पुणे, भारत, January 11, 2017 /PRNewswire/ --
हम कौन हैं?
Docplexus डॉक्टरों के लिए एक खासतौर से प्रस्तुत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। डॉक्टर अपने साथियों और वरिष्ठों से संपर्क करने के लिए Docplexus का उपयोग करते हैं। वे यहां ज्ञान साझा करते हैं, जटिल मामलों पर चर्चा करते हैं और चिकित्सा के क्षेत्र में नई गतिविधियों व उन्नतियों को जानकर अपनी जानकारी नई करते हैं। Phanish Chandra - सीईओ और सह-संस्थापक, Docplexus ने इस बारे में बताया कि, "हमारा मानना है कि अधिक जागरूक डॉक्टर, अधिक सही चिकित्सकीय फैसले लेने की स्थिति में होता है। 'डॉक्टरों को इस तरह सशक्त बनाना' हमारा मिशन है कि जिसका नतीजा हर साल लाखों रोगियों पर बेहतर परिणामों के रूप में सामने आता है।"
(Photo: http://mma.prnewswire.com/media/454931/docplexus_Infographic.jpg )
हमारा मूल उद्देश्य क्या था?
भारत में स्वास्थ्यसेवा, सबसे बड़े सेक्टरों में से एक है। यह आकर्षक गति से बढ़ रहा है और ऐसा अनुमान है कि यह 2020 तक USD 280 बिलियन के स्तर पर पहुंच जाएगा। इस सेक्टर के डिजिटलीकरण की भारी संभावनाएं हैं। भारत सरकार, देश को डिजिटल रूप से अधिक सशक्त बनाने के लिए तत्पर है और इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए डिजिटल इंडिया प्रोग्राम भी शुरू किया है। इंटरनेट और मोबाइल फोन, हमारे पेशेवर तथा निजी जीवन में भी अभिन्न अंग बन चुके हैं।
किसी अन्य पेशेवर की तरह डॉक्टर भी पूरी तरह से डिजिटल होने में हिचक रहे हैं। फार्मास्यूटिकल कंपनियों के लिए यह समझना ज़रूरी है कि यह मामला उनके मुख्य ग्राहक समूह से उनके रिश्तों में क्या असर डालेगा। हालांकि ग्राहकों के डिजिटल तौर-तरीकों को पूरी तरह समझना पहले आवश्यक है। हाल के समय में, अनेक विशेषज्ञों ने मेडिकल प्रैक्टिशनरों के ऑनलाइन व्यवहार का विश्लेषण किया है। हालांकि इनमें से ज्यादातर अध्ययन अमेरिका और इंग्लैण्ड जैसे पश्चिमी देशों में कार्यरत डॉक्टरों पर ही किए गए हैं। भारतीय संदर्भ में एक गहन अध्ययन समय की मांग थी। भारतीय डिजिटल स्वास्थ्यसेवा के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी होने के नाते हमने यह जिम्मेदारी स्वीकार की।
यह सर्वेक्षण करने के लिए हम सही संस्था क्यों हैं?
वर्तमान में, Docplexus पर 1,75,000 से अधिक डॉक्टर रजिस्टर्ड सदस्य हैं जो आधुनिक औषधि विज्ञान के 84 क्षेत्रों से संबंधित हैं। इससे हमें भारत में डॉक्टरों के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते समुदाय का गौरव हासिल हुआ है। डॉक्टर हमारी फुलप्रूफ सत्यापन प्रक्रिया पर भरोसा करते हैं और उन्हें भरोसा रहता है कि यहां वे असली एलोपैथिक डॉक्टरों से संपर्क करके उनसे संवाद कर सकेंगे और उनके विषय के बारे में जान सकेंगे, जिसका अंतिम उद्देश्य चिकित्सकीय परिणामों में सुधार करना होता है। विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा विकसित हमारा प्लेटफार्म डेस्कटॉप के साथ मोबाइल के लिए भी सक्षम है। रोजाना 12,000 से भी अधिक डॉक्टर Docplexus पर लॉग ऑन करके हमारी सेवाएं प्राप्त करते हैं। ये आंकड़े हमें भारतीय डॉक्टरों की ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में खोजबीन करने के लिए पर्याप्त सक्षम बनाते हैं।
हमारे मुख्य निष्कर्ष क्या हैं?
• ऑनलाइन मीडिया आगे का रास्ता - बड़ी संख्या में 83% डॉक्टरों ने अपनी सीखने की आवश्यकताएं पूरी करने के लिए ऑनलाइन मीडिया का समर्थन किया जबकि 72% ने दावा किया कि नवीनतम औषधियों के बारे में अधिक जानने तथा संबंधित जानकारी जुटाने के लिए इंटरनेट उनके लिए सर्वाधिक उपयुक्त तरीका है। जहां ऑनलाइन गतिविधियों के मामले में मेट्रो शहरों में प्रयोक्ताओं की तादाद अधिक बनी हुई है, वहीं टियर I और टियर II शहर तथ अर्धशहरी इलाके भी कोई ज़्यादा पीछे नहीं हैं।
सर्वोत्तम औद्योगिक प्रविधियों और स्वास्थ्यसेवा नीति दिशानिर्देशों के बारे में समझने के लिए बड़ी संख्या में डॉक्टर ऑनलाइन स्रोतों का उपयोग करते हैं। भारतीय डॉक्टर नई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उनके खिलाफ आक्रामकता और हिंसा, हाल के समय में चिंताजनक रूप से बढ़ी है। बढ़ती मुकदमेबाजी एक अन्य बढ़ती चिंता का विषय है। डॉक्टरों को अनुपालनाओं, दस्तावेजों, और प्रमाणनों के बारे में ऑनलाइन स्रोतों से जानकारियां जुटाना सहज लगता है। डिजिटल मीडिया औद्योगिक साथियों से जुड़ने और नेटवर्क बनाने के लिए भी एक कारगर तरीका है।
• ग्रामीण प्रसार बढ़ रहा है - एक रोचक निष्कर्ष यह पाया गया है कि ग्रामीण भारत में ऑनलाइन मीडिया अपनी जगह बना रहा है। सोशल मीडिया ने आमतौर से देश में सभी आयु समूहों, शैक्षिक स्तरों, तथा अन्य प्रकार के वर्गों के बीच अपनी जगह बनाई है। Boston Consulting Group द्वारा कराए गए एक अध्ययन से मालूम चला कि 120 मिलियन ग्रामीण भारतीय वर्तमान में इंटरनेट से जुड़े हैं। 2020 तक यह संख्या 315 मिलियन हो जाएगी। लगभग 70% ग्रामीण उपभोक्ता इंटरनेट का उपयोग मुख्य रूप से सोशल नेटवर्किंग के लिए करते हैं। रिलायंस जियो के जबरदस्त टैरिफ ने संकेत दिया है कि जारी दूरसंचार स्पर्धा में अंतिम रूप से फायदा सबस्क्राइबर को ही होगा। स्मार्टफोन की गिरती कीमतें, 4जी नेटवर्कों का प्रसार, तथा उपभोक्ताओं की बढ़ती आकांक्षाओं ने ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों में डिजिटल मार्केटिंग के भारी अवसर उत्पन्न कर दिए हैं।
देश के दूर-दराज के इलाकों में मौजूद डॉक्टरों के लिए इंटरनेट क्रांति निर्णायक बदलाव लाने वाली साबित हो रही है। पहले इन डॉक्टरों को अपने विशेष स्थान की वजह से नवीनतम चिकित्सा खबरें और इलाज के उन्नत विकल्पों के बारे में जानने में बहुत कठिनाईयां आती थीं। इससे सर्वोत्तम संभव उपचार और देखभाल प्रदान करने की उनकी क्षमता कम हो जाती थी। हालांकि अब ऑनलाइन मीडिया सारी नवीनतम जानकारियां उनको सहज ही मुहैया कराता है। वे ऑनलाइन CMEs और KOL वेबिनारों के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऐसी ऑनलाइन सेवाएं बहुत सहूलियत भरे तरीके से विविध प्रकार के संसाधनों तथा चिकित्सकीय उन्नतियों तक आसान, वास्तविक समय में पहुंच उपलब्ध कराती हैं। यह देश के छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में बसे डॉक्टरों के लिए खासतौर से महत्त्वपूर्ण है। Docplexus ने नोट किया कि इसके आधे से अधिक सदस्य ग्रामीण इलाकों से हैं।
• विजुअल माध्यम का प्रभुत्व है और वैयक्तीकरण (पर्सनलाइजेशन) उपयोगी है - चिकित्सकीय ज्ञान हासिल करने के मामले में पाठ के बजाय वीडियो सामग्री को तरजीह दी जाती है। दिनोंदिन बढ़ती व्यस्तता वाले डॉक्टर अब आयुर्विज्ञान में नवीनतम प्रगतियां जानने के लिए मोटे-मोटे चिकित्सकीय प्रकाशनों में लंबे आलेख पढ़ने में रूचि नहीं लेते। यह प्रमाणित तथ्य है कि मानव मस्तिष्क, पाठ के बजाय दृश्य सामग्री को 60,000 गुने अधिक तेजी से प्रॉसेस करता है। वीडियो से गहरी रूचि जागती है और यह संवाद का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसीलिए भारतीय डॉक्टर भी वीडियो सामग्रियों जैसे कि वेबिनार, KOL वार्ताओं, सर्जिकल वीडियो आदि को अधिक पसंद करते हैं। वैयक्तीकरण (पर्सनलाइजेशन) से डॉक्टरों का ध्यान खींचा जा सकता है और किसी सेवा से उन्हें जोड़े रखना संभव है। विस्तृत रिपॉजिटरी से संबंधित जानकारियों की खोज के बजाय वे यह पसंद करते हैं कि सेवा उनकी विषयवस्तु संबंधी ज़रूरतें समझे और अपने परिणामों को कारगर तरीके से अनुकूलित करे।
• समय मायने रखता है - 75% डॉक्टर अधिकतम 5 मिनट ऑनलाइन बिताते हैं और केवल 10% ही ऑनलाइन गतिविधियों को 10 मिनट या इससे अधिक समय देते हैं। यह ऑनलाइन मेडिकल सामग्री विकसित करने वालों के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी है और संकेत देती है कि लंबे, जटिल और बोझिल आलेख अब बीते जमाने की बात हो गए हैं। ऑनलाइन सामग्री सारगर्भित, स्पष्ट और जटिलतारहित होनी चाहिए। सर्फिंग का मुख्य समय डॉक्टरों के उनके ऑफिस में आने के समय (10 बजे सुबह), सुबह मरीजों की भीड़ समाप्त हो जाने के बाद (2 बजे दोपहर), शाम को (6 बजे शाम), और दैनिक गतिविधियां समाप्त करने से पूर्व (9 से 10 बजे रात) पाया गया है।
• मोबाइल और लैपटॉप सर्वाधिक पसंदीदा उपकरण, टेबलेट को सबसे कम वरीयता - 78% चिकित्सकीय पेशेवर अपने मोबाइल और लैपटॉप से ऑनलाइन मीडिया तक पहुंचते हैं। इन उपकरणों से मिलने वाली सुविधा इन्हें डॉक्टरों के बीच सर्वाधिक पसंदीदा बनाती है। डेस्कटॉप की हिस्सेदारी 15% बनी हुई है और इसलिए इन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता। हालांकि टेबलेट की हिस्सेदारी महज 7% ही है। इसके बावजूद फार्मा कंपनियां लगातार ऐसे CRM और ई-डिटेलिंग समाधान बना रही हैं जो उनके विक्रय प्रतिनिधियों द्वारा टेबलेट्स पर उपयोग किए जाते हैं। ये दिशाहीन प्रयास हैं जो निश्चित रूप से मार्केटिंग के अपेक्षित परिणाम नहीं दिलाएंगे।
फार्मा उद्योग के लिए खास निष्कर्ष
यह सर्वेक्षण इंगित करता है कि चिकित्सा पेशेवरों के बीच ऑनलाइन मीडिया की बढ़ती ताकत से कोई इनकार नहीं करता है, प्रैक्टिशनर्स विविध ज़रूरतें पूरी करने के लिए उनका उपयोग करते हैं, जिनमें ज्ञान उन्नत बनाने से लेकर साथियों से संवाद तक शामिल हैं। इन नई वास्तविकताओं को समझना और इनके अनुसार अपनी मार्केटिंग विधियों को सुधारना फार्मा उद्योग के लिए अनिवार्य है। फार्मा को डिजिटल मार्केटिंग का उपयोग एक फैशन की तरह करने से बचना चाहिए और इसे अपनी मार्केटिंग रणनीति के केंद्र में रखना चाहिए। सही ऑनलाइन प्लेटफार्म से साझेदारी उनके मार्केटिंग संदेशों का उनके सबसे महत्त्वपूर्ण लक्षित लोगों तक पहुंचना सुनिश्चित करेगी।
Docplexus फार्मा की किस तरह मदद कर सकता है?
Docplexus के 3 वर्षों से अधिक के अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग करके फार्मा मार्केटर्स देश में डॉक्टरों की बड़ी संख्या तक सहूलियत से पहुंच सकते हैं। हमारा डेटा ही हमारी सुदृढ़ता है और लक्ष्य आधारित डिजिटल मार्केटिंग अभियान चलाने के लिए फार्मा कंपनियों को उपयुक्त जानकारी प्रदान करता है। हमारे प्लेटफार्म पर 10,000 से अधिक क्लीनिकल मामलों पर पहले ही चर्चा हो चुकी है, इसलिए हम डॉक्टरों की विषयवस्तु संबंधी ज़रूरतों और सामग्री उपलब्ध कराने के सर्वोत्तम तरीकों के बारे में समझते हैं। हमारे प्लेटफॉर्म के मोबाइल और डेस्कटॉप संस्करण के माध्यम से हम सुनिश्चित करते हैं कि आपका संदेश कम समय में ही ज़्यादातर स्वास्थ्यसेवा पेशेवरों तक पहुंचता है।
हमसे जुड़ें:
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/docplexus-online-services-pvt-ltd-
Facebook: https://www.facebook.com/docplexus/
Twitter: https://twitter.com/docplexus
Youtube: https://www.youtube.com/channel/UC7A_5fwNevqzAAfXoBqjAOw
विक्रय संपर्क
Nikesh Dhunde - AVP Sales
Docplexus Online Services Pvt. Ltd.
+91-9860238881
[email protected]
मीडिया संपर्क
Sheetal Sathe - Marketing Manager
Docplexus Online Services Pvt. Ltd.
+91-9881969598
[email protected]
Share this article