है।
मुम्बई में Puravankara के 40 वर्षों के विकास के सफर का जिक्र करते हुए Mr. Ravi Puravankara, Chairman, Puravankara Projects Ltd. ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि "पश्चिमी क्षेत्र में हमारा प्रवेश, हमारे लिए घर लौटने जैसा है। अद्वितीय जीवनशैली वाले रहन-सहन का अनुभव देने वाली हमारी विशिष्ट थीम आधारित परियोजनाओं के माध्यम से हम पश्चिमी शहरों में एक फर्क उत्पन्न करने के लिए तैयार हैं। हमारी पहली परियोजना Purva Silversands की योजना पुणे शहर में बनाई गई है जो कि विश्व में सबसे तेजी से विकसित होते 50 नगरीय शहरों में से एक है। नौकरियों का फलता-फूलता बाज़ार, किरायों में भारी वृद्धि, तथा अवसंरचना मज़बूत बनाने पर सरकार का ज़ोर, पुणे को एक बहुत संभावनाशील बाज़ार बनाते हैं, जहां उच्चकोटि के घरों की बहुत आवश्यकता है।"
Purva Silversands खरडी व्यावसायिक नगर के दायें मुला-मुथा नदी के किनारे स्थित है। खरडी और मुंधवा को जोड़ने के लिए प्रस्तावित नया पुल, यातायात की भीड़ कम करेगा और मुंधवा में Purva Silversands तक यात्रा समय कम कर देगा। पुणे मेट्रो फेज 1 का 15 किमी. एलिवेटेड कॉरिडोर 2 भी शहर के विभिन्न मुख्य स्थानों से होकर मुंधवा तक आसान संपर्क सुविधा उपलब्ध कराएगा।
इस अद्वितीय प्रापर्टी में विविध प्रकार के जीवनशैली आधारित आवासीय अपार्टमेन्ट्स - 1, 2, 3, 4 BHK अपार्टमेन्ट्स, पेन्टहाउसेज, गार्डन अपार्टमेन्ट्स तथा कैफे, रेस्टोरेन्ट्स और बुटीक शॉपिंग की खूबियां पेश की गई हैं, जो नदी की पृष्ठभूमि में हरे-भरे वातावरण में स्थित होंगी।
Puravankara ने आकर्षक बेस प्राइस (base price) के साथ बुकिंग शुरू कर दी है, और इसे पुणे में एक सबसे बहुप्रतीक्षित आकर्षक निवेश अवसर की तरह पेश किया है।
Mr. Ashish Puravankara, Managing Director, Puravankara Projects Ltd ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "हमारे कुशल डिज़ाइन, भव्य सुसज्जित अपार्टमेन्ट तैयार करने पर केंद्रित हैं जो इंटिग्रेटिड लाइफस्टाइल डिस्ट्रिक्ट में स्थित होंगे। पूर्वी पुणे में मुंधवा को इस परियोजना के लिए रणनीतिक रूप से चुना गया है क्योंकि यह खरडी व्यावसायिक जिले के लिए एक प्रमुख आवासीय स्थान के रूप में उभर रहा है। मुंधवा में आवासीय, व्यावसायिक, मनोरंजन तथा अन्य सहायक सेवाओं का उचित तालमेल है। आगामी अवसंरचनात्मक विकास कार्यों ने इस क्षेत्र में रियल एस्टेट के फलने-फूलने के लिए उचित माहौल उपलब्ध कराया है।"
Puravankara Projects Ltd के विषय में:
Puravankara एक प्रतिष्ठित रियल एस्टेट विकासकर्ता है, जो बंगलौर, मुम्बई, कोच्चि, चेन्नई, कोयम्बटूर, हैदराबाद, पुणे और मैसूर में विविध प्रकार की परियोजनाओं के साथ उपस्थित है। कंपनी अपनी सहायक कंपनियों के साथ मिलकर 21.29 मिलियन वर्ग फुट की परियोजनाओं का विकास कर रही है जिसके अलावा 86.26 मिलियन वर्ग फुट का अतिरिक्त प्रस्तावित विकास कार्य अगले पांच वर्षों में किया जाना है। विश्व में सर्वोत्तम परियोजनाओं से प्रेरित लग्जरी थीम आधारित परियोजनाएं साकार करने के मामले में कंपनी को अग्रणी उत्कृष्टता प्राप्त है। Puravankara Group ने निर्माण क्षेत्र में नई तकनीकों तथा आधुनिक प्रगति से तालमेल बनाकर खुद को समय से आगे बनाए रखा है, जिससे तेजी से काम पूरे करने व गुणवत्तापरक उत्पाद प्रस्तुत करने में मदद मिलती है। Puravankara Projects Limited Mr. Ravi Puravankara तथा बोर्ड के मार्गदर्शन में पेशेवर ढंग से प्रबंधित है, यह कंपनी National Stock exchange of India Limited (NSE) तथा Bombay Stock Exchange (BSE) पर सूचीबद्ध है।
अधिक जानकारी के लिए देखें: http://www.puravankara.com/
Provident के विषय में:
Provident Housing Ltd., Puravankara Group के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। मध्यम आय वर्ग वाले लोगों को प्रीमियम श्रेणी के किफायती आवास उपलब्ध कराने की Mr. Ravi Puravankara की सोच के अनुरूप इस कंपनी की स्थापना 2008 में हुई। Provident ने चेन्नई, बंगलौर, हैदराबाद, मंगलौर और कोयम्बटूर में 16.11 मिलियन वर्ग फुट की परियोजनाएं शुरू कीं जिनमें से 6.75 मिलियन वर्ग फुट को पूरा करके डिलीवर किया जा चुका है। प्रोविडेंट के पास कुछ परियोजनाएं चल रही हैं जिनका क्षेत्रफल 93.6 लाख वर्ग फीट है। कंपनी ने निर्माण क्षेत्र में आधुनिक तकनीकें अपनाई हैं और सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं जो कि भारत में किफायती आवास के क्षेत्र में अभूतपूर्व विशेषता है।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें:
Sowmya Shenoy
Senior General Manager - Corporate Communication
Puravankara Projects Limited
Email: [email protected]
Tel: +91-80-43438984
Share this article