कोट्टायम, इंडिया, August 24, 2016 /PRNewswire/ --
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र द्वारा अपना 70वाँ स्वतंत्रता समारोह मनाए जाने के साथ Labour India Public School, कोट्टायम के छात्रों ने मतदान केंद्रों की ओर प्रस्थान किया। भारतीय इतिहास में पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग ने सीधे स्कूल संसद चुनावों का आयोजन किया - जो कि दुनिया के किसी भी लोकतांत्रिक देश में एक अभूतपूर्व आयोजन है। नर्सरी से लेकर सीनियर स्कूल तक के छात्रों ने इस अग्रणी प्रयास के अंतर्गत अपने भावी लोकतांत्रिक अधिकारों की रिहर्सल की। 23 अगस्त, 2016 को उनकी बायीं तर्जनी अंगुली पर लोकतंत्र की अमिट स्याही की छाप
बन गई।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160823/400373)
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160823/400374LOGO)
प्रत्येक चुनाव लोकतंत्र का एक उत्सव होता है। पिछली पीढ़ियों के बलिदान से अर्जित आजादी का पर्याप्त मूल्य तभी होगा जब वर्तमान पीढ़ी लोकतंत्र की सच्ची भावना से ओतप्रोत होगी। इस विचार के आधार पर निर्वाचन आयोग ने विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया से परिचित कराने की पहल की और Labour India Public School, कोट्टायम को इस क्रांतिकारी पहल का मेजबान बनने का गौरव मिला। शिक्षकों के बीच से रिटर्निंग अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी चुने गए और स्कूल अध्यक्ष, हेड ब्वॉय, हेड गर्ल और स्पोर्ट्स कैप्टन पदों के लिए चुनाव कराए गए। इन पदों के लिए 20 से अधिक प्रतियोगियों ने स्पर्धा की। स्कूल ID कार्ड को निर्वाचक मतदाता ID कार्डों से बदल दिया गया।
वास्तविक मतदान से पहले एक नकली मतदान का आयोजन किया गया, जो 9.00 बजे सुबह शुरू हुआ और परिणामों की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा की गई।
Justice Bhaskaran के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय ने कोट्टायम के जिलाधिकारी और जिले के चुनाव अधिकारियों के लिए इस आशय का एक आदेश (सं.3626/B/2016) जारी किया। इसके अनुसार उप जिलाधिकारी सहित प्रशिक्षक आदेश (सं. L:3-7949/16) द्वारा स्कूल हेतु निर्धारित किए गए।
स्कूल में तीन बूथ स्थापित किये गये, प्रत्येक बूथ पर 4 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें थीं और मतदाओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों के सामने बटन दबाकर मताधिकार का प्रयोग किया। उम्मीदवारों के प्रतीक चिनह निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित किये गये थे; ये प्रतीक निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित आधिकारिक चिन्ह थे।
Labour India Public School के विषय में
Labour India Public School 1993 में एक आवासीय CBSE सम्बद्ध सह-शिक्षा स्कूल के रूप में स्थापित हुआ, जो केरल में कोट्टायम के निकट मारनगुट्टीपल्ली में स्थित है। यह स्कूल अपने कई प्रमुख शैक्षिक कार्यक्रमों की वजह से सुर्खियों में रहा है जिनमें प्रथम राष्ट्रीय प्लॉस्टिक जागरूकता अभियान, 2010 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक नेशनल ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया ड्राइव, इसके NCC कैडेटों द्वारा गणतंत्र दिवस की परेड में भागीदारी, और CBSE एथलेटिक्स में कंजीक्यूटिव नेशनल चैम्पियनशिप्स। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट: http://www.gurukulam.com/ देखें।
मीडिया संपर्कः
Rajesh George
[email protected]
+91-9288080808
डायरेक्टर
Labour India Public School
स्रोत: Labour India Public School
Share this article