ज़िंदगी के विश्वस्तरीय शोज अब उपलब्ध होंगे सिर्फ OZEE पर, 1 जुलाई से
मुंबई, June 29, 2017 /PRNewswire/ --
ब्राज़ील के हिट टीवी शो 'टोटल ड्रीमर' के अनसेंसर्ड एपिसोड्स और 'ब्वॉयज ओवर फ्लॉवर्स' का भारतीय डिजिटल प्रीमियर देखिए
भारत में प्रसारण और डिजिटल उद्योग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Zee Entertainment Enterprises Ltd. की ओर से यह एक अन्य नई पहल है। शनिवार, 1 जुलाई, 2017 से ZEE का प्रीमियम विश्वस्तरीय शोज वाला चैनल ज़िंदगी, सिर्फ वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म OZEE पर उपलब्ध होगा। मनचाहे समय पर टीवी देखने के लिए दर्शकों के बदलते तरीकों को ध्यान में रखते हुए इस बदलाव को अपनाया गया है। इस बदलाव के साथ अब ज़िंदगी के दर्शक अपने पसंदीदा शो किसी भी समय पर, कहीं भी OZEE पर देख सकेंगे।
1 जुलाई से ज़िंदगी के दर्शक दोपहर 12 बजे और अपरान्ह 2 बजे खासतौर से केवल OZEE पर अपने पसंदीदा ब्राज़ीलियन शो 'टोटल ड्रीमर' के अनकट और अनसेंसर्ड संस्करण देख सकेंगे। ज़िंदगी पर एक अन्य पसंदीदा शो कुजे गिनी, जो कि एक ही लड़की से प्रेम करने वाले दो भाईयों की रोमांचक कहानी वाला तुर्की का शो है, भी 10 बजे रात में नए-नए उतार-चढ़ावों और नाटकीय घटनाक्रमों के साथ देखा जा सकेगा। दर्शक अन्य मूल शो जैसे कि यूक्रेन का स्नोड्रॉप, जो कि बदले की कहानी है, तथा इसके अलावा ज़िंदगी पर प्रसारित अन्य सभी नए शोज भी देख सकते हैं।
विश्वस्तरीय प्रीमियम शोज की पेशकश को और प्रभावशाली बनाते हुए, दर्शक 3 जुलाई से 8 बजे शाम खासतौर से OZEE पर कोरिया के प्रसिद्ध रोमांटिक टीन ड्रामा 'ब्वॉयज ओवर फ्लॉवर्स' का भारतीय डिजिटल प्रीमियर भी देख सकते हैं।
ज़िंदगी के इस डिजिटल बदलाव के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, Archana Anand, EVP और हेड ऑफ डिजिटल- Z5 इंडिया बिज़नेस ने कहा कि, "दर्शकों के लिए यह काफी विविधतापूर्ण और दिलचस्प शोज की ऑनलाइन उपलब्धता वाला रोमांचक दौर है। ज़िंदगी का OZEE के रूप में बदलाव ऐसे महत्त्वपूर्ण समय में किया गया है जब भारत दिनोंदिन अधिक डिजिटल होता जा रहा है, और दर्शकगण सर्वश्रेष्ठ भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय शोज कभी भी, कहीं भी देखना चाहते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर हम अपने दर्शकों के लिए उनके पसंदीदा ज़िंदगी शोज में कुछ मज़ेदार नाटकीयता और उतार-चढ़ावों के साथ पहली बार कुछ बेहद रोचक विश्वस्तरीय नए शोज भी पेश करने वाले हैं।"
ज़िंदगी का प्रसारण से डिजिटल के रूप में बदलाव भारत में डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है। OZEE एप अभी डाउनलोड करें या http://www.ozee.com देखें।
OZEE के बारे में:
OZEE अपने दर्शकों के लिए मनोरंजन की एक पूरी लाइब्रेरी पेश करता है, जिसमें लोकप्रिय ZEE नेटवर्क चैनलों की समस्त शोज एक ही जगह पर एकदम मुफ्त उपलब्ध होती है। OZEE पर दर्शक विविध डिवाइसों के माध्यम से अपनी सुविधानुसार टीवी शो, फिल्में, म्यूजिक, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल वीडियो देख सकते हैं। Zee के लोकप्रिय चैनलों जैसे कि Zee TV, &TV, Zee Marathi, Zee Telugu, Zee Tamil, Zee Kannada, Zee Bangla, Zindagi और अन्य पर पसंदीदा टीवी शो जैसे कि कुमकुम भाग्य, भाभीजी घर पर हैं, टशन-ए-इश्क, ये कहां आ गए हम, जय मल्हार इत्यादि यहां उपलब्ध हैं। दर्शक यहां एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा इत्यादि विविध प्रकार की पूरी फिल्में का भी हिंदी व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में आनंद ले सकते हैं। भारत की एक अग्रणी म्यूजिक कंपनी Zee Music Company की ओर से OZEE पर Sunny Leone, Katrina Kaif, Deepika Padukone और अन्य अनेक सितारों से सजे नवीनतम बॉलीवुड हिट्स भी पेश किए जाते हैं।
मीडिया संपर्क:
Divya Dixit
Vice President
Zee Digital Convergence Limited
[email protected]
+91-9820228863
Share this article