मुम्बई, February 7, 2017 /PRNewswire/ --
ऐसे मार्गदर्शक के बारे में सोचें जो प्रैक्टिस टेस्ट के दौरान छात्र के हर कदम पर नज़र रख सके एवम् उसकी तैयारी को मापकर प्रतियोगी परीक्षाओं में उसकी सफलता की संभावनाएं बढ़ाने के लिए अध्ययन योजना की रणनीति बनाने में मदद कर सके। खेल जगत में प्रायः खिलाड़ी अपनी वीडियो क्लिप बार-बार देखकर अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करते हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए अन्य खिलाड़ियों को देखते हुए अपनी कमज़ोरियों को दूर करने या नई तकनीकें सीखने का प्रयास करते हैं।
इससे प्रेरणा लेकर भूतपूर्व IITians, IIM Graduates, अनुभवी उद्यमियों, पेशेवरों और कोचिंग के लोगों की टीम ने http://www.CollegeDoors.com नाम से एक पोर्टल पेश किया है जो स्पोर्ट्स कोचिंग और एनालिसिस प्लेटफॉर्म की तरह है। यह ऑनलाइन प्रैक्टिस और परफॉर्मेंस एनालिसिस प्लेटफॉर्म अभ्यास करने के लिए मंच और विस्तृत प्रश्नवार, कदम दर कदम विश्लेषण के लिए परीक्षाओं की रिकॉर्डिंग की सुविधा प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म संस्थापकों तथा academic लोगों के भारत में परीक्षा प्रणाली से जुड़े अनुभवों के आधार पर निर्मित और डिजाइन किया गया है।
शैक्षिक, पेशेवर और व्यावसायिक प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों/महत्त्वाकांक्षियों की सहायता करना CollegeDoors.com का ध्येय है। शुरूआत में JEE Main, BITSAT और NEET के आकांक्षी छात्र 'पेटेन्ट-पेंडिंग' प्लेटफॉर्म पर प्रैक्टिस टेस्ट का अनुभव ले सकते हैं और अपने सुधार के विशेष क्षेत्रों तथा परीक्षा रणनीति को मज़बूत बनाने के लिए योजना पर कार्य करते हुए परीक्षाओं में अपने स्कोर में काफी सुधार कर सकते हैं।
CollegeDoors ने सबसे सरल और किफायती तरीके से छात्रों की मदद के लिए सम्पूर्ण समाधान उपलब्ध कराने हेतु प्रतिष्ठित कोचिंग कक्षाओं और जाने-माने शिक्षकों से साझेदारियां की हैं।
टेस्टिंग की त्रुटिपूर्ण विधि का समाधान
प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयारी की वर्तमान व्यवस्था में, किसी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र मुख्य रूप से विषयों को मज़बूत करने के लिए और अपनी कमज़ोरियां दूर करने के लिए कोचिंग प्राप्त करते हैं। शिक्षक, छात्रों को परीक्षा के अपेक्षाकृत आसान पहलुओं जैसे कि तरीका, रणनीति, टाइम मैनेजमेंट आदि के बारे में मार्गदर्शन देते हैं। हालांकि खेल के विपरीत यहां शिक्षकों व छात्रों के लिए रिकॉर्डिंग की कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं जिससे वे परीक्षा में छात्रों की तैयारी का सही और विस्तृत आकलन करते हुए उनके परिणाम में सुधार कर सकें । इसके अलावा, छात्रों के लिए सर्वोत्तम प्रदर्शन हेतु परीक्षा के माहौल के अनुकूल परिस्थितियों में अभ्यास करना भी अनिवार्य होता है। CollegeDoors का टेस्ट फॉर्मेट वास्तविक परीक्षा के सामान है जिसपे छात्र असली माहौल में अभ्यास कर सकतें हैं।
व विस्तार में विश्लेषण के साथ साथ CollegeDoors ने टेस्टिंग की त्रुटिपूर्ण विधि को भी हल किया है। आमतौर से टेस्ट सीरीज में निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिस टेस्ट नियमित अंतरालों पर उपलब्ध कराए जाते हैं, चाहे छात्र ने उन अध्यायों की तैयारी की हो अथवा नहीं। CollegeDoors.com छात्रों को टेस्ट से पहले एक अध्याय से लेकर पूरे पाठ्यक्रम तक में से अध्यायों को चुनने की स्वतंत्रता देता है, ताकि छात्र उपलब्ध निर्धारित टेस्ट सीरीज शेड्यूल के बजाय अपनी तैयारी के अनुसार टेस्ट दे सके। CollegeDoors के टेस्ट पेपर में आने वाले प्रश्नों की गुणवत्ता और कठिनता का स्तर वास्तविक परीक्षा के प्रश्नों जैसा रहता है जो की एक विशेष अल्गोरिथम आधारित मॉडल का उपयोग करते हुए तैयार किया जाता है। टेस्ट परिणाम एक ग्राफ के रूप (चित्रात्मक) में दिखाए जाते हैं जिसे न्यूनतम मार्गदर्शन के साथ शिक्षक, अभिभावक, और छात्र आसानी से समझ सकते हैं जिससे उन्हें टेस्ट अवधि के दौरान छात्र के व्यवहारगत गुणों जैसे कि चिंता, असमंजस, योजना का अभाव, अनुमान आधारित प्रतिक्रियाएं, लंबे समय तक एक ही प्रश्न पर अटकना आदि की पहचान करने में मदद मिलती है।
विज़ुअल ट्रैकर
छात्र द्वारा एक से अधिक टेस्ट देने के बाद समय के साथ उसके प्रदर्शन को जांचा जाता है, और सरल व समझने में आसान प्रारूप में प्रदर्शित किया जाता है। इस टाइम ट्रेंड से न केवल छात्र को विषय या टॉपिक स्तर के रूझान समझने बल्कि विविध परीक्षा रणनीतियों के रूझान जैसे कि पूर्वावलोकन, समीक्षा, और स्किप व अन्य को समझने में भी मदद मिलती है। छात्र अपनी परफॉर्मेंस रिपोर्ट को आसानी से शिक्षकों, अभिभावकों, या हितैषियों से साझा करके उनसे मार्गदर्शन ले सकता है।
चूंकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी परिश्रम लगता है, इसलिए सुधार वाले क्षेत्रों में निजी और अनुकूलित मार्गदर्शन, परीक्षा हेतु तैयारी की रणनीति बनाने के मामले में काफी मददगार साबित हो सकता है। CollegeDoors का यही उद्देश्य है।
CollegeDoors के बारे में
http://www.CollegeDoors.com का स्वामित्व Seshat Technologies Pvt. Ltd. के पास है। तकनीक के माध्यम से शिक्षा व कौशल विकास में मूल्य संवर्धन पर Seshat Technologies का विशेष ज़ोर है। CollegeDoors एक ऑनलाइन टेस्ट तैयारी और विश्लेषण प्लेटफॉर्म है जो JEE Main, BITSAT और NEET के आकांक्षी छात्रों के लिए है। इसकी अवधारणा व निर्माण में विशेषज्ञों की एक टीम का योगदान है, जिन्हें उनके क्षेत्रों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। टीम के मुख्य सदस्यों में अनुरागी रमन, B. Tech (ऑनर्स), IIT खड़गपुर और PGDM, IIM अहमदाबाद; कमलदीप सिंह भाटिया, B. Tech, SBSCET, फिरोजपुर और PGDM, IIM इंदौर; सूर्यगणेश शास्री, B. Tech, Dr. B.A. Tech यूनिवर्सिटी और प्लास्टिक इंजीनियरिंग में PG, CIPET और गुरु प्रसाद धर, B. Tech, NIT सिलचर शामिल हैं।
CollegeDoors.com छात्रों को सर्वोत्तम गुरूओं, विश्लेषण एल्गोरिद्म और प्लेटफॉर्म का अनूठा संयोजन उपलब्ध कराता है। यहां एल्गोरिद्म के प्रभावी सेट का उपयोग किया गया है जो एक ही डैशबोर्ड पर व्यापक परिदृश्य प्रस्तुत करने के साथ विस्तृत प्रश्नवार प्रदर्शन को प्रस्तुत करते हैं। छात्रों को मिलने वाला फीडबैक अत्यन्त प्रभावशाली होता है, जिससे उनको विषयवस्तु तथा टाइम मैनेजमेंट के मामलों में दक्षता वाले क्षेत्रों और सुधार के अवसरों की जानकारी प्राप्त होती है।
मीडिया संपर्क:
Anuragi Raman
[email protected]
+91-9920113335
Co-Founder and CEO
CollegeDoors
Share this article