नई दिल्ली, February 8, 2018 /PRNewswire/ --
- Mr. Shashank Shekhar और Mr. Aloke Deb के स्वामित्व में Approprice हाल में लांच किया गया एक एप है जो 'ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन' उत्पाद कीमतों के बीच प्राइस कम्पैरिजन (कीमत तुलना) सुविधा देता है और इसने काफी लोकप्रियता हासिल की है
- खरीदारों को स्टोर्स में खरीदारी के दौरान रीयल टाइम प्राइस कम्पैरिजन (कीमत तुलना) में मदद करना, इस एप का मुख्य उद्देश्य है
ऑनलाइन खरीदारी लोकप्रिय होती जा रही है और आप दिनोंदिन ऐसे खरीदारों की बढ़ती संख्या देख सकते हैं। ऐसी स्थितियों में, स्टोर्स और मॉल्स में खरीदारी के लिए जाने वाला हर व्यक्ति ऑनलाइन स्टोर्स से भी कीमतों की तुलना करना चाहता है। Myriad Services LLP के एक उत्पाद Approprice ने हाल ही में स्मार्ट प्राइस कम्पैरिजन (कीमत तुलना) एप पेश किया है जो ऑफलाइन प्राइस बनाम ऑनलाइन प्राइस कम्पैरिजन (कीमत तुलना) में विशेषज्ञ है। Approprice इस आधार पर खास है कि यह खरीदारी के अनुभव को प्राइस कम्पैरिजन (कीमत तुलना) से रीयल टाइम कीमत संतुष्टि तक लाता है। एक अनूठी बारकोड स्कैनिंग सुविधा की मदद से, स्टोर्स में खरीदारी करने वाला कोई भी व्यक्ति बस बारकोड स्कैन करके ऑनलाइन स्टोर की कीमतों और ऑफलाइन स्टोर की कीमतों के बीच रीयल टाइम प्राइस कम्पैरिजन (कीमत तुलना) का लाभ उठा सकता है और तुरंत ही खरीदारी का अपना निर्णय कर सकता है।
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/635019/Approprice_Logo.jpg )
'उत्पाद का नाम टाइप करने' की विशेषता, सोने पर सुहागा की तरह है; यदि खरीदार बारकोड स्कैन न कर सके, तो वह उत्पाद का नाम टाइप करके भी रीयल टाइम कीमतों की जांच कर
सकता है।
केवल एक साल में ही Approprice पर भरोसा करने वाले स्मार्ट खरीदारों की संख्या बढ़कर 45,000 से अधिक हो गई है। यह एप वर्तमान में एंड्रायड उपयोक्ताओं के लिए उपलब्ध है, लेकिन प्राइस कम्पैरिजन (कीमत तुलना) वेबसाइट और iOS एप भी लांच करने की योजना है। यह एप उपयोग करने में बेहद आसान है और शीर्षस्तरीय ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे कि Flipkart, Amazon, Snapdeal और अन्य से रीयल टाइम डेटा उपलब्ध कराता है।
Approprice हमेशा ही अपने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने में विश्वास करता है और उनको Approprice समुदाय का महत्त्वपूर्ण सदस्य मानता है। इस सोच के अनुरूप Approprice के CEO, Shashank Shekhar ने बताया कि, "शॉपिंग करना इतना लाभदायक कभी नहीं था। अब 2018 में अपने पसंदीदा स्टोर्स पर खरीदारी करते समय आप इसके लिए आकर्षक लाभ भी पा सकते हैं।"
अपने व्यवसाय की प्रथम वर्षगांठ पर Approprice एक अद्वितीय 'रियल कैश ऑफर' पेश कर रहा है, जिसमें Amazon, Flipkart या eBay पर खरीदारी करने वाले उपयोक्ता, Approprice के माध्यम से नेविगेट करने पर 48 घंटों के अंदर अपने Paytm वॉलेट में 12% तक कैश वापस पा सकेंगे।*
Approprice के एक प्रवक्ता Aditya Gupta ने बताया, "शॉपिंग पोर्टलों पर ग्राहक भेजने के लिए स्टोर्स हमें कमीशन का भुगतान करते हैं और हम वह कमीशन Approprice के उपयोक्ताओं को देते हैं। यह एकदम आसान है।"
विज्ञापनों से मुक्त होने के कारण यह एप तेज़ गति से प्राइस कम्पैरिजन (कीमत तुलना) करता है और केवल उपयोगी डेटा दिखाया जाना सुनिश्चित करता है। एप उपयोग करने के लिए आपको किसी तरह लॉगिन या साइनअप करने की ज़रूरत नहीं होती, और इसे मुफ्त में उपयोग किया जा सकता है। जो लोग बस कीमतें जानना चाहते हैं वे भी विवरण जांच सकते हैं और फिर उत्पाद की प्राइस कम्पैरिजन (कीमत तुलना) का ईमेल पा सकते हैं।
Approprice टीम की एक प्रवक्ता Prerna ने बताया कि, "Approprice को असाधारण प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही हैं और हमने ऐसे उपयोक्ताओं से ढेरों फीडबैक प्राप्त किए हैं जिन्होंने उनकी काफी बचत करने में मदद के लिए हमें धन्यवाद दिया है। हम इन सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से हर्षित हैं और इस एप को और भी बेहतर बनाने के लिए तत्पर हैं।" Approprice खुद को केवल प्राइस कम्पैरिजन (कीमत तुलना) सुविधा तक ही सीमित रखने वाला नहीं है।
इस एप ने समाज में जबरदस्त हलचल मचाई है और स्टोर्स में खरीदारी के दौरान Approprice पर भरोसा करने वाले बहुत सारे उपयोक्ताओं ने इसे डाउनलोड किया है। Approprice द्वारा प्रस्तावित विशेषताओं के बारे में अधिक जानने के लिए, उपयोक्ता Google Play Store से एप डाउनलोड कर सकते हैं।
इस एप के बारे में अधिक विवरण उनकी वेबसाइट: http://www.approprice.com पर पाए जा सकते हैं, या Approprice किस तरह काम करता है, इसका वास्तविक अनुभव जानने के लिए: https://youtu.be/Gotmc6Qk95A देखें।
*'रियल कैश ऑफर' के बारे में अधिक जानकारी के लिए Approprice की वेबसाइट देखें।
Approprice के बारे में:
प्रमुख ऑनलाइन स्टोर्स पर खरीदारी करने के दौरान Approprice के माध्यम से कीमतों की तुलना करें और कैशबैक पाएं।
यह भारत में हाल ही में लांच किया गया एक प्राइस कम्पैरिजन (कीमत तुलना) कैश बैक एप है जो अनेक अग्रणी ऑनलाइन शॉपिंग साइटों पर तुलना करते हुए आपको सर्वोत्तम कीमतों की तुलना करते हुए बचत करने की सुविधा देता है और आपकी प्रत्येक खरीद पर आपको कैशबैक भी देता है। Approprice बारकोड स्कैनिंग विशेषता के माध्यम से ऑफलाइन उत्पादों की कारगर प्राइस कम्पैरिजन (कीमत तुलना) तुलना उनके समकक्ष ऑनलाइन उत्पादों से करते हुए, प्रतिस्पर्धियों से बेहतर सुविधा देता है। Approprice को स्टार्टअप इंडिया अभियान के तहत औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग द्वारा स्टार्टअप के रूप में भी मान्यता दी गई है
मीडिया संपर्क:
Shashank Shekhar
[email protected]
+91-9999094111
Co-Founder & CEO
Myriad Services LLP
Share this article