मुम्बई, April 28, 2016 /PRNewswire/ --
MSG-2 के ब्लॉकबस्टर हिट होने तथा प्रतिष्ठित 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने तथा सिनेमाघरों में 220 से अधिक दिन पूरे करने के अलावा, रॉकस्टार Saint Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan के प्रशंसकों के पास जश्न मनाने की एक और वजह बन गई है।
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160425/10144748 )
रविवार की रात को रॉकस्टार saint MSG को ट्यूलिप स्टार होटल, जुहू, मुम्बई में आयोजित सितारों से सजी एक शाम में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता, निर्देशक तथा लेखक का प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार,' 2016 प्रदान किया गया। राष्ट्रगान के साथ शाम को 7 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में डॉ. MSG द्वारा फाउंडेशन के चेयरमैन M. AshfaqueKhopekar के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया गया। दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड्स 2016 के निर्णायक मंडल में AneesBazmee, Saroj Khan, Ismail Darbar, Udit Narayan, Mrs.Runa Lula, KamleshPandey, AnupJalota और Manoj Desai आदि फिल्म उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं।
Manoj Bajpai, MadhurBhandarkar और Priyanka Chopra सहित अनेक प्रतिष्ठित फिल्मी शखिसयतों ने अवार्ड को सिनेमाई उत्कृष्टता प्रदान की।
चेयरमैन M. AshfaqueKhopekar ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "डॉ. MSG ने एक समाज सुधारक के रूप में 119 से अधिक कल्याणकारी गतिविधियां शुरू कीं और महान कार्यों के लिए उन्हें 55 से अधिक गिनीज, एशिया, लिम्का रिकॉर्ड तथा असंख्य अन्य सम्मानों से नवाजा गया। ऐसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर फिल्म बनाने हेतु फिल्मोद्योग में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।"
सिरसा लौटने पर अपने उत्साहित प्रशंसकों को सम्बोधित करते हुए Saint Insan ने कहा कि यह देखकर उन्हें प्रसन्नता है कि सामाजिक परिवर्तन हेतु सिनेमा का विचार अपनी जड़ें मज़बूती से जमा रहा है और लोग नशीली चीज़ों व शराब छोड़कर अपने जीवन में सुखद बदलाव ला रहे हैं। युवाओं में बदलाव लाने के लिए फिल्मों का उपयोग करने का अभियान, इस सम्मान के बाद नई ऊर्जा भरी गति पकड़ेगा। Saint ने मुख्यधारा के सिनेमा उद्योग का भी आह्वान किया कि वह स्वस्थ मनोरंजन के माध्यम से सामाजिक सुधार के रूपांतरणकारी वाहक के रूप में सिनेमा को आगे बढ़ाने का संकल्प ले।
जैसे ही MSG ने यह ट्वीट किया कि, " आप सबके लिए अच्छी खबर! सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता, निर्देशक तथा लेखक हेतु दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित। #MSGdedicatesAwardToGuruji," वैसे ही टि्वटर तथा सोशल मीडिया पर हलचल तेज़ हो गई और दुनिया भर में यह हैशटैग ट्रेंड करने लगा। प्रशंसकों की कतारें दिल्ली से सिरसा तक थीं, जो अपने हाथों में गुब्बारे लिए हुए, रंगबिरंगे परिधान पहने हुए थे और अपने पसंदीदा सुपरस्टार का स्वागत करने के जोश से भरे हुए थे। Saint Dr.Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan ने कहा कि यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि यह फिल्म सभी को पसंद आई है और सराही गई है, और इसके असर को मुख्यधारा के बॉलीवुड सिनेमा ने भी अब महसूस करते हुए सम्मानित किया है-यह MSG-2 The Messenger फिल्म की पूरी स्टार-कास्ट और क्रियू के लिए निश्चित ही गर्व का क्षण है।
Tweets के URL:
https://twitter.com/Gurmeetramrahim/status/724284105110786048
https://twitter.com/Gurmeetramrahim/status/724297570684690434
Hakikat Entertainment Pvt. Ltd. के विषय में:
दर्शकों को वास्तविक और सार्थक सिनेमा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Hakikat Entertainment Pvt. Ltd. को 29 सितम्बर, 2009 को स्थापित किया गया। यह सिनेमा न केवल लोगों के मनोरंजन के लिए है बल्कि उन्हें जीवन के वास्तविक मूल्यों की शिक्षा भी प्रदान करता है।
http://www.hakikatentertainment.com
Share this article