आकर्षक उपहारों और राखियों के साथ Rakhibazaar.com मना रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार
नई दिल्ली, August 13, 2018 /PRNewswire/ --
रक्षाबंधन के अवसर पर खास आयोजन के रूप में Rakhibazaar.com ने अपना बेजोड़ राखी गिफ्ट्स कलेक्शन पेश किया है, जिसमें सबसे बहुप्रतीक्षित उत्पाद बेहद आकर्षक कीमतों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा, राखी कलेक्शन 2018 को ऑनलाइन प्रीमियम कलेक्शन उपलब्ध कराने के लिए भी सराहा जा रहा है।
असीमित प्रस्तुतियों से लोगों को लुभाते हुए Rakhibazaar.com पोर्टल ने भाईयों के लिए राखी गिफ्ट्स, राखी गिफ्ट हैम्पर्स, कॉम्बो, बहनों के लिए रिटर्न गिफ्ट्स और ऐसी ही अन्य श्रेणियों में अनेक नई पेशकश की हैं जिससे दुनिया भर में ग्राहकों की रक्षाबंधन संबंधी खरीदारी की ज़रूरतें पूरी होंगी। इसके अलावा, ऑनलाइन स्टोर पर भाईयों के लिए राखियों का बड़ा लंबा-चौड़ा कलेक्शन पेश किया गया है, जिसमें सबसे आधुनिक और अद्वितीय पैटर्नों में अत्यन्त बारीकी से डिजाइन किए गए और रचे गए विकल्प भी शामिल हैं।
बीते वर्षों में, Rakhibazaar.com ने ग्राहकों को प्रीमियम राखी शॉपिंग उत्पाद और सेवाएं प्रदान करते हुए ग्राहकों के बीच अपार लोकप्रियता हासिल की है। इस साल भी, पोर्टल ने भाईयों के लिए राखी के उपहारों की अपनी पेशकश में बहनों के चुनने के लिए सबसे आकर्षक कलेक्शन प्रदर्शित किए हैं, जो बहुत सुरूचिपूर्वक अपनी हार्दिक भावनाओं को राखी के जरिए अभिव्यक्त कर
सकती हैं।
वेबसाइट पर उपलब्ध राखी गिफ्ट्स रेंज के बारे में बात करते हुए Deelip Kumar, CEO, Rakhibazaar.com ने कहा कि, "हर साल रक्षाबंधन के पावन त्यौहार के अवसर पर भाई-बहन के स्नेहपूर्ण रिश्ते का पर्व मनाया जाता है। Rakhibazaar.com में हमने इस शुभ अवसर को हर भाई और हर बहन के लिये यादगार और खास बनाने के लिए अथक प्रयास किया है। और इस दिशा में, राखी गिफ्ट्स की श्रृंखलाओं को अनेक श्रेणियों में बांटा गया है जो बेजोड़ व दिल को छू जाने वाले बहुत आकर्षक विकल्पों से सुसज्जित हैं। राखी गिफ्ट श्रेणियों को इस तरह अलग-अलग करने से बहनों को उनके प्रिय भाई के लिए सर्वोत्तम उपहार विकल्प चुनने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, भारत या विदेशों में रहने वाले भाई को राखी उपहार की सुरक्षित डिलीवरी के लिए, पोर्टल ने उच्चकोटि की सामग्री के साथ गिफ्ट पैकेजिंग के बहुत कड़े मानक अपनाए हैं। अधिकतम ग्राहक संतुष्टि के लिए इन सभी महत्त्वपूर्ण उपायों को अपनाकर इस ऑनलाइन राखी स्टोर के माध्यम से हमने हर ग्राहक के लिए राखी गिफ्ट का आदान-प्रदान करना भरपूर सुविधाजनक और आनंदप्रद अनुभव बनाया है।"
इस वर्ष के प्रमुख उपहार वर्गीकरण निम्न हैं:
एक्सटेंसिव राखी कलेक्शन - सबसे लोकप्रिय, अद्वितीय और विशिष्ट राखियां!
पेशकशों की श्रृंखला में, Rakhibazaar.com ने अपने ग्राहकों के लिए सबसे आकर्षक व विस्तृत राखी कलेक्शन पेश करते हुए खुद को सबसे आगे साबित किया है। सिल्वर राखी रूद्राक्ष राखी, ब्रेसलेट राखी, किड्ज राखी, स्टोन स्टडेड राखी, पर्ल राखी, डिजाइनर राखी, अमेरिकन डायमंड राखी, लुम्बा राखी, पीकॉक राखी, और अन्य अनेक विकल्प आपके लिए महज एक क्लिक में ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। अनेक भाईयों की सौभाग्यवती बहनों के लिए 2, 3, 4, 5, 7 व अन्य अनेक राखी सेटों की रेंज उपलब्ध है।
भाईयों के लिए राखी गिफ्ट्स - हैम्पर्स, कॉम्बो, तथा और भी बहुत कुछ …
राखी गिफ्ट रेंज के मामले में Rakhibazaar.com ने सबसे आकर्षक और बेजोड़ सेलेक्शन पेश किए हैं। बहनों के लिए भाईयों द्वारा ऑनलाइन खरीदने के लिए बेस्ट ब्रदर ट्रॉफी शेप्ड टेबल टॉप, प्रिंटेड मग, वॉलेट्स, पेन होल्डर्स, कलाई घड़ियां, निजी उपहार, धार्मिक उपहार, टेडी, चॉकलेटें और अन्य भी बहुत कुछ पोर्टल द्वारा पेश किया गया है। नवीनतम उपहार रूझानों के अनुरूप आकर्षक राखी गिफ्ट कॉम्बो की बड़ी रेंज पेश की गई है जिनमें मिठाईयों के साथ राखी, चॉकलेट के साथ राखी, ड्राई फ्रूट्स के साथ राखी, तथा अन्य बहुत कुछ शामिल है। इसके अलावा, हर पसंद और बजट के अनुरूप ढेरों गिफ्ट हैम्पर्स मौजूद हैं।
बहनों के लिए रिटर्न राखी गिफ्ट - हमारे पास है सबसे मनमोहक सेलेक्शन!
रक्षा बंधन केवल बहनों द्वारा भाईयों के प्रति स्नेह जताने का ही त्यौहार नहीं है। इस अवसर पर दोनों ही पारस्परिक स्नेह, वात्सल्य और अपनेपन को महसूस करते हैं। इसलिए, भाईयों की ओर से बहनों के लिए प्यार और अपनापन जताने के लिए, इस ऑनलाइन राखी स्टोर पर उनके लिए उनकी बहनों हेतु रिटर्न राखी गिफ्ट के रूप में उपहारों की बेहतरीन रेंज मौजूद है। आधुनिक ज्वैलरी, निजी कुशन, फोटो फ्रेम, बेस्ट सिस्टर ट्रॉफी शेप्ड टेबल टॉप, लकी प्लांट्स, चॉकलेट कॉम्बो, डॉल्स, टेडी बियर, प्रिंटेड कॉफी मग, तथा अन्य भी बहुत कुछ उपलब्ध है जो हर बहन के प्रति उसके प्यारे भाई का अपनत्व जताने के लिए एकदम बेहतरीन है।
Rakhi Bazaar के बारे में:
Rakhibazaar.com भारत का सबसे पसंदीदा ऑनलाइन राखी शॉपिंग पोर्टल है, जो हर किसी के लिए रक्षाबंधन की खरीदारी को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए है। बीते वर्षों में यह ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर, सबसे असाधारण पैटर्नों और स्टाइल वाली राखियां ऑनलाइन खरीदने के लिए एक सबसे भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफार्म के रूप में उभरा है। राखी 2018 के अवसर पर पोर्टल ने अपने राखी गिफ्ट्स कलेक्शन को भाईयों व बहनों के लिए सबसे आकर्षक विकल्पों के साथ नया रूप दिया है। इसके अलावा, यह पोर्टल लोगों को भारत व दुनिया भर में तेज गति वाले व्यापक विश्वस्तरीय डिलीवरी नेटवर्क के माध्यम से राखी भेजने की भी सुविधा प्रदान करता है।
मीडिया संपर्क:
Mritunjay Kumar
[email protected]
+91-8510934032
Primo Gifts Pvt. Ltd.
Share this article