मुम्बई, December 13, 2016 /PRNewswire/ --
ऑटोमेटेड एनालिसिस और कलर सॉर्टिंग सर्विस का परीक्षण जून, 2016 में किया गया था
पांच महीने के पायलट प्रोग्राम के बाद क्लाइंट अब राउंड D-to-Z मिली-साइज़ डायमंड GIA की मिली एनालिसिस सर्विस के लिए प्रस्तुत कर सकते हैं। यह पूरी तरह से स्वचालित प्रणाली है जो तेज़ी से तथा सटीक ढंग से 0.90 से 4.00 मिमी. व्यास (लगभग 0.005 कैरेट से लगभग 0.25 कैरेट तक) के हीरों का विश्लेषण करती और छांटती है, और मिली के पार्सलों में सिंथेटिक या ट्रीटेड हीरा मिला दिए जाने से जुड़ी व्यापारिक चिंताओं का समाधान करती है। यह सेवा वर्तमान में GIA की अधिकांश प्रयोगशालाओं में दी जा रही है।
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160803/10151803 )
GIA मिली एनालिसिस सर्विस प्राकृतिक, बिना ट्रीट किए हुए हीरों को नकली और संभावित सिंथेटिक या ट्रीट किए हुए हीरों से अलग करती है और जांच किए गए हीरों को कलर रेंज के आधार पर छांटती है। क्लाइंट अपने पार्सल के लिए साइज़ रेंज भी निर्दिष्ट कर सकते हैं। इस सिस्टम में, ट्रीट किए हुए तथा सिंथेटिक हीरों की जांच हेतु GIA के दशकों के अनुसंधान आधारित ज्ञान का प्रयोग किया जाता है, और चौबीसों घंटे चालू प्रक्रिया के तहत प्रति घंटे 1,800 से 2,000 स्टोन प्रोसेस किए जाते हैं।
प्रत्येक पार्सल में न्यूनतम 500 पीस के साथ, सर्विस की लागत आठ से 40 सेंट (U.S.) प्रति स्टोन है, जो उसके व्यास पर आधारित होती है। एक बार छंटाई हो जाने के बाद मिली को, -अनुरोध करने पर तथा जहां संभव हो- पैकिंग में सील करके सीधे तीसरी पार्टी को भेज दिया जाता है या वापस क्लाइंट को भेज दिया जाता है।
इस सेवा के बारे में, तथा पार्सल प्रस्तुत करने के बारे में ज़्यादा जानकारी GIA की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। GIA प्रयोगशाला के क्लाइंट अधिक विवरणों के लिए [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।
प्रेस पूछताछ के लिए, कृपया Stephen Morisseau से [email protected] या +1-760-603-4411 पर संपर्क करें।
GIA के विषय में
एक स्वतंत्र संगठन GIA (Gemological Institute of America), जो कि 1931 में स्थापित हुआ, यह रत्नविज्ञान में दुनिया की सबसे अग्रणी संस्था के रूप में मान्यता प्राप्त है। GIA ने 1950 के दशक की शुरूआत में प्रसिद्ध 4C-कलर, कट, क्लैरिटी और कैरेट वेट की खोज की थी तथा 1953 में International Diamond Grading System™ स्थापित किया, जो आज दुनिया भर में लगभग हर प्रोफेशनल ज्वैलर द्वारा मान्यता प्राप्त है।
अनुसंधान, शिक्षा, रत्न-विज्ञान संबंधी प्रयोगशाला सेवाओं, तथा उपकरणों के विकास के माध्यम से संस्थान, ईमानदारी, अकादमिक ज्ञान, विज्ञान और पेशेवर तौर-तरीकों के सर्वोच्च मानक बनाए रखकर रत्न व आभूषणों में आम जनता का भरोसा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। http://www.gia.edu देखें।
मीडिया संपर्क:
Sneha Nair
Sr. Executive, Corporate Communications
GIA India Laboratory Pvt Ltd
[email protected]
+91-9167481192
Share this article