सिरसा, भारत, May 2, 2016 /PRNewswire/ --
सिरसा में शुक्रवार, 29 अप्रैल को आयोजित डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर डेढ़ करोड़ से अधिक उपस्थित लोगों के बीच संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां को MSG की प्रथम फिल्म 'MSG-The Messenger' के साउंड ट्रैक के लिए Platinum Plaques से सम्मानित किया गया। IFPI (The International Federation of the Phonographic Industry) के भारत में महासचिव श्री सेवियो सी डि'सूजा ने संत डॉ. MSG को क्रमशः वोकल्स, लिरिक्स, कम्पोजीशन और म्यूजिक डॉयरेक्शन श्रेणियों के लिए 4 Platinum Plaques प्रदान किए।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160502/10145223 )
अपने प्रस्तुतिकरण भाषण में श्री सेवियो डि'सूजा ने कहा कि 'MSG-The Messenger' की ट्रिपल प्लेटिनम बिक्री के लिए संत डॉ. MSG को Platinum Plaque दिया जा रहा है। Platinum श्रेणी, दुनिया भर में सर्वोच्च श्रेणी है और यह Plaque 2002 से भारत में किसी को नहीं दिया गया है। IFPI विश्वस्तर पर रिकार्डिंग उद्योग का प्रतिनिधित्व करता है। वे दुनिया भर में 1,300 रिकार्ड कंपनियों के हितसमर्थक हैं। यह स्विटजरलैण्ड में पंजीकृत अलाभकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसके कार्यालय लंदन, ब्रुसेल्स, हांगकांग और मियामी में तथा सम्बद्ध कार्यालय बीजिंग, मुम्बई और अनेक अन्य शहरों में स्थित हैं।
'MSG-The Messenger' की एक मिलियन (10 लाख) सीडी और डीवीडी की बिक्री के उपलक्ष्य में श्री रजत कक्कड़, मैनेजिंग डॉयरेक्टर Sony DADC India द्वारा श्री मार्कस स्ट्रेबी, हेड ऑफ ग्लोबल लाइसेंस बिजनेस, SONY DADC International की ओर से संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां को एक अन्य Plaque से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, 'MSG-The Messenger' की सफलता का जश्न मनाने के लिए 'MSG1' - ऑडियो और वीडियो का सीमित संस्करण लकड़ी के एक बॉक्स में जारी किया गया। 'MSG-The Messenger' के सीक्वल 'MSG-2 The Messenger' की डीवीडी भी संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां द्वारा जारी की गई। यद्यपि 'MSG-2 The Messenger' रिलीज होने के 32 हफ्ते बाद भी अभी सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन अब लोग अपने घर में ही सुविधाजनक रूप से 'MSG-2' के संगीत और फिल्म का आनंद ले सकते हैं।
शुक्रवार को सम्मेलन अवसर पर उपस्थित बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों में प्रसिद्ध कोरियाग्राफर गणेश आचार्य, डॉयरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी कबीर लाल, वीएफएक्स एक्सपर्ट मधुसूदन और किट्टू करणजीत सलूजा, निर्देशक 'Online Gurukul' शामिल थे। फिल्म निर्माण के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री सलूजा ने बताया कि यह हॉलीवुड की फिल्म 'अवतार' की तरह उच्चकोटि की वीएफएक्स तकनीक पर बनी एक भव्य फिल्म है और वेदों पर आधारित इस फिल्म में संत डॉ. MSG ने 6 भूमिकाएं निभाई हैं, जैसा इससे पहले किसी फिल्म में कभाी नहीं देखा गया। इसके अलावा संत डॉ. MSG एक अन्य फिल्म 'Lionheart- MSG The Warrior' में भी दिखेंगे जो निर्माण के चरण में है तथा 'Online Gurukul' जिसमें संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां को महिलाओं के सम्मान के लिए संघर्षशील योद्धा की भांति पेश किया गया है। यह देखना बाकी है कि कौन सी फिल्म पहले पूरी होकर दर्शकों तक पहुंचती है।
Hakikat Entertainment Pvt. Ltd. के विषय में:
दर्शकों को वास्तविक और सार्थक सिनेमा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Hakikat Entertainment Pvt. Ltd. को 29 सितम्बर, 2009 को स्थापित किया गया। यह सिनेमा न केवल लोगों के मनोरंजन के लिए है बल्कि उन्हें जीवन के वास्तविक मूल्यों की शिक्षा भी प्रदान करता है।
http://www.hakikatentertainment.com
Share this article