चंडीगढ़, भारत, November 23, 2017 /PRNewswire/ --
hospitalforsalelease.com एक ब्रोकरेज-फ्री ऑनलाइन मार्केटप्लेस है जहां आर्थिक कठिनाईयों से ग्रस्त अस्पताल अपनी स्वास्थ्यसेवा परियोजनाओं में रूचि रखने वाले निवेशकों के विश्वस्तरीय पूल से धन/निवेश जुटा सकते हैं।
(Photo: http://mma.prnewswire.com/media/609197/hospitalforsalelease.jpg )
इसे तकनीक-सक्षम प्लेटफार्म के रूप में डिजाइन किया गया है, जहां अस्पताल स्वयं ही अपनी ग्रीनफील्ड या ब्राउनफील्ड मल्टी-स्पेश्यलिटी, या किसी प्रकार के अस्पताल को सूचीबद्ध निवेशकों के लिए सीधे पिच कर सकते हैं और सुरक्षित, गोपनीय, और एन्क्रिप्टेड परिवेश में कारोबारी वार्ता कर सकते हैं।
hospitalforsalelease.com की सहायता लेने पर उपयोक्ताओं को वैश्विक सलाहकार की सेवाएं लेने की आवश्यकता नहीं होती, जो उन्हें निरर्थक बाज़ार जानकारियों, समझने में कठिन विवरणों और भारी-भरकम रिपोर्टों के जाल में उलझा देते हैं। अस्पताल अपनी हानियां कम कर सकते हैं और लाभप्रद डील कर सकते हैं। Hospitalforsalelease.com उपयोक्ताओं को अस्पतालों के प्रयुक्त महंगे चिकित्सा उपकरणों को लीज पर देने या बिक्री करने की भी सुविधा देता है, जिनमें उन्होंने पहले निवेश किया हो, जिसकी वजह से उस समय उनकी लाभप्रदता में काफी गिरावट आई हो सकती है।
यह मॉडल अत्यधिक सरल और कारगर है। इस मार्केटप्लेस पर उपयोक्ता मुफ्त में रजिस्टर कर सकते हैं और अपने अस्पताल के या उन चिकित्सा उपकरणों के विवरण दर्ज कर सकते हैं जिन्हें वे बेचना या लीज पर देना चाहते हों। स्मार्ट एल्गोरिद्म उनके प्रोफाइल को खोज परिणामों में पहुंचा देता है जहां निवेशक अपने मापदंडों के अनुसार अस्पताल की खोज करता है।
उपयोक्ताओं को दुनिया भर में भटकना नहीं पड़ता और निवेशकों की तलाश में ढेर सारा समय और धन खर्च नहीं करना पड़ता क्योंकि अब इस मार्केटप्लेस की वजह से वे यह सब अपने ऑफिस या घर से ही पूरी सुविधा से और पूरी गोपनीयता के साथ कर सकते हैं। जब निवेशक उनके द्वारा बिक्री या लीज के लिए सूचीबद्ध किए गए अस्पताल या बिक्री या लीज के लिए मेडिकल उपकरण में रूचि दर्शाता है तो उन्हें अलर्ट भी प्राप्त होते हैं।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://www.hospitalforsalelease.com/deal.php
भारत व विदेशों में 22 वर्षों का अनुभव रखने वाले Amrit Pal Singh, MBA द्वारा इस वर्ष जनवरी में इसकी स्थापना की गई थी, Singh ने बताया कि, "इन्फ्रास्ट्रक्चर और चिकित्सा उपकरणों की बढ़ती लागतें, स्टाफ की चुनौतियां, हेल्थकेयर क्षेत्र में बढ़ती अनुपालना अपेक्षाएं, नियम, और रोगियों की कम आमद आदि मुद्दों ने अन्यथा आकर्षक नज़र आने वाले अस्पताल प्रतिष्ठानों को समस्याग्रस्त कर दिया है। राजस्व में गिरावट से बिजनेस पर काफी असर पड़ता है और अस्पताल कर्ज के जाल में फंस जाते हैं, जिससे अस्पताल प्रबंधन को काफी तनाव होता है व अपने बिजनेस को किसी तरह चलाए रखने का दबाव बन जाता है जिससे कभी-कभी उनके अल्पकालीन निर्णय हड़बड़ी भरे हो जाते हैं और कारोबारी तरीकों में अनैतिकता का समावेश हो सकता है जो मरीजों की जान संकट में डाल सकती हैं।"
अधिक विवरणों के लिए कृपया https://www.youtube.com/watch?v=oIYIbCgFfag&t= देखें।
पूंजी-सघन स्वास्थ्यसेवा बाज़ार में निवेश के इच्छुक निवेशक hospitalforsalelease.com पर ऐसे अस्पतालों की खोज कर सकते हैं, जो उनके लिए एकदम उपयुक्त हों, तुरंत सेल, लीज, या संयुक्त उपक्रम सौदे के लिए उपलब्ध हों और नए अस्पताल बनाने के चक्कर में भारी-भरकम कर्ज की अपेक्षा जिनमें शुरुआती निवेश पर ज़्यादा प्रतिफल पाने की उम्मीदें हों। यह निवेशकों के निवेशों में बड़ी बचत कराता है और एकदम प्रारंभ से ही रोगियों का आगमन सुनिश्चित होता है।
ऐसे डॉक्टरों के लिए, जो सदैव अपनी नैतिक, रोगी-केंद्रित प्रैक्टिस करना चाहते हों, लेकिन अस्पताल बनाने के लिए जमीन, संसाधनों और उपकरणों की खोज में पूरे देश/दुनिया में भटकने के लिए जिनके पास समय या संसाधन न हों, वे बस hospitalforsalelease.com पर लॉग ऑन करके अपनी आवश्यकता पोस्ट कर सकते हैं और बिक्री या लीज के लिए उपलब्ध अस्पतालों में से अपने अनुकूल की खोज करके नैतिकतापूर्ण विधि से अस्पताल चलाने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। उपयोक्ता अब अपने स्वप्नों को साकार कर सकते हैं और रोगियों के जीवन पर एक प्रभाव डाल सकते हैं।
पूरे भारत से 60 शहरों से 2 बेड से लेकर 1200 बेड तक के अस्पतालों ने इस साइट पर बिक्री या लीज के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है और अनेक निवेशकों ने भी रजिस्ट्रेशन करा लिया है जो खरीदना, लीज पर लेना, या विस्तार हेतु निवेश करना चाहते हैं। लाभप्रद निवेश करने के लिए, उपयोक्ताओं को बस वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करना होगा और वे अनेक रोगियों का भला कर सकेंगे।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://healthcareradius.wordpress.com/2017/04/21/hospital-for-sale-lease-a-portal-for-hospitals-and-investors-the-game-changer/comment-page-1/
https://www.hospitalforsalelease.com/founder.php
कॉल करें या लिखें: https://www.hospitalforsalelease.com/contact.php
Potential in Ideas के बारे में
Potential in ideas दुनिया भर में लोगों के सम्मुख आने वाली विविध प्रकार की समस्याओं के ऑनलाइन समाधान विविध वेबसाइटों के रूप में उपलब्ध कराने पर केंद्रित कंपनी है। यह कंपनी अनेक वर्षों से सामाजिक परोपकार के विविध उपक्रमों के लिए कार्य करती रही है।
मीडिया संपर्क:
Amrit Pal Singh
Founder & CEO
+91-98766-25076, +91-84275-72767
[email protected]
Entrepreneur
Potential in Ideas
Share this article