नागपुर, भारत, March 16, 2018 /PRNewswire/ --
GST सुविधा प्रोवाइडर (GSP) में से एक Chartered Information Systems Private Limited (CISPL) , सितंबर २०१६ के पहले से जीएसटीएन के साथ ड्राफ्ट जीएसटी फॉर्म और ड्राफ्ट एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (API) पर काम कर रहा है | CISPL, नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेण्टर (NIC) के साथ भी राष्ट्रीय ऑनलाइन ई-वे बिल प्रणाली API पर काम कर रहा है।
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/655167/CISPL_eWay_Bill_API_Infographic.jpg )
CISPL ने डेवलपर्स के लिए पूर्ण इंटीग्रेशन सोर्स कोड सैंपल प्रोजेक्ट के साथ, GST और ई-वे बिल API इंटीग्रेशन के लिए Windows .NET और JAVA प्रोग्रामिंग लाइब्रेरी निशुल्क उपलब्ध कराई है। यह कोड लाइब्रेरीज सहि मायने में निशुल्क है क्योकि इन लाइब्रेरीज का उपयोग TaxPro GSP के API सर्विस पर निर्भर ना होने से उसे किसीभी ASP से GSP API के लिए; या बड़े उद्योग जिसे सीधे NIC सर्व्हर्स पर API अकाउंट उपलब्ध है, उनके द्वारा भी किया जा सकता है। इसके अलावा, ASP (एप्लिकेशन सुविधा प्रोवाइडर या एप्लिकेशन डेवलपर्स) के लिए ऑनबोर्डिंग, हैंडलिंग और उत्तम सपोर्ट के लिए प्रतिब्द्ध है। इस प्रकार डेवलपर्स जटिल GST तथा ई-वे बिल API को अपने डेस्कटॉप, वेब और मोबाइल एप्लिकेशन में आसानी से इंटेग्रेट कर सकते हैं। निशुल्क प्रोग्रामिंग लाइब्रेरी https://www.taxprogsp.co.in से डाउनलोड की जा सकती है।
बिलिंग सॉफ्टवेयर द्वारा API के उपयोग से इनवॉइस प्रिंट करने से पहले, मात्र कुछ ही मिली सेकण्ड्स में NIC सर्व्हर्स से कनेक्ट करके, ई-वे बिल नंबर जेनरेट कर, बिल पर उस ई-वे बिल नंबर का समावेश किया जा सकता है; जिससे की ई-वे बिल की अलग प्रत प्रिंट करने से बचा जा सकता है। पोर्टल पर पुनः डाटा एंट्री करने से बचा जा सकता है और एक ही बार डाटा एंट्री होने से त्रुटि की संभावनाएं समाप्त हों जाती है।
CISPL के तकनीकी निर्देशक श्री भरत वसंत ने कहा कि, GST और EWB API के अलावा हमने तकनीकी ऑनलाइन दस्तावेज http://help.taxprogsp.co.in/ucl उपलब्ध कराया हैं । TaxPro GSP क्लाउड और GSTN सर्वर्स एक ही डाटा सेंटर में स्तिथ होने से API में कुछ ही मिलिसेकण्ड्स लगते है जिससे कुछ ही क्षणोंमें ई-वे बिल तथा ऑनलाइन रीटर्न फाइलिंग किया जा सकता है। त्रुटियो की संभावनाओं से बचने के लिए बिलिंग सॉफ़्टवेयर डेवलपर्स द्वारा बिल बनाते समय हि GSTIN नंबर को जांच करने के लिए भी API का उपयोग किया जा सकता है, जो की सॉफ्टवेयर में सलग्न करना अतिशय सरल है।
CISPL द्वारा GST एप्लिकेशन इंटीग्रेशन के लिए Windows .NET यूजर कण्ट्रोल लाइब्रेरी जारी किया है| इस लाइब्रेरी से डेवलपर्स अपने प्रोग्राम में केवल दो चार लाइनें लिखकर अपने बिलिंग और अकॉउंटिंग सॉफ्टवेयर को GST फाइलिंग की लिए सक्षम बना सकते है| इसी यूजर कण्ट्रोल लाइब्रेरी का इस्तेमाल करके "टॅक्सप्रोजीएसटी" एप्लिकेशन बनाया गया है जो की देश के हज़ारो टैक्स प्रोफेशनल्स इस्तेमाल कर रहे है।
Chartered Information Systems Private Limited (CISPL) के बारे में:
निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में, TaxPro इनकम टैक्स, ईटीडीएस, एक्सबीआरएल फाइनेंसियल रिपोर्टिंग तथा फाइलिंग और डिजिटल साइनिंग सोलूशन्स की सेवाएं प्रदान कर रहा है। टैक्सेशन क्षेत्र में CISPL का समृद्ध अनुभव और साथ ही बड़ी संख्या में ऑनलाइन ट्रांसक्शन्स को संभालने की क्षमता के चलते CISPL के ASP सहयोगियों को बढ़त मिल रही है।
Media Contact:
Bharat Vasant
[email protected]
+91-9890040847
Director
Chartered Information Systems Pvt. Ltd.
Share this article