मुम्बई, January 15, 2018 /PRNewswire/ --
फसाड तथा फेनेस्ट्रेशन में उत्कृष्टता के लिये ZAK Awards 2017 का पहला संस्करण एक भव्य पुरस्कार समारोह के साथ सम्पन्न हुआ, जो 8 दिसम्बर को सोफीटेल, BKC, मुम्बई में आयोजित किया गया था और इसमें 600 से भी अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
(Photo: http://mma.prnewswire.com/media/627451/Winners_ZAK_Awards_2017.jpg )
ZAK ग्रुप के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक Syed Zakir Ahmed ने कहा, '‘हमें मिली इस शानदार प्रतिक्रिया से हम बेहद खुश हैं और इसने कंस्ट्रक्शन उद्योग के इस बेहद अहम् पहलू की इन छिपी हुई हस्तियों को सम्मानित करने के महत्व पर हमारा विश्वास और भी बढ़ा दिया है।'’
ZAK Awards का उद्धेश्य उन फसाड तथा फेनेस्ट्रेशन डिज़ाइनों को अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता देना है, जो व्यक्तियों तथा कम्पनियों को ऐसे डिज़ाइन गढ़ने की प्रेरणा देते हैं, जो कल्पना से परे हों।
ZAK Awards को अपने पहले ही वर्ष में 300 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। पहले राउंड में ऑनलाइन जमा कराये गये रजिस्ट्रेशंस की Ernst & Young द्वारा जाँच की गई, जो कि इस अनूठी पहल के लिये प्रोसेस एडवाइज़र हैं। दूसरे राउंड की जाँच प्रतियोगियों द्वारा जमा कराये गये फॉर्म्स के आधार पर ज्यूरी द्वारा की गई और चुने हुये प्रतियोगितयों में से विजेता का चुनाव ग्रैंड ज्यूरी के समक्ष केस प्रेज़ेंटेशन और प्रोसेस एडवाइज़र्स द्वारा तैयार की गई प्रश्नोत्तरी के ज़रिये किया गया।
अंतिम विजेता हर फाइनलिस्ट द्वारा जमा कराये गये प्रोजेक्ट में अंतर्निहित उसके परिश्रम के आधार पर किये गये मूल्यांकन के अुनसार चुने गये।
ज्यूरी में उद्योग के जाने-माने नाम शामिल थे, जो निम्न हैं:
1. Vishal Shah - निदेशक - Gleeds Hoolooman
2. Deepak Chitnis - कार्यकारी उपाध्यक्ष - Design, Lodha Group
3. Nilabh Nagar - सीनियर एसोसिएट्स, Architect Hafeez Contractor
4. Pushyamitra Londhe - सीनियर एसोसिएट्स, Architect Hafeez Contractor
5. Mahesh Arumugam - प्रांतीय निदेशक, Meinhardt Façade Technology
6. K R Suresh - प्रांतीय निदेशक, Axis Façades
7. Naveen Venugopal - Associate, Building Envelope Solutions
8. Michael Chin - Principal, Façade Engineering Leader, Arup
9. Srinivas Hoizal - उपाध्यक्ष - Façade, Lodha Group
फसाड तथा फेनेस्ट्रेशन में उत्कृष्टता के लिये ZAK Awards 2017 के अंतिम विजेता निम्न हैं:
फसाड डिज़ाइन में उत्कृष्टता के लिये ZAK Awards - रेजिडेंशियल
- Cadence Architects - B - One, बेंगलुरु
फसाड डिज़ाइन में उत्कृष्टता के लिये ZAK Awards - कॉमर्शियल
- Cadence Architects - KMYF, बेंगलुरु
फसाड डिज़ाइन में उत्कृष्टता के लिये ZAK Awards - इंस्टीट्यूश्नल
- Sunil Patil & Associates - Collector Office, पुणे
फसाड डिज़ाइन में उत्कृष्टता के लिये ZAK Awards - हॉस्पिटैलिटी
- Ace Group Architects - Y - The Boutique Hotel, मैसूर
फसाड प्रोजेक्ट ऑफ द इयर के लिये ZAK Awards - डिवेलपर (कॉमर्शियल)
- ITC Group - ITC Green Centre, बेंगलुरु
विंडो एक्ज़ीक्यूशन में उत्कृष्टता के लिये ZAK Awards - एल्यूमिनियम प्रोजेक्ट
- Glass Wall Systems - One Avighna Park, मुम्बई
विंडो एक्ज़ीक्यूशन में उत्कृष्टता के लिये ZAK Awards - uPVC प्रोजेक्ट
- Lingel Windows & Doors Technologies - The Leela Ambience Hotel & Residences, गुरुग्राम
विंडो एक्ज़ीक्यूशन में उत्कृष्टता के लिये ZAK Awards - uPVC रिटेल
- Lingel Windows & Doors Technologies - Farm House - Mr. Saraf, गुरुग्राम
मिसाल कायम करने वाला असाधारण फसाड
- Venkatramanan Associates & Glass Wall Systems - Lupin Research & Development Centre, पुणे
फसाड उद्योग को उत्कृष्ट योगदान के लिये (कॉन्ट्रैक्टर)
- Navin Keswani, प्रबंध निदेशक, Aluplex India
फसाड एक्ज़ीक्यूशन (स्काइलाइट) में उत्कृष्टता के लिये ZAK Awards
- L&T Constructions - Seawoods Grand Central, नवी मुम्बई
फसाड एक्ज़ीक्यूशन (क्लॅडिंग) में उत्कृष्टता के लिये ZAK Awards
- Alufit - TCS Gitanjali Software Park, कोलकाता
फसाड एक्ज़ीक्यूशन (प्वाइंट फिक्स्ड ग्लेजिंग) में उत्कृष्टता के लिये ZAK Awards
- Aluplex India - Godrej One, मुम्बई
फसाड एक्ज़ीक्यूशन (कर्टेन वॉल) में उत्कृष्टता के लिये ZAK Awards
- Alufit - Godrej BKC, मुम्बई
फसाड उद्योग को उत्कृष्ट योगदान के लिये (आर्किटेक्ट)
- CN Raghavendran, पार्टनर, CRN Associates
इस अवार्ड शो का प्रसारण NDTV द्वारा 16 दिसम्बर को शाम 4 बजे NDTV प्राइम पर और रात 10.30 बजे NDTV 24x7 पर किया गया था
इस ईवेंट के सहभागियों में निम्न शामिल थे:
प्लेटिनम पार्टनर: Koemmerling
गोल्ड पार्टनर्स: Dow Corning & Schueco
स्ट्रेटजिक पार्टनर: Nuenberg Messe & Fensterbau Frontale
स्काइलाइट पार्टनर: Trosifol
टीवी पार्टनर: NDTV
प्रोसेस एडवाज़र: Ernst & Young
मीडिया पार्टनर: Window & Façade Magazine
ZAK Awards अब से एक वार्षिक आयोजन होगा, जिसमें भारतीय फसाड तथा फेनेस्ट्रेशन उद्योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जायेगा।
ZAK Trade Fairs and Exhibitions Pvt Ltd. के बारे में:
ZAK Trade Fairs and Exhibitions Pvt Ltd. अग्रणी सम्मेलन तथा प्रदर्शनी आयोजकों में से एक है। वर्ष 1994 में अपनी शुरुआत से अब तक ZAK विश्व भर के 22 विभिन्न उद्योगों को कवर करते हुये 600 से भी अधिक सम्मेलन तथा प्रदर्शनियाँ आयोजित कर चुका है। ZAK की मूल शक्ति यह है, कि यह प्रदर्शक तथा आगतुकों के बीच एक सेतु की भूमिका निभाता है।
ZAK ग्लास, फसाड, फेनेस्ट्रेशन तथा एल्यूमिनियम एक्स्ट्र्यूशन उद्योगों से संबंधित आयोजन कराने में एक विशेषज्ञ है और इसकी कॉन्फ्रेंस ZAK वर्ल्ड ऑफ फसाड्स 16 देशों में अपनी उपस्थिति के साथ फसाड डिज़ाइन तथा इंजीनियरिंग पर विश्व की सबसे बड़ी सम्मेलन श्रृंखला है। उद्योग के दिग्गजों तथा पेशेवरों के साथ निकट सम्पर्क इन्हें एक लाभदायक स्थिति में खड़ा करता है और इन्हें अपने आयोजनों के ज़रिये उन प्रमुख चुनौतियों तथा मुद्दों को संबोधित करने में सक्षम बनाता है, जिनका सामना उद्योग द्वारा किया जा रहा है।
इस विषय में अधिक जानकारी के लिये कृपया http://www.zakawards.com पर विजिट करें
मीडिया सम्पर्क:
Shreya Mundhra
[email protected]
+91-9999502565
ZAK Trade Fairs and Exhibitions Pvt Ltd.
Share this article