मुम्बई, April 7, 2016 /PRNewswire/ --
स्वादिष्ट कोल्ड स्मूदीज और पंचेस थैट इन गर्मियों में आपको देंगे जाड़ों का मजा
Café Coffee Day (CCD) ने तन-मन को ठंडक देने वाले शीतल पेयों की एक नई रेंज पेश की है जो इन गर्मियों में उपभोक्ताओं को सर्दियों का सा अहसास कराएगी। 'Winter has Arrived' की थीम के साथ CCD ने दो स्मूदीज और दो पंचेज पेश किए हैं जो इस बार की गर्मियों में सर्दियों जैसा अहसास दिलाने के लिए भरपूर ठंडे और ताज़गी भरे हैं।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160406/10143408 )
सर्दियों के इस अहसास की शुरूआत Tiramisu Smoothie से होती है, जो कि एक मीठी स्वीट-एन-स्नैक डिलाइट है। यह कोकोआ पाउडर, चीज सॉस और कॉफी का मिश्रण है, जिसमें नीचे स्पंज केक और ऊपर क्रीम मौजूद है और जो कि निश्चित ही अप्रैल के इस मौसम में आपको जबरदस्त ठंडक देगी। Strawberry Cheese Cake Smoothie में क्रश्ड कुकीज पर स्ट्रॉबेरी और चीज़ का मिश्रण है जो गर्मियों की तपन से राहत दिलाएगी। कॉफी और शीतलता के प्रेमी इन स्मूदीज का आनंद चिली बटर कुकी के साथ ले सकते हैं।
Watermelon Lychee Punch गर्मियों में ठंडा झोंका है जिसमें पानी, लीची और तरबूज की खुशबुओं की सनसनाती ताज़गी भरा ठंडा मिश्रण है। तरबूज और लीची का तालमेल, इसे गर्मियों में पीने लायक सबसे बेहतर ड्रिंक बनाता है। Cool Green Punch एक अन्य आकर्षण है, जिसमें स्वादिष्ट हरे सेबों की ताज़गी को खीरे की ठंडक के साथ बर्फीले ठंडे पानी में मिलाकर पेश किया गया है। यह ताज़गी देने वाला मिश्रण निश्चित रूप से हर किसी को गर्म दिनों में ठंडा बनाए रखेगा।
गर्मियों के अवसर पर पेयों की नई रेंज लांच करने के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Bidisha Nagaraj, ग्रुप प्रेसिडेंट मार्केटिंग, Coffee Day ने कहा कि, '''Winter has arrived' की थीम के साथ हमने हर किसी के लिए इन गर्मियों को काफी स्पेशल बनाने की योजना बनाई है। कैफे संस्कृति में अग्रणी होने के नाते हमने लीक से हटकर काम करना पसंद किया है और हमारे मेनू को नई ताज़गी के साथ संवारा है। स्मूदीज तथा पंचेज की चार नई और ताज़गी देने वाली पेशकश इसीलिए पेश किए गए हैं। हमें उम्मीद है कि पेयों की इस नई ताज़गीभरी और स्वादभरी रेंज के साथ इन गर्मियों में हम सर्दियों का पूरा मजा पेश कर पाएंगे।''
बेवरेजेस की नई रेंज मुम्बई, पुणे, अहमदाबाद, बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता में सभी CCD आउटलेट्स पर उपलब्ध है।
Café Coffee Day (CCD) के विषय में:
CCD भारत में 31 दिसम्बर, 2014 तक की स्थिति के अनुसार कैफे आउटलेट्स की संख्या के आधार पर सबसे बड़ी कॉफी चेन है (स्रोत: Indian Coffee Industry ओवरव्यू, मार्च 2015, Technopak ('Technopak, मार्च 2015')) तथा Coffee Day Global Limited (CDGL) के माध्यम से प्रचालित है जो कि Coffee Day Enterprises Limited की एक सहायक कंपनी है। CCD भारत में चेन कैफे सेगमेंट में अग्रणी है। (स्रोत: Technopak, मार्च 2015) और इसने अपना पहला कैफे बेंगलुरू में 1996 में खोला। CCD के मेनू में हॉट और कोल्ड कॉफीज के साथ अनेक फूड ऑप्शन, डेजर्ट्स और पेस्ट्रीज शामिल हैं। इसके अलावा CCD ब्रांड की मर्चेन्डाइज और एसेसरीज जैसे कि कॉफी मग, कॉफी मशीन, ट्रैवेल मग आदि भी इन कैफेज पर उपलब्ध हैं।
अधिक जानकारी के लिए देखें: http://www.cafecoffeeday.com/
अधिक विवरणों के लिए संपर्क करें:
Rachita Ravindran
Madison PR
मोबाइलः +91-9820769251
ईमेल: [email protected]
Share this article