मुंबई, May 11, 2017 /PRNewswire/ --
Godrej Consumer Products Ltd. (GCPL), ने अपने नए वैरिएंट HIT जेल स्टिक के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के लिए 'HIT जेल स्टिक, कॉक्रोचेस को घुसते ही मारे' टैगलाइन के साथ एक नया देशव्यापी अभियान शुरू किया है। फिल्मी टि्वस्ट वाले इस बहुत कलात्मक ढंग से तैयार किए गए अभियान में इस उत्पाद की खास खूबियों को हाइलाइट किया गया है, जो एंट्री प्वॉइंट पर ही कॉक्रोचों को मारने के लिए एकदम असरदार है और आपके घर में साफ-सफाई बनाए रखता है।
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/509547/Godrej_Consumer_Products_Logo.jpg )
जहां 80% औसत भारतीय घर कॉक्रोचों की समस्याओं से परेशान रहते हैं, वहीं उनका सामना करने के लिए केवल 8% ही ब्रांडेड समाधानों का सहारा लेते हैं। कॉक्रोचों द्वारा फैलाई जाने वाली फूड प्वॉइजनिंग को लेकर जागरूकता नहीं है, जो गृहिणियों को स्पेशलिस्ट समाधान अपनाने से रोकती है। परिवारों को कॉक्रोचों के कारण फूड प्वॉइजनिंग जैसी समस्याओं से बचाने के लिए, GCPL ने एक नवीनतायुक्त समाधान HIT जेल स्टिक पेश किया है, जो कॉक्रोचों को एन्ट्री प्वॉइंट पर ही मारने के लिए एक कारगर और किफायती समाधान है।
इन चिंताजनक आंकड़ों को देखते हुए GCPL का HIT जेल स्टिक का नया विज्ञापन इस किफायती और टिकाऊ समाधान की प्रभावक्षमता को साबित करता है और इसके साथ ही माताओं को इस बारे में भी जागरूक बनाता है कि 'कॉक्रोच फूड प्वॉइजनिंग फैलाते हैं और इसलिए एंट्री प्वॉइंट पर ही उन्हें मारना, परिवार को सुरक्षित रखने का सर्वोत्तम उपाय है। इस विचारोत्तेजक, मज़ेदार और आकर्षक TVC में बॉलीवुड को शामिल करके कॉक्रोच से जुड़ी एक सबसे बड़ी भारतीय फैंटेसी और सबसे बड़े डरों को चित्रित किया गया है। भारतीय लोगों को हिंदी फिल्मों के हीरो बहुत लुभाते हैं और Godrej का नया अभियान फिल्मों के प्रति लोकप्रियता को कॉक्रोचों की समस्याओं से जोड़कर दो दोस्तों के माध्यम से दिखाता है जो आपस में रोचक बातचीत करते हैं।
बॉलीवुड के प्रेमी देश में कॉक्रोच रोकथाम की ज़रूरत को समझाने का इससे अच्छा कोई और तरीका नहीं हो सकता था। यह TVC HIT के उत्पादों की प्रतिष्ठित श्रृंखला में नए HIT जेल स्टिक पर केंद्रित है, जो कि एक कारगर कॉक्रोच किलर है और बताता है कि रोकथाम, इलाज से बेहतर है। यह विज्ञापन फिल्म Karan Shetty द्वारा निर्देशित और Madhukar Kotian और Vijay Carvalho द्वारा निर्मित है।
अपने बेटे और मित्र के साथ घर में फिल्म देखती महिला से इस विज्ञापन फिल्म की शुरूआत होती है। जैसे ही वह अपने हीरो की धमाकेदार एंट्री देखकर खुश होती है, वैसे ही उसके दोस्त का ध्यान तुरंत किचन में घुसते कॉक्रोच की ओर जाता है। जहां वह महिला, अपने हीरो के शानदार करतब देखकर आह-वाह करती है वहीं दोस्त किचन में घूमते कॉक्रोच को लेकर वैसे ही हाव-भाव दिखाता है। फिल्म के क्लाइमेक्स की ओर बढ़ने के साथ, दोस्त उस महिला को बताता है कि वह हीरो के चक्कर में पड़ना छोड़े और इसके बजाय अपने घर में घुसते कॉक्रोच पर ध्यान दे जो उसके बच्चे के लिए फूड प्वॉइजनिंग की वजह बन सकता है। माँ एक क्षण ठिठकती है और TVC का फोकस कॉक्रोच पर पहुंच जाता है। फिल्मी और असली जीवन के दृश्यों में यह समानता और उनका समानांतर चित्रण इस TVC को जीवन का एक अंग बना देता है!
HIT जेल स्टिक और अद्वितीय TV विज्ञापन की लॉन्च के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, Sunil Kataria, बिज़नेस हेड - भारत और सार्क, Godrej Consumer Products Limited ने कहा कि, "उपभोक्ताओं की पसंद और व्यवहार समझने के लिए शोध के दौरान हमें कई रोचक बातें पता चलीं। इनमें से एक यह भी है कि कॉक्रोच फूड प्वॉइजनिंग फैलाते हैं, इस बारे में जागरूकता न होने की वजह से ज़्यादातर माताएं स्पेशलिस्ट कॉक्रोच समाधान नहीं अपनाती हैं। इसके अलावा, जब कॉक्रोच किचन में घुसते और बर्तनों व खाने-पीने की चीज़ों पर देखे जाते हैं तो उन्हें बस अवांछित घुसपैठिए माना जाता है, जो गंदे दिखते हैं इसलिए माताएं उनकी रोकथाम के लिए अप्रभावी समाधान अपनाती हैं।
माताओं के व्यवहार के इस पैटर्न को देखते हुए कॉक्रोच समाधान श्रेणी के विकास की दिशा में HIT जेल स्टिक की लॉन्च एक रणनीतिक महत्त्वपूर्ण कदम है और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए मीडिया में पर्याप्त निवेश, इस नए क्रांतिकारी उत्पाद के बारे में जागरूकता बढ़ाकर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित करेगा, जो इन अनचाहे कीड़े-मकोड़ों को आप व आपके परिवार से दूर रखने में आपकी मदद करेगा।"
कॉक्रोचों को एंट्री प्वॉइंट पर ही मारने और परिवार को फूड प्वॉइजनिंग जैसी बीमारियों से बचाने वाले इस देशव्यापी अभियान को चलाने के लिए हर स्तर पर सम्पूर्ण मार्केटिंग विधियों का उपयोग किया जाएगा।
TVC यहां देखें: https://www.youtube.com/watch?v=ITNVFctpskI&feature=youtu.be
क्रेडिट्स: Fingerprint Films
चीफ एक्जीक्यूटिस ऑफिसर: Raj Gupta
चीफ क्रिएटिव ऑफिसर: Arun Iyer
नेशनल प्लानिंग डायरेक्टर: S Subramanyeswar
बिज़नेस हेड: Shantanu Sapre
प्लानिंग टीम: Rishabha Nayyar, Shipra Chinchankar
क्रिएटिव टीम: Shishir Kapre, Mayank Yadav, Sidhant Mago, Kunal Parkar, Deepak Nare, Jayant Mundekar, Srinjayi Sengupta
एकाउंट मैनेजमेंट: Danny Nathani, Sneha Nair, Shweta Iyer, Khyati Vora
निर्माता: Vijay Carvalho
फिल्म डायरेक्टर: Karan Shetty
Godrej Consumer Products Ltd के बारे में:
Godrej Consumer Products Limited (GCPL) भारतीय FMCG बाज़ार में कार्यरत एक बड़ी कंपनी है जिसके घरेलू और पर्सनल केयर उत्पाद अपने क्षेत्रों में अग्रणी हैं। हमारे ब्रांड जिनमें Good knight, Cinthol, Godrej No. 1, Expert, Nupur, aer, Hit, Fairglow और Ezee और Protekt शामिल हैं, देश भर में हर घर में जाने-माने नाम हैं। देश में टॉयलेट साबुनों के हम एक सबसे बड़े मार्केटर हैं और हेयर कलर तथा घरेलू कीड़ों-मकोड़ों की रोकथाम वाले उत्पादों के क्षेत्रों में भी अग्रणी हैं। हमारे चार ब्रांडों (Good knight, Cinthol, Godrej No.1 और Godrej Powder Hair Colour) को Economic Times - ब्रांड इक्विटी द्वारा देश में 100 सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में शामिल किया गया है।
उत्कृष्ट गुणवत्ता और वाजिब कीमतों वाले होम केयर, पर्सनल केयर और हाइजीन उत्पादों के साथ उच्च वृद्धि वाले बाज़ारों में उपभोक्ताओं की जीवन गुणवत्ता में लगातार सुधार, हमारा प्रेरक मिशन है। भारत के बाहर के बाज़ार क्षेत्रों में भी हमारी मज़बूत उपस्थिति है। विश्वस्तर पर आगे बढ़ते हुए, हमने हाल ही में चिली की हेयर कलर कंपनी Cosmetica Nacional में 60% अधिकार प्राप्त किए हैं। पैन-अफ्रीकन Darling Group, और दक्षिण अफ्रीका में Rapidol और Kinky के अधिग्रहण ने तेज़ी से वृद्धि करते अफ्रीकी एथनिक हेयर केयर बाज़ार में GCPL को अग्रणी स्थिति में ला दिया है। पश्चिम अफ्रीका में अधिग्रहणों, Megasari Group, इंडोनेशिया में एक अग्रणी हाउसहोल्ड केयर कंपनी, और अर्जेंटीना में दो अग्रणी हेयर कलरैंट कंपनियों Issue Group और Argencos, यूनाइटेड किंगडम में Keyline Brands, और Godrej Global Mideast FZE के साथ हम एशिया (भारत के अलावा), लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और मध्य-पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों और ट्रेडमार्कों के स्वामी हैं।
अधिक जानकारी के लिए
Neha Pathan
Avian Media
+91-9619994716
[email protected]
Share this article