नई दिल्ली, December 22, 2017 /PRNewswire/ --
बायो फ़र्टिलाइज़र जैसी तकनीकों के आने के बाद खेती और किसानी के काम भी अर्थव्यवस्था के बाकी क्षेत्रो से कदम मिला कर चलने लगे हैं| कुछ दशकों पहले कृषि कार्य के साथ एक अनिश्चितता जुडी हुयी थी| किसान ये अंदाज़ नहीं लगा पाते थे की उन्हें अपने बीज, खेत और परिश्रम के बदले सबसे ज्यादा पैदावार मिलेगी या नहीं| एच पी एम गोल्ड जैसे जैविक फ़र्टिलाइज़र के आने बाद इस अनिश्चितता की जगह अनुकूलतम पैदावार ने ले ली है| एक ऐसी पैदावार जो आप मौसम और बीमारियों के प्रभाव को कम कर के या फिर हरा कर भी ले सकते हैं|
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/622492/HPM_Logo.jpg )
एच पी एम गोल्ड है आपकी फसलों का ब्रॉड स्पेक्ट्रम दोस्त
ज़्यादातर फ़र्टिलाइज़र और तकनीकी समाधान एक सीमित दायरे में काम करते हैं| एक किसान होने के नाते कई बार आप ये भांप ही नहीं पाते की जो फ़र्टिलाइज़र आप फसल को दे रहे हैं दरअसल उसकी कोई ज़रूरत ही नहीं है| आपको लगता है की आपने फसल के लिए अपनी ज़िम्मेदारी पूरी कर दी मगर ऐसा होता नहीं है| एच पी एम गोल्ड एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम फ़र्टिलाइज़र है, ब्रॉड स्पेक्ट्रम यानी, पौधे और मृदा से जुड़े कई सवालों का जवाब एक ही बार में मिल जाना|
एच पी एम गोल्ड इन सवालों के जवाब तलाशता है वी ए एम तकनीक के ज़रिये, वी ए एम यानी Vesicular-Arbuscular Mycorrhiza, इस दानेदार फ़र्टिलाइज़र में उपस्थित बारीक छेद शैवालों की सहायता से इस बायो फ़र्टिलाइज़र की ब्रॉड स्पेक्ट्रम एक्टिविटी सुनिश्चित करते हैं| ये पानी में तेज़ी से घुलता है और इसी के साथ, जड़ो और पौधे के बाकी हिस्सों में आसानी से जगह बना लेता है| इस घुलनशीलता की वजह से पौधे को खाद और बाकी पोषक तत्त्व पूरी तरह से और आसानी से मिलने लगते हैं|
ब्रॉड स्पेक्ट्रम एक्शन यानी जड़ , तना मिट्टी और फल सभी पर एक साथ कारगर असर
एच पी एम गोल्ड का ब्रॉड स्पेक्ट्रम एक्शन सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहता| अगले चरण में ये पौधे को अपनी जडें मजबूती से ज़माने में सहायता करता है और उसके पीलेपन से भी निजात दिलवाता है| जब पौधे की जडें जम जाती है तो फिर उसके बाद एच पी गोल्ड गोल्ड बहुत हद तक पौधे को कीट व रोग रोधी क्षमताये विकसित करने में भी सहायता करता है|
वी ए एम तकनीक यानी फसल का टीकाकरण और हेल्थ टॉनिक एक ही घूँट में
वैज्ञानिक भाषा में हम ऐसे भी कह सकते हैं की एच पी एम गोल्ड अपने प्रभाव से पौधे की त्वचा के उस पृष्ठीय क्षेत्रफल को बढा देता है से जिससे पौधे को पोषक तत्त्व मिलने की सम्भावना होती है| मतलब साफ़ है, एक तरफ आपने फसल को बहुत सारे कीटाणुओं व रोगो की नजर से बचने का टीका लगा दिया और साथ ही साथ आपने उन पोषक तत्वों का इंतज़ाम भी कर दिया जो फसल की आगे मदद कर सकते हैं|
एच पी एम गोल्ड की दोस्ती हर मौसम में आपकी फसल के लिए सौगात है
एच पी एम गोल्ड उन स्थितियों में भी आपकी मदद करता है जब आप का खेत सूखे का शिकार हो या फिर आपकी ज़मीन बाढ़ ग्रस्त होने की वजह से पोषक तत्वों की कमी महसूस कर रही हो| इस फ़र्टिलाइज़र में इस्तेमाल हुई वी ए एम तकनीक हर हाल में ये सुनिश्चित करती है की आपकी फसल को सही मात्रा में फोस्फोरस, कैल्शियम, नाइट्रोजन जिंक और कॉपर जैसे तत्त्व लगातार मिलते रहे| जब बायो फ़र्टिलाइज़र की श्रेणी में हम एच पी एम गोल्ड को कसते हैं तो हम पाते हैं की एक सेहतमंद पौधा मिट्टी से आने वाले हिस्से का पोषण लेता है तो साथ ही साथ मिट्टी को कुछ पोषक तत्त्व वापस भी लौटा देता है| इस लिहाज़ से हम ये भी कह सकते हैं की एच पी एम गोल्ड बायो फ़र्टिलाइज़र सबसे अनुकूलतम समाधानों की श्रेणी में भी रखा जा सकता है|
एच पी एम चार दशको से जाना पहचाना नाम जिसे करता है खेत का हर कोना सलाम
एच पी एम कृषि प्रोधोगिकी को समर्पित एक ऐसी संस्था है जिसकी स्थापना की थी श्रीकिसन दास अग्रवाल जी ने की थी| इस संस्था की स्थापना के पीछे उनका मूल उद्देश्य था, कृषि उपज को लगातार बढ़ा कर किसानो के हाथ मज़बूत करना और कृषि की तकनीको को और उन्नत करना| पिछले चार दशकों में एक के बाद एक नए उत्पाद लांच रके एच पी एम ने एग्रो केमिकल से जुड़े कृषि उत्पादों की दुनिया में अपनी नयी साख बना ली है और अब उनका अगला लक्ष्य है उन्नत कृषि के भविष्य के लिए नए नए उत्पाद तैयार करना| एक कंपनी के तौर पर एच पी एम हर खेत की परेशानी को चुनौती के तौर पर देखता है और कृषि वाणिज्य की गहरी समझ रखता है| किसी भी नए उत्पाद का निर्माण करते समय उनका पहला लक्ष्य है पौधे और मृदा के बीच में अनुकूलतम सामंजस्य बैठाना और वो हालात पैदा करना जिनसे अधिकतम उपज मिल सके| पिछले दो दशको में एच पी एम ने कृषि उत्पादों की पैकेजिंग पर भी ख़ास ध्यान दिया है और उनके उत्पादों की शेल्फ लाइफ, बाज़ार में बिक रहे अन्य कृषि रसायन से काफी ज्यादा है| यहाँ उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है और अपने सतत प्रयासों के चलते ये कंपनी अब धीरे धीरे संपूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन की उपलब्धि की ओर भी बढ़ रही है|
Media Contact:
Akash Singh
[email protected]
+91-8376903305
Shamoor
Share this article