India-gift द्वारा क्यूरेटेड गिफ्ट डिलीवरी के जरिए अपनों को लाएं और भी करीब
गुड़गांव, भारत, May 2, 2016 /PRNewswire/ --
विकसित होता उपहार उद्योग, भावनाओं के नए दौर का स्वागत करने को तैयार है क्योंकि India-gift.in ने भारत में क्यूरेटेड गिफ्ट डिलीवरी की घोषणा की है। भावनाओं की परवाह न करने वाले ई-कॉमर्स शॉपिंग पोर्टल्स पर निर्भरता कम करने के लिए, India-gift.in भावनाओं से ओतप्रोत डिलीवरी की सुविधा प्रदान करते हुए उपहार के क्षेत्र में खास अपनापन जोड़ने के लिए तत्पर है।
500 से अधिक शहरों के बड़े डिलीवरी नेटवर्क द्वारा समर्थित India-gift.in, आईआईएम-अहमदाबाद के पूर्व छात्र मोहित बंसल की सोच पर आधारित है जिन्होंने भारत में ई-गिफ्टिंग के क्षेत्र में अपनत्व का अहसास जोड़ने को अपना लक्ष्य बनाया। यह साल भर पुरानी वेबसाइट देश भर में फूल, केक, चॉकलेट तथा अन्य सारे उपहार पूरे अपनत्व की भावना के साथ डिलीवर करती है। हर उपहार को निजी रंगरूप देने के अलावा व्यापक पहुंच भी इसकी खास खूबी है।
छोटे शहरों में उपहार डिलीवरी पर फोकस करते हुए मोहित बंसल ने बताया कि "हालांकि $4 बिलियन के ई-कॉमर्स के भारी-भरकम कारोबार में ई-गिफ्टिंग का हिस्सा $400 मिलियन से अधिक है, लेकिन हमने पाया कि अपेक्षाकृत छोटे शहरों में काफी बड़ा बाज़ार अभी अछूता पड़ा है। दिल्ली, मुम्बई तथा अन्य बड़े शहरों में उपहारों की डिलीवरी देना आसान है, लेकिन उनको कोई सेवाएं नहीं देना चाहता जो देवघर में बर्थडे केक या गोंडा में फूल या सीतामढ़ी में चॉकलेट भेजना चाहते हैं। इसलिए हमने भारत के सभी छोटे शहरों में उपहारों की डिलीवरी करने के लिए एक बेहद मजबूत नेटवर्क स्थापित करना शुरू किया। और यह बताते हुए हमें गर्व है कि हम भारत में शायद अकेली ऐसी कंपनी हैं जो टियर 4 शहरों और कस्बों तक उपहारों की डिलीवरी करती है। इसके बावजूद हमने गुणवत्ता से कभी कोई समझौता नहीं किया। हम अपने ग्राहकों के उपहारों के मार्फत भावनाओं की डिलीवरी करते हैं और हर बार अपने इस कार्य में हमें गर्व का अहसास होता है।"
वर्तमान में यह वेबसाइट मदर्स डे 2016 की तैयारी कर रही है। मदर्स डे संबंधी उपहारों का बड़ा कलेक्शन इन्होंने पेश किया है जिसमें अनेक कस्टमाइज़ उपहार, मग, मोबाईल कवर, फोटो फ्रेम, निजी टाइल्स और पत्थर आदि तथा मदर्स डे के फूल और केक शामिल हैं, जो भारत भर में कहीं भी आपकी कोमल भावनाओं के साथ भेजे जा सकते हैं।
इस वेबसाइट पर खोजबीन करना एकदम आसान है और ग्राहक मिनटों में आर्डर दे सकते हैं। इसके अलावा, भारत भर में बर्थडे और एनिवर्सरी गिफ्ट भेजने के विकल्प एकदम ठोस और बेजोड़ हैं। अब ग्राहक बस माउस की एक क्लिक भर से भारत भर में अपने प्रियजनों को उपहार भेज सकते हैं।
India-gift.in के विषय में:
India-gift.in आईआईएम-अहमदाबाद के पूर्व छात्र मोहित बंसल द्वारा स्थापित एक नए दौर का गिफ्टिंग पोर्टल है। उनके साथ उपहार विशेषज्ञों की पूरी टीम है जो साइट पर दर्ज प्रत्येक उपहार को संवारते और अपने हाथों से सजाते हैं। 'उपहारों के जरिए भावनाओं की डिलीवरी' की सोच के साथ India-gift.in देश में 500 से अधिक डिलीवरी प्वाइंट्स के जरिए प्रगति कर रहा है।
अधिक जानकारी के लिए देखें https://www.india-gift.in
मीडिया संपर्क:
रूपल बंसल
[email protected]
+91-9899997654
चीफ गिफ्टींग ऑफिसर
India-gift
Share this article