मुम्बई, December 5, 2017 /PRNewswire/ --
Hari Krishna Group ने 21k, 10k और 6k KISNA डायमंड मैराथन का आयोजन किया। 03 दिसम्बर, 2017 को BKC, मुम्बई में Shubham Joshi - सबसे कम उम्र के मैराथन धावक और Global Run 2017 के ब्रांड एम्बेसेडर - ने दौड़ को सुबह 5:30, सुबह 6:00 और सुबह 6:30 बजे झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें 3,000 से अधिक लोगों ने एक सामाजिक कार्य के लिए भाग लिया। रनर्स का उत्साह केवल इसलिए ही चरम पर नहीं था, क्योंकि यह एक खेल आयोजन था, बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह सामाजिक परोपकार के लिए आयोजित किया गया एक कार्यक्रम था।
(Photo: http://mma.prnewswire.com/media/614931/Start_of_the_Race.jpg )
(Photo: http://mma.prnewswire.com/media/614932/Winner_Kisna_Diamond_Jewellery.jpg )
(Photo: http://mma.prnewswire.com/media/614930/Collage_Photo_of_Marathon.jpg )
इस भव्य आयोजन में HK के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में धावकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। BKC, मुम्बई की सड़कों पर पूरे राज्य भर से कुछ बेहतरीन एथलीट उतरे, जिनके साथ अन्य उत्साही धावक भी थे जिन्होंने वांछित लक्ष्य पूरे करने के लिए अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किए।
MMRDA, BKC से शुरू इस दौड़ में पूरे मार्ग में चिकित्सा व्यवस्थाएं थीं। रेस ट्रैक के किनारे बनाए गए वाटर स्टेशनों ने धावकों की प्यास दूर करते रहने में बड़ी भूमिका निभाई।
Mr. Ghanshyam Dholakia, संस्थापक, Hari Krishna Exports Pvt. Ltd. ने कहा कि, "हमने तीसरी बार KISNA डायमंड मैराथन का आयोजन किया, लेकिन 3,000 से अधिक लोगों की भागीदारी पहली बार हुई। हमें मिली जबरदस्त प्रतिक्रियाओं से हम काफी रोमांचित हैं। हमारे लिए यह एक अतुलनीय आयोजन और महान रेस रही है। प्रत्येक भारतीय नागरिक को इस देश को एक स्वच्छ देश बनाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया गया है। Hari Krishna Group ने शुरुआत से ही इस अभियान का समर्थन किया है। इस आयोजन से प्राप्त की गई धनराशि स्वच्छ भारत अभियान के लिए दी जाएगी।"
इस रंगारंग सुबह का समापन एक पुरस्कार समारोह और उत्कृष्ट खेलभावना के साथ हुआ। Shri Ujjwal Nikam - लोक अभियोजक और Shri Krishna Prakash - IPS, आयरनमैन ट्राएथलॉन (Ironmen Triathlon) पुरस्कार समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि थे। विजेताओं ने KISNA की खूबसूरत डायमंड ज्वैलरी के साथ अपने घरों के लिए प्रस्थान किया। HK के कर्मचारियों ने साइकिलें जीतीं।
Hari Krishna Export Pvt. Ltd. के विषय में:
Hari Krishna Exports Pvt. Ltd. ने जुलाई 2017 में अपने रजत जयंती (सिल्वर जुबिली) वर्ष में प्रवेश किया।
अपने उच्च नैतिक मानकों, उत्कृष्टता के संकल्प, उत्पादों की स्थायी गुणवत्ता और पारदर्शी कारोबारी तौर-तरीकों के लिए विख्यात यह कंपनी निश्चित और उचित कीमतों के मामले में अग्रणी है।
यह कंपनी DTC, रियो टिंटो, DDC और अल रोसा से अपने कच्चे हीरे प्राप्त करती है और ओरिजिनल प्रोग्राम के अंतर्गत कनाडा मार्क और फारएवर मार्क की अधिकृत सप्लायर है। Responsible Jewelry Council (RJC) द्वारा प्रमाणित कंपनी ने परंपरागत पारिवारिक मूल्यों और नवप्रवर्तन का कुशलता से तालमेल कायम किया हुआ है।
भारत के सूरत में दो उच्च तकनीक वाली अत्याधुनिक उत्पादन इकाईयों वाली कंपनी Hari Krishna Group में 7,000 से अधिक कर्मचारी हैं जो विश्वस्तरीय कार्य परिवेश में कार्य करते हैं और 5,00,000 कैरेट प्रतिवर्ष से अधिक उत्पादन क्षमता है; यह मानवीय कुशलता और तकनीक का आदर्श मेल है। कैम्पस नामक प्रथम इकाई 30,000 वर्ग यार्ड से बड़े भूभाग में फैली है जबकि गुजरात हीरा बोर्स में नवनिर्मित 'HK हब' 65,000 वर्ग यार्ड से अधिक क्षेत्र में विस्तृत है। Gujarat Hira Bourse में उत्पादन इकाई स्थापित करने वाली यह पहली कंपनी है।
कंपनी के कर्मचारी समर्पित हैं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकतम प्रयास करते हैं। कंपनी में क्षरण/नुकसान स्तर न्यूनतम है।
सुसंगत छंटाई में विशेषज्ञता और शुद्धता के साथ उच्चकोटि के गोल और फैंसी हीरे 10 से अधिक विभिन्न आकृतियों में तैयार किए जाते हैं जो 0.10 से 50 कैरेट, FL से I3 क्लैरिटी और D से M कलर वाले होते हैं। प्रत्येक हीरे को इन-हाउस 'फेथ' ग्रेडिंग प्रमाणपत्र तथा अनुरोध पर GIA, IGI, HRD, GSI, GSL और NGTC से तीसरी पार्टी प्रमाणपत्रों के साथ बेचा जाता है।
DTC के सर्वोत्तम प्रविधि सिद्धांतों (Best Practice Principles) (BPP) का पालन करने के अलावा, कंपनी कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) वाली गतिविधियों में भी लगी है जहां दैनिक भोजन, तथा चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में वित्तीय सहायता समस्त कर्मचारियों व ज़रूरतमंदों को प्रदान की जाती है।
यह कंपनी, जुलाई 2005 में लांच डायमंड ज्वैलरी के अपने ब्रांड 'KISNA' को विकसित करने में सक्रिय रूप से लगी हुई है। 3,000 से अधिक रिटेल आउटलेट में उपलब्धता के साथ यह सबसे बड़ा वितरित डायमंड ज्वैलरी ब्रांड है।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें https://www.hk.co/
मीडिया संपर्क:
Vishal Zadafiya
[email protected]
+91-9833922179
Marketing Manager
Hari Krishna Exports Pvt. Ltd.
Share this article