पुणे, भारत, February 6, 2017 /PRNewswire/ --
3 वर्ष से भी कम समय में, पुणे स्थित हेल्थटेक स्टार्ट-अप Docplexus ने 1,75,000 से भी अधिक फिजीशयनों को अपने साथ जोड़ लिया है और अब यह भारत में एलोपैथिक डॉक्टरों का सबसे बड़ा और सबसे तेज़ी से विकसित होने वाला समुदाय बन गया है। इस बारे में Phanish Chandra, सीईओ और सह-संस्थापक ने बताया कि, "ऐसा एक सम्पूर्ण सुरक्षित ऑनलाइन मंच निर्मित करने की क्षमता ही हमारी मज़बूती है, जो विशेष रूप से मेडिकल प्रोफेशनल्स को सेवाएं दे सके। हमारी फुल-प्रूफ सत्यापन प्रक्रिया, हमें किसी भी अन्य प्लेटफॉर्म से ज़्यादा विश्वसनीय बनाती है। साथ ही, हम एकमात्र ऐसी कंपनी हैं जिसने web के साथ mobile पोर्टल भी पेश किया है। ऐसे में यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि आधुनिक दवाओं के प्रैक्टिशनर इतनी बड़ी संख्या में हमारे साथ जुड़ गए हैं।"
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/463727/PRNE_Docplexus_Logo.jpg )
केंद्रित पेशकश
Docplexus की स्थापना, प्रत्येक वर्ष भारत में लाखों रोगियों पर नतीजों में सुधार के लिए 'डॉक्टरों को सशक्त बनाने' के ध्येय के साथ की गई। यह आधुनिक तकनीक के माध्यम से डॉक्टरों के बीच आपसी बातचीत तथा जानकारियों का आदान-प्रदान सुगम बनाता है। एक ऑनलाइन नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के रूप में Docplexus ने चिकित्सकीय शिक्षण के क्षेत्र में भौगोलिक सीमाएं खत्म कर दी हैं। फिजीशियन इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके जटिल मामलों में विशेषज्ञों से राय ले सकते हैं, आयुर्विज्ञान तथा मेडिको-लीगल नीतियों के क्षेत्र में विविध नई प्रगति की जानकारी पा सकते हैं और साथियों से जुड़ सकते हैं।
Dr. Jagdish Hiremath, भारत के अग्रणी कॉर्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि, "Docplexus प्लेटफॉर्म मेडिकल प्रैक्टिस के मामले में बहुत उपयोगी और प्रासंगिक है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां 'डॉक्टरों के बीच आपसी संपर्क' की सुविधा है जो बड़ा फर्क लाती है।" Docplexus के सदस्यों में 89 स्पेशियालिटीज़ और 1500 शहर शामिल हैं। लगभग 12,000 क्लीनिशियन रोजाना इसकी वेबसाइट पर लॉग इन करते हैं और इतने ही क्लीनिकल मामलों पर चर्चा की जा चुकी है।
चर्चाओं से बढ़कर
Docplexus की पेशकशों में लगातार वृद्धि हुई है और ऑनलाइन कंटिन्युअस मेडिकल एजुकेशन (CME) कोर्स, सर्जिकल वीडियो और की ओपिनियन लीडर्स (KOLs) के वेबिनारों को शामिल किया गया है। यह सभी प्रमुख आगामी मेडिकल इवेंट्स जैसे कि MEDSICON 2017, IPHACON 2017 और इंटरनेशनल डायबिटीज़ समिट 2017 का आधिकारिक नॉलेज पार्टनर है। FOGSI के प्रेसिडेंट Dr. Rishma Pai ने हाल ही में Docplexus को डॉक्टर समुदाय हेतु इवेंट अपडेट्स और कवरेज उपलब्ध कराने के लिए FOGSI का पार्टनर घोषित किया है।
Docplexus तथा हाल ही में संपन्न USICON 2017 के बीच साझेदारी के विषय में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Dr. Umesh Oza, ऑर्गनाइज़िंग चेयरमैन, USICON 2017 ने कहा कि, "मेरे विचार में यह शानदार साझेदारी है। मुझे उम्मीद है कि इस आपसी संपर्क का अधिकाधिक लोग लाभ उठाएंगे।"
Docplexus पर आयोजित किए जाने वाले CME के कुछ प्रमुख आगामी आयोजनों में ये शामिल हैं: 'बेसिक्स ऑफ सर्जरी- स्किल कोर्स' और 'ओवरव्यू ऑफ ब्रेस्ट सर्जरी प्रोसीजर्स' द्वारा Dr. Chintamani, और 'नी ऑस्टियोआर्थराइटिस- रीसेंट एडवांसेज इन इट्स मैनेजमेंट' द्वारा Dr. Parag Sancheti। Phanish ने बताया कि, "यह देखना अत्यन्त संतोषजनक है कि Docplexus भारतीय स्वास्थ्यसेवा आपूर्ति प्रणाली में सुधारों की अगुवाई कर रहा है। हमारा मानना है कि इस तकनीक में उन अनेक समस्याओं को हल करने की क्षमता है जो हमारे स्वास्थ्यसेवा क्षेत्र को जकड़े हुए हैं।"
फार्मा के लिए महत्त्व
इतने बड़े उपयोक्ता आधार के कारण Docplexus औषधि तथा चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के लिए सबसे उपयुक्त डिजिटल मार्केटिंग पार्टनर है। यह फार्मा मार्केटर्स को सुसंगठित विश्लेषण और अभिमत प्रणाली प्रदान करता है जिससे उपयोक्ताओं के व्यवहार और वरीयताओं के बारे में सटीक जानकारी मिलती है। औषधि संबंधी जानकारी के प्रभावी संप्रेषण हेतु यह सही सामग्री रणनीति बनाने में भी मदद करता है।
भावी योजनाएं
Docplexus को विश्वास है कि इसकी सदस्य संख्या, मार्च 2017 तक 2,00,000 का आंकड़ा पार कर जाएगी। तकनीकी, कंटेंट, मीडिया और मार्केटिंग विशेषज्ञों की इसकी टीम, उपयोक्ताओं के लिए पोर्टल के अनुभव को सबसे बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और क्लाइंट्स हेतु पेश सुविधाओं की रेंज बढ़ा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि इसके फार्मा क्लाइंट्स की संख्या दो वर्ष के अंत तक वर्तमान 12 से बढ़कर 60 हो जाएगी।
Docplexus के विषय में
भारतीय डॉक्टरों के लिए विशिष्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Docplexus 2014 में स्थापित किया गया। फिजीशियन, अपने साथियों और वरिष्ठों से संपर्क के लिए Docplexus का उपयोग करते हैं। यहां वे जटिल मामलों पर चर्चा करते हैं और चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम उन्नतियों की जानकारी लेते हैं।
हमसे संपर्क करें:
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/docplexus-online-services-pvt-ltd-
Facebook: https://www.facebook.com/docplexus/
Twitter: https://twitter.com/docplexus
Youtube: https://www.youtube.com/channel/UC7A_5fwNevqzAAfXoBqjAOw
मीडिया संपर्क:
Sheetal Sathe
Marketing Manager, Docplexus Online Services Pvt. Ltd.
[email protected]
+91-9881969598
बिक्री संपर्क
Nikesh Dhunde
AVP Sales, Docplexus Online Services Pvt. Ltd.
[email protected]
+91-9860238881
Share this article