मुंबई, June 8, 2017 /PRNewswire/ --
Paasha - JW Marriott, पुणे के Rohan Rege ने Diageo Reserve World Class India Finals 2017 प्रतियोगिता जीत ली है और अब वे मैक्सिको में होने वाले ग्लोबल फाइनल्स की तैयारी करेंगे
अपने 9वें संस्करण में Diageo Reserve World Class दुनिया भर में ड्रिंकिंग अनुभवों और कॉकटेल संस्कृति को निरंतर रूपांतरित कर रहे है। लोकल बारटेंडरों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें सही कुशलता प्रदान करना इस अद्वितीय प्लेटफार्म का लक्ष्य है। भारत के अग्रणी होटलों और बार के 12 मिक्सोलॉजिस्ट्स ने St. Regis Hotel, में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लिया जहाँ Paasha - JW Marriott, पुणे के Rohan Rege ने Diageo Reserve World Class 2017 में India Bartender of the Year का खिताब अपने नाम किया।
(Photo: http://mma.prnewswire.com/media/520627/Winner_Rohan_Rege_Diageo_Reserves_World_Class_2017.jpg )
उद्योग क्षेत्र की इस सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित बारटेंडिग प्रतियोगिता में Diageo Reserve पोर्टफोलियो की कई लग्जरी स्पिरिट्स पेश की गईं जिनमें Johnnie Walker Blue Label, Johnnie Walker Gold Label Reserve, Johnnie Walker Platinum Label 18, Talisker 10YO, Singleton of Glen Ord 12YO, Tanqueray 10, CÎROC और Ketel One शामिल थीं। प्रतियोगियों के बारे में तीन राउंड में निर्णय लिया गया- The Blind Tasting Round, The Speed Round और The Mystery Box Round। अंत तक टिके रहने के लिए और मैक्सिको में होने वाले ग्लोबल फाइनल्स को अपना लक्ष्य बनाने के लिए प्रत्येक बारटेंडर को कड़ा प्रशिक्षण दिया गया था।
Rohan ने अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त हासिल की और भारतीय फाइनल में अपनी गति, तत्पर कार्यकुशलता और संतुलित कॉकटेल्स के जरिए निर्णायकों को प्रभावित किया। Perch, दिल्ली के Jitender Singh Rana और Hakkasan, मुंबई के Kevin Dias जो कि रनर-अप रहे, ने भी निर्णायकों को प्रभावित किया और उपस्थित लोगों को उनकी रचनात्मकता और कारीगरी काफी पसंद आई, जिसके चलते उन्हें क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्रदान किया गया।
बंगलौर में होने वाले नेशनल फाइनल्स से पहले बीते छह महीनों के दौरान भारत के सबसे प्रतिष्ठित बार्स से प्रतिस्पर्धियों ने अनेक क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। Donald Colville, Diageo Global Malts Ambassador, Nicholas Ord, Diageo Reserve Brand Ambassador और Nikhil Agarwal, Sommelier & CEO, All Things Nice की भागीदारी वाले विशेषज्ञ दल ने शीर्ष 12 बारटेंडरों को चुना था। चुने गए बारटेंडरों ने प्रतियोगिताओं के दौरान अपनी अद्भुत मौलिकता और सही कुशलताओं का परिचय दिया था जिनकी रचनात्मक क्षमताओं का आकलन किया गया। इन 12 बारटेंडरों में से Rohan इन पूर्व अपेक्षाओं को पूरा करते हुए तथा बेमिसाल प्रेरणाओं और बेजोड़ योग्यताओं का परिचय देते हुए विजेता के रूप में उभरे हैं।
विजेता की घोषणा करते हुए Nitesh Chhapru, Marketing Head - Premium Core & Luxury Portfolio, Diageo India ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "Diageo Reserve World Class बारटेंडिंग की कला में उत्कृष्टता और रचनात्मकता का उत्सव है। यह प्रतियोगिता एक अद्वितीय प्लेटफार्म है, जिसका ध्येय स्थानीय बारटेंडरों की संभावित प्रतिभाओं को उजागर करना तथा उन्हें विश्वस्तर पर परफार्म करने के लिए सही ज्ञान, कारीगरी और कुशलता प्रदान करना है। Diageo Reserve World Class का ध्येय फाइन ड्रिंकिंग अनुभवों और कॉकटेल संस्कृति को नया रूप प्रदान करना है जो लोगों को बेहतर व जिम्मेदारी के साथ ड्रिंक करने के लिए प्रोत्साहित करती है।"
Donald Colville, Global Ambassador for Diageo Malts ने कहा कि, "भारत में पहली बार आकर मुझे यहां के उभरते प्रतिभाशाली लोकल बारटेंडरों की कुशलता देखकर सुखद आश्चर्य हुआ है। World Class प्रतियोगिता के 9वें संस्करण में हम लगातार बारटेंडिंग को प्रोत्साहित कर रहे हैं और एक कैरियर के रूप में सपोर्ट कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि सीखने-सिखाने और प्रतिभाओं की खोज करने का यह सफर आगे सालों-साल तक यूं ही जारी रहेगा।"
बाहरी निर्णायक के रूप में बोर्ड में शामिल, Nikhil Agarwal, Sommelier & CEO, All Things Nice ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "Diageo Reserve World Class के फाइनल्स में शामिल होना एक सुखद अनुभव है। सभी फाइनलिस्ट ने अत्यन्त प्रेरणाओं, शिल्प और योग्यता का परिचय देते हुए अपनी प्रस्तुतियां पेश कीं और स्थानीय प्रतिभाओं की कुशलता और निखारने के लिए उन्हें वैश्विक प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए इस प्रयास हेतु मैं Diageo की सराहना करता हूं।"
अपनी इस भव्य जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए Rohan Rege ने कहा कि, "पूरा अनुभव एकदम अद्वितीय और बड़ा ही प्रभावशाली रहा है। पिछले दिनों की बेचैनियों और कड़े परिश्रम का यह सुखद पुरस्कार मन को बड़ा सुकून देने वाला है। मुझे यह प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए मैं Diageo Reserve World Class का तहेदिल से आभारी हूं और अब मैं मेक्सिको में होने वाले ग्लोबल फाइनल्स में स्पर्धा करने के लिए उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा हूं।"
Rohan अब Diageo की नौंवीं वार्षिक ग्लोबल Diageo World Class प्रतियोगिता में दुनिया के श्रेष्ठ बारटेंडरों से स्पर्धा करेंगे, जो अगस्त 2017 में मेक्सिको में आयोजित की जाएगी।
Diageo Reserve World Class के विषय में
Diageo Reserve World Class पूरी दुनिया में और अपने देश में फाइन ड्रिंकिंग अनुभवों और कॉकटेल संस्कृति को रूपांतरित कर रहा है। यह लग्जरी ऑन ट्रेड में उद्योग जगत का सबसे बड़ा, सबसे विश्वसनीय निवेश है जो बारटेंडिंग प्रतिभाओं की नई पीढ़ी की खोज करता है जो नवीनतम मिक्सोलॉजी रूझान स्थापित करती हैं और इन्हें दुनिया भर में सर्वोत्तम बार्स में पेश करती हैं। एक असाधारण, वैश्विक प्रशिक्षण कार्यक्रम और अंतर्राष्ट्रीय मान्यताप्राप्त प्लेटफार्म इसका आधार है जो बारटेंडर कला को उन्नत बनाता है और इस उद्योग क्षेत्र में कैरियर प्रोत्साहन देते हुए एक वार्षिक लग्जरी लैंडमार्क वीक में बदलता है जिसमें Diageo Reserve World Class बारटेंडर ऑफ दि ईयर की घोषणा की जाती है। 2009 में शुरू किए गए इस प्रयास से बारटेंडरों को Diageo Reserve कलेक्शन की सर्वोत्तम स्पिरिट्स उपयोग करके मिक्सोलॉजी कला हेतु प्रेरित और प्रशिक्षित किया जाता रहा है। गुरूओं, मीडिया, पार्टनरों और मालिकों के बीच साझेदारी और सहयोग के रूप में Diageo Reserve World Class को व्यापक रूप से अंतर्राष्ट्रीय फाइन ड्रिंकिंग संस्कृति के परिष्कृत और उत्कृष्ट विशिष्ट प्रतीक के रूप में बारटेंडरों और ग्राहकों के बीच समान लोकप्रियता प्राप्त है।
Diageo Bar Academy Program, बारटेंडिंग वर्ग के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता दर्शाता है। 2006 में प्रोग्राम लांच करने के बाद से 5,500 से अधिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए हैं जिनमें 55,000 से अधिक बारटेंडरों को प्रशिक्षित किया गया है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम प्रशिक्षण का अधुनातन और ताजगीभरा तरीका अपनाते हुए उद्योग जगत के सर्वोत्तम लोगों के नेतृत्व में आपसी चर्चा आधारित और सूचनाप्रद सत्र प्रस्तुत करता है।
Diageo Reserve World Class - भारतीय प्रतियोगिता
यह एक अद्वितीय प्लेटफार्म है, जिसका ध्येय स्थानीय बारटेंडरों की संभावित प्रतिभाओं को उजागर करना तथा उन्हें सही ज्ञान प्रदान करना है। पूर्व में Diageo Reserve World Class India ने स्थानीय प्रतिभाओं को प्रभावशाली रूप में उभरने और दुनिया भर में फाइन ड्रिंकिंग अनुभवों के रचयिता बनने में सफलतापूर्वक मदद की है। यह उद्योग क्षेत्र की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित बारटेंडिंग प्रतियोगिता है जो प्रतिस्पर्धियों को कारीगरी दिखाने के लिए Diageo Reserve के पोर्टफोलियो से लक्जरी स्पिरिट्स का पूरा संकलन उपलब्ध कराती है। इनमें Johnnie Walker Blue Label, Johnnie Walker Gold Label Reserve, Johnnie Walker Platinum Label 18, Talisker 10YO, Tanqueray 10, CÎROC, Ketel One और Singleton of Glen Ord 12YO शामिल हैं।
बीते 6 महीनों में हमारे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसेडर्स ने भारत में टॉप लग्जरी एकाउंट्स में लगभग 300 बारटेंडरों को हमारे रिज़र्व पोर्टफोलियो तथा इसके साथ वैश्विक कॉकटेल रूझानों जैसे कि बारटेंडिंग तकनीकों का इतिहास, कॉकटेल निर्माण में स्थायित्व, और कहानी कहने की कला आदि में प्रशिक्षित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। प्रतिस्पर्धी अनेक क्षेत्रीय स्तरों पर प्रतिस्पर्धा करने के बाद मुंबई में राष्ट्रीय स्तर की फाइनल प्रतियोगिता में एकत्रित हुए। प्रत्येक बारटेंडर को प्रतियोगिता में अंत तक टिके रहने के लिए कड़ी प्रशिक्षण प्रक्रिया से गुजारा गया था और केवल शीर्ष 12 ही फाइनल में अपनी जगह बना पाए।
प्रतियोगियों के बारे में तीन राउंड में निर्णय लिया गया - The Blind Tasting Round, The Speed Round और The Mystery Box Round । विजेता द्वारा मैक्सिको में होने वाले ग्लोबल फाइनल्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।
United Spirits Limited के विषय में
United Spirits Limited (USL), Diageo plc की एक सहायक कंपनी है जो स्पिरिट्स, बीयर और वाइन श्रेणियों में ब्रांडों के असाधारण संकलन वाली, बेवरेज ऐल्कोहॉल के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनी है। 2013-14 में Diageo plc ने United Spirits में 54.8% हिस्सेदारी हासिल करके भारत को अपना एक सबसे बड़ा बाज़ार बना लिया।
संगठन को ऐसे नवप्रवर्तक उत्पाद पेश करने का गर्व प्राप्त है जिन्होंने नियमित रूप से अंतर्राष्ट्रीय निर्णायकों से सराहनाएं और पुरस्कार प्राप्त करते हुए दुनिया भर में अपनी प्रतिष्ठा बनाई है। USL दुनिया के 37 से अधिक देशों में अपने उत्पाद निर्यात करती है।
बेंगलुरू में मुख्यालय वाली USL की मजबूत वैश्विक उपस्थिति 5000+ कर्मचारियों की प्रतिबद्ध टीम द्वारा समर्थित है जो कंपनी के भारत में सबसे बेहतर कार्य करने वाली, सबसे भरोसेमंद और सम्मानित कंज्यूमर गुड्स कंपनी बनने के मिशन के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। कंपनी का मजबूत वितरण नेटवर्क और प्वाइंट ऑफ सेल कवरेज है और यह पूरे भारत में 81000 आउटलेट्स पर है। भारत के 23 राज्यों और 3 संघशासित प्रदेशों में इसकी 74 उत्पादन इकाईयां स्थित हैं।
कंपनी BSE (Bombay Stock Exchange) और NSE (National Stock Exchange) पर सूचीबद्ध है। United Spirits Limited, हमारे लोगों, हमारे विज़न, ब्रांडों और प्रदर्शन के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमें http://www.unitedspirits.in पर देखें।
जानकारियों, कार्यक्रमों, और सर्वोत्तम विधियां साझा करने के तरीकों के लिए Diageo के ग्लोबल रिस्पांसिबल ड्रिंकिंग रिसोर्स http://www.DRINKiQ.com पर जाएं।
जीवन का उत्सव, हर दिन, हर कहीं
'जिम्मेदारी से ड्रिंक करें'
जानकारियों, साक्षात्कार और चित्रों के लिए कृपया संपर्क करें:
Tajalli Merchant
9619094426
[email protected]
Prerna Keswani
+91-7045771028
[email protected]
Associate II
Genesis Burson-Marsteller
Share this article