मुम्बई, May 26, 2017 /PRNewswire/ --
Ediffy 2013 से शैक्षिक संस्थानों में प्रयुक्त तकनीक को नया रूप दे रहा है। यह कंपनी अपने क्लाउड आधारित समाधान के माध्यम से शैक्षिक संस्थानों में संवाद की कमी को दूर कर रही है। अभी तक इसने अपने प्लेटफॉर्म पर 2.5 लाख छात्रों और 1500 शिक्षकों को जोड़ लिया है।
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/516165/Ediffy_Logo.jpg )
महाराष्ट्र में अपना मज़बूत आधार स्थापित करने के बाद कंपनी अब भारत के अन्य राज्यों जैसे कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में अपनी पहुंच बढ़ा रही है। इस विस्तार के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Parth Gandhi, CEO, Ediffy ने कहा कि, "हमने देखा है कि संस्थानों में संवाद के मामले में काफी कमी पाई जाती है, चाहे यह घोषणाएं हों, परियोजनाओं की समयसीमाएं हों या कार्यक्रम आदि हों। साथ ही छात्र की डायरी में लिखे गए नोट के अलावा, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद का और कोई उपाय नहीं होता। इस संवाद को व्यवस्थित करना समय की मांग है और इसलिए हमने अपने एप को विकसित करना शुरू किया। न केवल शहरी संस्थानों को तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना बल्कि ग्रामीण शैक्षिक संस्थानों को भी जोड़ते हुए दक्षता बढ़ाना हमारा ध्येय है। इसके अलावा, सरकार ने डिजिटल इंडिया के फायदों पर ज़ोर दिया है और हम ये फायदे लोगों को उपलब्ध कराने के लिए अपने प्रयासों को उसके अनुरूप महसूस करते हैं।"
Gandhi ने आगे कहा कि, "भारत में स्मार्टफोन उपयोक्ताओं की तादाद बढ़ रही है और आज के उपभोक्ता अच्छी तरह जागरुक हैं। डिजिटल इंडिया प्रयास के माध्यम से, सरकार भारत में तकनीकी विकास पर ज़ोर दे रही है। हालांकि कनेक्टिविटी एक चुनौती बनी हुई है। इसके समाधान के लिए हमने इस तरह से Ediffy को विकसित किया है कि यह ऑफलाइन भी काम करे।"
यह एप ios और Android दोनों प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध है। इसके अलावा, SMS सपोर्ट के माध्यम से पूरी तरह कनेक्टिविटी प्रदान की गई है। Ediffy की उपयोक्ता Anjali Shah (अभिभावक), ने बताया कि, "कार्यशील अभिभावक होने के नाते एक साथ अनेक कार्य कर पाना और हमारे बच्चों की रोज़मर्रा की गतिविधियों से तालमेल बिठा पाना असंभव हो जाता है। Ediffy से मिलने वाली सूचनाएं हमें निश्चिंत रखती हैं क्योंकि स्कूल बस में बच्चे के सफर के दौरान हमें लोकेशन के बारे में अपडेट मिलते रहते हैं।"
संस्थानों में उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं और शिक्षकों व अभिभावकों द्वारा तकनीक के उपयोग में सहूलियत के स्तर को खासतौर से ध्यान में रखते हुए ही Ediffy को विशेषरूप से विकसित किया गया है। Dr. A.S Deshpande, प्रिंसिपल - KLS इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बेलगाम ने बताया कि, "Ediffy एक सम्पूर्ण समाधान है जहां हमारा सारा डेटा उपलब्ध रहता है और इस तक कहीं से भी किसी भी समय पहुंचा जा सकता है। मानवीय त्रुटियों की गुंजाइश कम हो जाती है और हमें अभिभावकों को रीयल टाइम सूचनाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।"
Ediffy एप के बारे में अधिक जानकारी के लिए, - 1800-3070-7773 (टोल फ्री) पर कॉल करके टीम से संपर्क करें।
Ediffy के बारे में:
Ediffy शैक्षिक संस्थानों में प्रयुक्त एक छात्र संवाद और सहभागिता माध्यम (एप्लिकेशन) है जो शिक्षकों व छात्रों के बीच संवाद तथा अन्य विविध संबंधित प्रक्रियाएं जैसे कि नियोजन, रिमाइंडर्स और दस्तावेज साझा करना व्यवस्थित बनाता है। Ediffy का आधारभूत सिद्धांत यह है कि शैक्षिक संस्थानों में अधिकांश प्रमुख समस्याओं के केंद्र में संवाद के मसले होते हैं - चाहे यह पर्याप्त संवाद के अभाव के रूप में हों या संवाद के लिए सही प्लेटफॉर्म न होने के रूप में। इसे ध्यान में रखते हुए Ediffy को छात्रों को जोड़ने के लिए 'मोबाइल फर्स्ट' चैनल का उपयोग करने के लिए तैयार किया गया है। इन चैनलों में नेटिव मोबाइल एप्लिकेशन और पाठ संदेश शामिल हैं। Ediffy Communication Pvt. Ltd. स्कूलों को अभिभावकों से जोड़ने के तौर-तरीकों में तीव्र बदलाव लाते हुए उन्हें अपेक्षित सूचनाएं उपलब्ध करा रहा है जिन तक उनकी विश्वसनीय ढंग से और समयबद्ध रूप से पहुंच नहीं हो पाती।
अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें http://www.ediffy.com.
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें:
Siddharth Kadri
E: [email protected]
C: +91-9930749808
Head, Digital PR & Communications
First Economy Pvt Ltd
Share this article