हैदराबाद, भारत, July 7, 2016 /PRNewswire/ --
बुजुर्गों के लिए सुरक्षित रहने तथा संपर्क में बने रहने के लिए प्रस्तुत नवीनतम स्मार्ट वॉच एक स्टाइलिश और व्यावहारिक पेशकश है
खासतौर से बुजुर्गों के लिए डिजाइन की गई MPERSENS™ एक नए दौर की, स्टाइलिश और उपयोग में आसान मोबाइल-सक्षम स्मार्ट वॉच है जो अपनी खास खूबियों जैसे कि लोकेशन ट्रैकिंग, जियो फेंस, फाल डिटेक्शन, इमर्जेन्सी कॉलिंग, दवाओं के लिए रिमाइंडर, सुदूर स्वास्थ्य निगरानी (रिमोट हेल्थ मॉनीटरिंग) तथा इसमें लगे आठ विभिन्न सेंसरों की वजह से बुजुर्गों का जीवन आसान बनाती है और उनकी चुनौतियां कम करती है।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160705/10149885 )
एक समारोह में कंपनी के प्रवक्ता Rajendra Sadhu ने कहा कि, "यह नए जमाने की स्मार्ट वॉच MPERSENS™ आपके लिए VYZIN की ओर से पेश की गई है, जो कि एक ऐसी कंपनी है जिसने मोबाइल हेल्थकेयर तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी रहकर नाम कमाया है और इसने भारत में अपनी पहली सेलुलर सक्षम स्मार्ट वॉच फरवरी 2011 में तब पेश की थी जब कोई अन्य स्मार्ट वॉच मौजूद नहीं थी।"
एक प्रश्न के उत्तर में Rajendra Sadhu ने कहा कि, "जहां अनेक बुजुर्ग लोग अपनी स्वतंत्र जीवनशैली पसंद करते हैं, वहीं उनमें से अनेक लोग बढ़ी उम्र की वजह से होने वाली बीमारियों जैसे कि पार्किन्सन्स रोग या डिमेंशिया से ग्रस्त रहते हैं। हमारी वियरेबल तकनीक जैसे कि मोबाइल पर्सनल इमर्जेन्सी रिस्पांस सिस्टम या MPERSENS™ कमी को दूर करने में मददगार है और उन व्यक्तियों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करती है। कोई आपातस्थिति होने पर स्मार्ट वॉच पर बस एक बटन छूने भर से चिकित्सा सेवाओं, परिवार व दोस्तों तक पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा, सेंसरों तथा रिमोट हेल्थ मॉनीटरिंग विशेषताओं का इस्तेमाल करके बुजुर्ग लोग अपनी सेहत पर भी निगाह रख सकते हैं।" उन्होंने आगे बताया।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि, "नई और अभिनव MPERSENS™ तकनीक की बदौलत बच्चे आश्वस्त रह सकते हैं कि ज़रूरत होने पर उनके अभिभावक स्वयं ही उनसे संपर्क कर सकेंगे। वर्तमान में बुजुर्गों के लिए उपलब्ध चिकित्सकीय चेतावनी (मेडिकल अलर्ट) तकनीकों में जहां स्थितियों की जानकारी पाने में आपको कुछ समय लगता है, वहीं उनकी तुलना में यह एक बड़ा कदम है।"
MPERSENS™ ने अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय देशों में भी बिक्री के लिए सभी ज़रूरी प्रमाणन प्राप्त कर लिए हैं, इसे Verizon और Sprint द्वारा उनके नेटवर्क पर उपयोग के लिए अनुमोदित किया गया है और यह GSM/CDMA तकनीकों के साथ उपलब्ध होगी। डिवाइस और इसकी क्षमताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.veesag.com/mpersens/ देखें।
VYZIN Electronics Pvt. Ltd के विषय में
भारत में 2010 में स्थापित VYZIN, IOT के क्षेत्र में एक सबसे सफल अग्रणी कंपनी है जो दुनिया के 10 से अधिक देशों तक पहुंच रखती है। इस कंपनी ने अनेक नवप्रवर्तन किए हैं जिन्होंने तकनीक का दायरा बढ़ाने में तथा अधिक बेहतर व अधिक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभाई है। इस वजह से VYZIN की ज़्यादातर डिवाइसें स्वास्थ्यसेवा, सुरक्षा और तंदुरूस्ती से संबंधित हैं। VYZIN के नवप्रवर्तनों को कुछ सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार व खिताब हासिल हुए हैं जिनमें FICCI की ओर से एक्सेलेंस इन मेडिकल टेक्नोलॉजी पुरस्कार, तथा Department of Science and Technology India (DST), तथा Lockheed Martin Corporation के संयुक्त उपक्रम इंडिया इनोवेशन ग्रोथ प्रोग्राम की ओर से स्वर्ण पदक शामिल है।
मीडिया संपर्कः
Pavani Perumalla
[email protected]
+91-40-40209946
VYZIN Electronics Private Limited
Share this article