पुणे, भारत, July 5, 2018 /PRNewswire/ --
जून माह में पुणे में एक अंतर्राष्ट्रीय लाइव सर्जरी सम्मेलन, BEST Metasurg 2018, अब तक का पहला Bariatric Endoscopy Surgery Trends (B.E.S.T) आयोजित किया गया। इसका आयोजन भारत के सर्वश्रेष्ठ बैरियाट्रिक केंद्रों में से एक Laparo Obeso Centre (LOC) द्वारा किया गया।
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/714498/LOC_Obesity_Prevention.jpg )
इस सम्मेलन को IFSO, IEF, OSSI, PSS तथा IAGES जैसी राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मोटापा तथा सर्जरी सोसायटीज़ द्वारा समर्थन प्रदान किया गया।
इस सम्मेलन में 16 विभिन्न देशों के शल्य-चिकित्सकों, और भारत भर के 700 से भी अधिक शल्य-चिकित्सकों ने हिस्सा लिया।
इस दो दिवसीय सम्मेलन में 16 लाइव सर्जरीज़ प्रदर्शित की गईं, जिनमें स्लीव गैस्ट्रैक्टॉमी, गैस्ट्रिक बाइपास जैसी बुनियादी बेरियाट्रिक सर्जरी से लेकर मैटाबॉलिक डुयोडॅनल स्विच, स्लीविंग द बाइपास, गैस्ट्रिक बाइपास विद हायटस हर्निया रिपेयर इत्यादि जैसी अधिक जटिल रीडू बेरियाट्रिक शल्य-क्रियायें शामिल थीं। यह सम्मेलन इसमें हिस्सा ले रहे शल्य-चिकित्सकों के लिए एक शैक्षिक समारोह साबित हुआ, क्योंकि इसमें बेरियाट्रिक तथा मैटाबॉलिक शल्य-चिकित्सा के क्षेत्र से विश्व के सर्वाधिक प्रतिष्ठित तथा अनुभवी विशेषज्ञ मोटापा तथा मधुमेह के उपचार हेतु उपलब्ध विकल्पों में सुधार लाने के उद्धेश्य से एकत्र हुए थे। Chile तथा Brazil के विश्व प्रसिद्ध शल्य-चिकित्सकों द्वारा आभासी लाइव रीडू सर्जरीज़ भी प्रदर्शित की गईं।
सम्मेलन में यह शल्य-चिकित्सा करवा चुके रोगियों में से एक, Mr Tandon ने कहा, "वर्ष 2008 में जब पहली बार मेरा ऑपरेशन हुआ, तो मेरा वज़न 200 कि.ग्रा. से भी अधिक था। मेरा वज़न घटकर 120 कि.ग्रा. पर आ गया, लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ मेरा वज़न फिर से बढ़ने लगा। मैंने BEST में अपनी री-सर्जरी करवाई और मैं सोचता हूँ कि वह मेरे सर्वश्रेष्ठ निर्णयों में से एक था, क्योंकि मेरा वज़न 10 कि.ग्रा. घट चुका है और मैं दो दिनों के भीतर ही अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट आया।"
इस सम्मेलन का उद्धेश्य मोटापे का मुकाबला-उपचार-रोकथाम करना था। पहली बार National Indian Medical Association (IMA) के अध्यक्ष Dr Ravi Wankhedkar ने माननीय केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर के हाथों The Obesity Prevention and Control Task Force (मोटापा रोकथाम व नियंत्रण कार्य बल) की घोषणा व लाँच किया। The Obesity Prevention and Control Task Force माननीय प्रधानमंत्री की 'फिट इंडिया' पहल की तर्ज़ पर है। इस टास्क फोर्स का अध्यक्ष Dr. Shashank Shah को चुना गया।
इस पहल से देश को अपने स्वास्थ्य सूचकांक व अर्थव्यवस्था पर से मोटापे तथा मधुमेह का बोझ कम करने में भी मदद मिलेगी।
इस सम्मेलन ने विभिन्न मेडीकल कॉलेजों के विभाग प्रमुखों व उनके छात्रों को एकत्र कर उनकी जानकारी का अद्यतन किया, उन्हें प्रशिक्षित किया व बेरियाट्रिक सर्जरी ऑफ़र करना शुरु करने हेतु प्रेरित किया, खासकर इसलिए, क्योंकि भारत को विश्व की मधुमेह राजधानी के रूप में जाना जाता है और धीरे-धीरे यह मोटापे की ओर भी बढ़ता जा रहा है। जानकारी का अद्यतन करने के साथ-साथ इस सम्मेलन का उद्धेश्य सरकारी अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार लाने की आवश्यकता और ग़रीबों के लिए एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जरीज़ की उपलब्धता के विषय में जागरूकता पैदा करना भी था, क्योंकि यह समय की मांग है।
इस प्रकार यह सम्मेलन केवल शैक्षिक ही नहीं था, बल्कि सामाजिकता का पुट लिए हुए भी था।
LOC Healthcare LLP के बारे में
LOC Healthcare LLP सर्जिकल रिव्यू कॉर्पोरेशन, अमेरिकन बोर्ड द्वारा प्रमाणित एक अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र है। यह भारत में सबसे अधिक बेरियाट्रिक सर्जरी करने वाले केंद्रों में से एक है और 'बेसिक तथा एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जरीज़', जिनमें बेरियाट्रिक सर्जरीज़ भी शामिल हैं, के लिए यह भारत का पहला प्रशिक्षण केंद्र है। इस केंद्र ने भारत भर तथा एशिया-प्रशांत के 300 से भी अधिक शल्य-चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया है व इनका पर्यवेक्षण भी किया है। यह केंद्र 'लैप्रोस्कोपिक स्लीव गैसट्रैक्टोमी' का प्रवर्तक रहा है और भारत में 'सर्जरी फॉर डायबिटीज़' के शोध अध्ययन की अगुआई भी इसी ने की है।
मीडिया संपर्क:
Dr. Shashank Shah
[email protected]
+91-9766316734
Laparo Obeso Centre
Share this article