मुम्बई, May 28, 2018 /PRNewswire/ --
शीर्षस्तरीय रैंक वाले प्रबंधन स्कूल SPJIMR और दक्षिणी महाराष्ट्र में 280 से अधिक सम्बद्ध कॉलेजों वाली Shivaji University ने बुधवार, 23 मई को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो उच्चतर शिक्षा के दो अग्रणी संस्थानों के बीच अपनी तरह की पहली सार्वजनिक-निजी साझेदारी है।
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/688342/SPJIMR_Logo.jpg )
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/696327/Signing_of_MoU.jpg )
MoU के तहत, SPJIMR और Shivaji University मिलकर फैकल्टी विकास, केस अध्ययन, शोध, पाठ्यक्रम विकास, तथा कोल्हापुर क्षेत्र में महाराष्ट्र सरकार के विशेष सामाजिक कार्यक्रमों पर काम करेंगे।
राज्य के उच्चतर एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री मा., Mr. Vinod Tawde मंत्रालय में अपने कार्यालय में आयोजित इस हस्ताक्षर कार्यक्रम में उपस्थित थे। मा. मंत्रीजी की उपस्थिति इस गठबंधन के महत्त्व का संकेत है, जो SPJIMR जैसे अग्रणी MBA संस्थान को कोल्हापुर में शिक्षा एवं शोध के प्रमुख केंद्र इस यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कार्य करना संभव बनाएगा।
मा. मंत्रीजी ने कहा कि, "सरकार, साझेदारियों तथा मार्गदर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से गुणवत्तापरक शिक्षा को बढ़ावा देने की पक्षधर है। इस MoU ने सार्वजनिक-निजी साझेदारी के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित किया है, जो शिक्षा में सुधार करते हुए फैकल्टी और विद्यार्थियों के विकास के नए मार्ग प्रशस्त करेगा।"
Dr. Devanand Shinde, वाइस चांसलर, The Shivaji University ने कहा कि, "आज MoU पर हस्ताक्षर, प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में Shivaji University के लिए एक नई शुरूआत है, जो विविध स्थानीय मुद्दे हल करने में हमारे लिए सहायक होगी और आंतरिक क्षमता सृजन में भी यह उपयोगी होगी ताकि हम समाज को ये फायदे प्रदान कर सकें।"
Dr. Ranjan Banerjee, डीन, SPJIMR ने कहा कि, "हम कंपनियों, विद्यार्थियों, और वैचारिक नेतृत्व स्तर पर कार्यविधियों को प्रभावित कर सकते हैं। दूसरा अन्य शिक्षा संस्थानों के स्तर से संबंधित है, जहां हम फैकल्टी का मार्गदर्शन करते हुए शैक्षिक परिणामों में सुधार कर सकते हैं। टियर दो और टियर तीन वाले शहरों में गुणवत्तापरक शिक्षा की मांग अधिक बढ़ी है, और यह ऐसा बाज़ार है जहां हम समाज के लिए फायदेमंद बदलाव ला सकते हैं। इससे एक बड़ा सामाजिक उद्देश्य जुड़ा है, जिसे हम पूरा कर सकते हैं। इस अनुभव से हमें भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा।"
हस्ताक्षर कार्यक्रम के अवसर पर Dr. Apoorva Palkar, राज्य के उच्चतर एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री के सलाहकार भी उपस्थित थे। Dr.Palkar ने कहा कि, "गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार, राज्य के सार्वजनिक संस्थानों की मदद पर विचार कर रही है, और सार्वजनिक-निजी साझेदारी ऐसा ही एक प्रयास है। यह इस क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों की सक्रियता का लाभ दिलाएगाा, जहां ऐसी विशेषज्ञता की बहुत ज़रूरत है। जहां Shivaji University के पास विशेषज्ञता है, वहीं यह मुम्बई के परिवेश में SPJIMR की सुदृढ़ता का विशेष रूप से लाभ ले सकती है। यह कोल्हापुर क्षेत्र के लिए, तथा यूनिवर्सिटी में विभाग विकसित करने के लिए यह अपनी तरह का एक अनूठा प्रयास है।"
आज हस्ताक्षरित MoU, शैक्षिक नवप्रवर्तनों तथा शिक्षण-अधिगम पद्धतियों को आमतौर से संस्थान की पहुंच से बाहर वाले स्थानों व क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए SPJIMR के प्रयासों में एक नया कदम है। इससे मूल्य-आधारित वृद्धि को प्रभावित करने, अपनाने, व प्रोत्साहित करने के SPJIMR के दोतरफर मिशन की पूर्ति में सहायक होगा।
यह MoU, पूरे राज्य में समाज व लोगों की सेवा के उपाय खोजने के लिए महाराष्ट्र सरकार से SPJIMR की वार्ताओं के क्रम में एक उपलब्धि है। ये चर्चाएं, राज्य में उच्चतर तथा तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाने के सरकार के नए प्रयासों को दृष्टिगत रखते हुए की गईं हैं।
सरकार का सुझाव है कि SPJIMR जो कि Bharatiya Vidya Bhavan का एक अंग है, यह महाराष्ट्र के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों (यूनिवर्सिटीज) से साझेदारी के अवसर खोज सकता है। इसी क्रम में, Shivaji University से वार्ताएं की गईं, जो कि ऐसी अग्रणी यूनिवर्सिटी है जिसके सम्बद्ध कॉलेजों में 300,000 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं, और इसे National Assessment and Accreditation Council (NAAC) से 'A' ग्रेड प्राप्त है।
यह गठबंधन, व्यापक रूप में समाज के लिए अत्यन्त लाभकारी साबित होने की उम्मीद है क्योंकि Shivaji University महाराष्ट्र में इसी प्रकार अन्य सार्वजनिक यूनिवर्सिटीज के साथ मिलकर काम करने के लिए एक हब/केंद्र की भूमिका निभाएगी।
SPJIMR के बारे में:
S.P. Jain Institute of Management & Research (SPJIMR) (http://www.spjimr.org ) भारतीय विद्या भवन का अंग है और भारत में दस शीर्ष बिजनेस स्कूलों में शामिल है। प्रबंधन के एक प्रमुख स्कूल के रूप में SPJIMR शैक्षिक नवप्रवर्तनों और अग्रणी कार्यक्रमों के लिए विख्यात है जिनसे संस्थान को अपनी विशिष्ट पहचान बनाने तथा प्रबंधन शिक्षा में अपना विशेष प्रगति-पथ निर्धारित करने में मदद मिली है। 'अभ्यास को प्रेरित करना' तथा 'मूल्य-आधारित वृद्धि को बढ़ावा देना' SPJIMR का मिशन है। यह संस्थान वर्तमान में अंधेरी, मुम्बई में अपने 45-एकड़ के परिसर और नई दिल्ली में एक परिसर में संचालित है। हमारा पांच स्ट्रोक वाला लोगो और भारतीय विद्या भवन से सम्बद्धता हमें किसी भी अन्य संस्थान से अलग करते हैं।
Shivaji University के बारे में:
Shivaji University (http://www.unishivaji.ac.in/) एक अधिक न्यायपूर्ण तथा मानवीय समाज की स्थापना की दिशा में प्रांत व राष्ट्र की शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, और आर्थिक ज़रूरतें पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह यूनिवर्सिटी, उच्चकोटि के शिक्षण व शिक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए मजबूत बनाने, तथा शोध एवं विस्तार गतिविधियों में उत्कृष्टता प्रोत्साहन, सृजन और संवर्धन द्वारा सामाजिक ज़रूरतें पूरी करने के लिए समर्पित है। यूनिवर्सिटी के लक्ष्य निम्न हैं:
मीडिया संपर्क:
Prof. Abbasali Gabula
[email protected]
+91-9821362495
Deputy Director (External Relations & Administration)
S.P. Jain Institute of Management & Research
Share this article