Sendmygift.com ने Momandbaby.com लांच किया, मातृत्व और शिशु देखभाल उत्पादों के लिए एक गो-टू ई-रिटेलर
बैंगलोर, June 16, 2016 /PRNewswire/ --
भारत के सबसे बड़े गिफ्टिंग पोर्टल Sendmygift.com ने हाल ही में momandbaby.com को लांच करने की घोषणा की है, जो कि मातृत्व और शिशु देखभाल उत्पादों को पेश करने के लिए है। यह पोर्टल, प्रमुख ब्रांड sendmygift.com की ओर से लांच किए जाने वाले ई-कॉमर्स उपक्रमों की श्रृंखला में शामिल है। यह नया लांच किया गया पोर्टल मातृत्व और शिशु देखभाल के सर्वोत्तम उत्पादों को चुनने के विकल्प और स्वतंत्रता उपलब्ध कराएगा। इस वेबसाइट पर विश्व में मातृत्व और शिशु देखभाल के अग्रणी ब्रांड जैसे कि Madela, Libero, Disney, Pampers, Faber Castell, Himalaya, Pigeon, Mee Mee, Mamy Poko Pants, Dr. Brown, Simba, Sebamed और Scholastics तथा अनेक अन्य पेश किए जाएंगे।
MD, Dr. Mandeep Kaur Naik ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "शिशु देखभाल उत्पादों के बाज़ार में तेज उछाल है। कुछ श्रेणियों में 5-10% YOY वृद्धि देखी जा रही है। ई-कॉमर्स क्षेत्र में समय के साथ बड़े बदलाव आए हैं। हमने इसके बड़े आकार, खरीदारी के व्यवहारों तथा बाज़ार की संभावनाओं को देखते हुए इसमें प्रवेश करने का निर्णय लिया। इन दिनों कार्यशील महिलाओं की संख्या काफी बढ़ी है और उपभोक्ता, विशेषकर महिलाएं ज्यादा विकल्पों की खोज कर रही हैं, ये सभी पहलू इस उद्योग को आकर्षक बनाए हुए हैं। हम संभावनाशील क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं, और इसमें हमें काफी संभावनाएं नज़र आती हैं। मातृत्व और शिशु देखभाल उत्पादों के क्षेत्र में भारत के अग्रणी ई-रिटेलर बनना हमारा उद्देश्य है।"
इस पोर्टल पर ऐसे उत्पाद पेश किए जाएंगे जो हर स्तर के पैरेंटहुड की ज़रूरतें पूरी करने वाले हों, जिनमें शिशु जन्म से पूर्व मातृत्व के बाद तक के लिए, नवजात बच्चों से लेकर 8 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए उत्पाद शामिल होंगे। इस पोर्टल पर सभी प्रमुख श्रेणियों में उत्पाद पेश किए जाएंगे जिनमें मैटर्निटी वियर, मैटर्निटी एसेंशियल्स, पोस्ट प्री-मदरहुड एसेंशियल्स, शिशुओं और बच्चों की देखभाल संबंधी उत्पाद, एसेसरीज और कपड़े शामिल हैं।
Dr. Kaur ने आगे बताया कि, "हम अपने ग्राहकों को किफायती कीमतों पर सर्वोत्तम उत्पाद चुनने के विकल्प देना चाहते हैं। हम ऐसे डिलीवरी मॉडल पर काम कर रहे हैं जो लॉजिस्टिक्स की लागतें काफी कम करेगा और टर्नअराउंड टाइम में सुधार करेगा। हमारा विश्वास है कि ये प्रयास, उद्योग में एक ताजगीभरा परिवर्तन लाएंगे।"
यह पोर्टल 11 जून को लाइव होगा और इसका पता http://www.momandbaby.com है। भव्य उद्घाटन के मौके पर अनेक फास्ट मूविंग श्रेणियों में भारी छूटों और ऑफर्स की घोषणा की जाएगी। कंपनी ने हर खरीद पर मुफ्त उपहारों की तथा अनेक उत्पाद श्रेणियों में आकर्षक छूटों की घोषणा की है। भारी छूटों और ऑफर्स के अलावा उनकी ओर से माताओं व शिशुओं के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, इसमें एक बेबी शो आयोजित किए जाने के अलावा आमंत्रित लोगों का मनोरंजन करने के लिए अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। momandbaby सेल्फी प्रतियोगिता के माध्यम से इस ब्रांड ने सोशल मीडिया में पहले से ही हलचल मचा दी है, और इनका Facebook पेज माताओं द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
Momandbaby.com के विषय में
Momandbaby.com भारत के सबसे बड़े गिफ्टिंग पोर्टल Sendmygift.com की ओर से एक नई पेशकश है जो मां और उसके बच्चे के जीवनपर्यन्त रिश्ते को और मधुर बनाने के लिए है। हर मां को मातृत्व और शिशु देखभाल के सर्वोत्तम उत्पाद चुनने के विकल्प और आज़ादी देना हमारा मिशन है। यह सुनिश्चित करने के लिए हमने काफी प्रयास किया है कि हमारे द्वारा पेश किए जाने वाले उत्पाद उच्च गुणवत्ता वाले हों। गुणवत्ता और वाजिब कीमतों की गारंटी के लिए हमारे विशेषज्ञ सर्वोत्तम स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय उत्पादों/ब्रांडों को चुनते हैं। हमारा पहले से सुस्थापित लॉजिस्टिक्स सिस्टम हमें उत्पादों को शीघ्र डिलीवर करने के मामले में दूसरों से ज्यादा सक्षम बनाता है। Momandbaby.com सर्वोत्तम मातृत्व और शिशु देखभाल उत्पादों के लिए पोर्टल है और यहां वह सब कुछ मौजूद है जिसकी आवश्यकता किसी मां को उसके मातृत्व के पूरे सफर के दौरान पड़ती है।
मीडिया संपर्क:
Sushant Kumar
[email protected]
+91-80-46544444
PR Department
Momandbaby
Share this article