नयी दिल्ली, December 26, 2017 /PRNewswire/ --
NestAway इस वित्तीय वर्ष में 5000 घरों को अपने साथ जोड़ेगी
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में हर साल विद्यार्थियों, ग्रेजुएटों, कार्यशील पेशेवरों और परिवारों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। शहर में अनेक कॉलेजों और कार्यालयों के साथ, छात्रों और कार्यशील लोगों के लिए हॉस्टल के अलावा ठहरने की सुविधा खोजना प्रायः कठिन हो जाता है। ऊंचे किरायों और जमानत राशि, दलालों की अनुचित मांगों और मकान-मालिकों की कड़ी शर्तों आदि के कारण प्रायः लोगों के लिए अपनी सारी आवश्यकताएं पूरी कर पाना कठिन काम बन जाता है। गैर-शादीशुदा लोगों को किराए पर रहने की जगह देने के मामले में आज भी मकान-मालिकों के मन में एक हिचक पाई जाती है। प्रवासियों, विशेषकर महिलाओं के लिए किसी शहर में सुरक्षित स्थान पर किराए का उपयुक्त आवास पाना एक चुनौतीपूर्ण काम है।
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/622555/NestAway_Logo.jpg )
इस समस्या का समाधान करने के लिए NestAway Technologies जो कि भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन होम रेन्टल कंपनी है, गैर-शादीशुदा लोगों को किराए पर रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद कर रही है। अपने ग्राहक पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए, NestAway ने अपने एप में परिवारों के लिए घर भी शामिल किए हैं। NestAway किफायती सुविधाओं को अत्यधिक महत्त्व देती है और किराएदारों के लिए ऐसे मनपसंद आवास खोजना आसान बनाती है जो उनकी सभी आवश्यकताएं पूरी करते हों। NestAway एप के माध्यम से, संभावित किराएदार अपनी पसंद के किराए के घर को खोजकर उसे बुक कर सकते हैं और उसमें शिफ्ट हो सकते हैं। NestAway एप किराएदारों को नए घर में शिफ्ट करने, किराए व मरम्मत सेवाओं के भुगतान करने के मामलों में भी सपोर्ट करता है। चूंकि NestAway बिना किसी दलाली के केवल दो महीने की जमानत राशि के बराबर शुल्क लेता है, इसलिए यह किराएदारों को मोटी रकम निवेश करने की समस्या से भी छुटकारा दिला देता है।
NestAway होम्स दिल्ली, गुड़गांव, नौएडा और गाजियाबाद में उपलब्ध हैं जहां 2200+ घर और 7000+ किराएदार जुड़े हुए हैं जिनमें विविध देशों में रहने वाले लगभग 1500 मालिक NRI हैं। अगले वित्तीय वर्ष में 5000 घर शामिल करना कंपनी का लक्ष्य है। फर्निश्ड घर उपलब्ध कराने के अलावा NestAway ने सभी घरों के लिए स्मार्ट लॉक सेवा उपलब्ध कराते हुए 'स्मार्ट होम' पेश करने की भी योजना बनाई है। स्मार्ट लॉक एक सेफ्टी लॉकिंग सिस्टम है जो NestAway घरों में रहने वाले लोगों, और विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। यह सेवा NestAway एप पर एंड्रायड और iOS दोनों डिवाइसों के लिए उपलब्ध होगी। NestAway घर गुड़गांव, नौएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली सहित पूरे क्षेत्र में उपलब्ध हैं।
किराएदारों की सुरक्षा और संरक्षा, NestAway के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्योंकि 7000+ अकेली कार्यशील महिलाएं NestAway घरों में रह रही हैं। भेदभाव के विरूद्ध NestAway ने कड़ी नीति लागू की हुई है और जाति, नस्ल, जन्मस्थान, भाषा या खान-पान की आदतों आदि के आधार पर घरों की उपलब्धता में कोई फर्क नहीं किया जाता है।
NestAway ने अभी तक $43.2 मिलियन का वित्तपोषण प्राप्त किया है। NestAway इन आठ शहरों में मौजूद है- बेंगलुरू, नयी दिल्ली, नौएडा, गुड़गांव, पुणे, हैदराबाद, गाज़ियाबाद और पुणे। कंपनी की स्थापना Amarendra Sahu, Deepak Dhar, Jitendra Jagadev और Smruti Parida द्वारा 2015 में की गई थी। 8 शहरों में NestAway से जुड़े 10,000+ आवास, 25,000+ से अधिक किराएदारों को सेवा देते हैं। किराएदारों को नए शहरों में अपनेपन का अहसास कराने वाली सह-आवास सुविधा उपलब्ध कराना NestAway का ध्येय है।
NestAway Technologies Pvt. Ltd. के बारे में
Nestaway Technologies भारत में सबसे तेजी से बढ़ता 'होम रेन्टल नेटवर्क' है। देश में किफायती आवास सुविधा के सामाजिक ताने-बाने में क्रांति लाते हुए इसे नया रूप देने के लक्ष्य के साथ NestAway डिजाइन और तकनीक के उपयोग द्वारा किराए पर आवास सेवा समाधान उपलब्ध कराती है। इस तरह से यह अपनी सेवाओं के माध्यम से उन पक्षपातों और रूकावटों को दूर करती है जिनका प्रायः शहरी प्रवासियों द्वारा सामना किया जाता है। बंगलौर में मुख्यालय के साथ NestAway सेवाएं, इस समय भारत के 8 शहरों में उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें: https://www.nestaway.com/
मीडिया संपर्क:
Resham Chhabra
[email protected]
+91-9886190306
PR Head
NestAway Technologies Pvt Ltd
Share this article