मुम्बई, नई दिल्ली, और पंजाब, भारत, October 1, 2018 /PRNewswire/ --
'We Bare Bears, Dexter's Laboratory, Johnny Bravo, The Powerpuff Girls, Courage- The Cowardly Dog, Ed, Edd और Eddy से प्रेरित फैशनेबल मोजों (सॉक्स) की पूरी रेंज'
Balenzia और Cartoon Network Enterprises की ओर से आपके पैरों की शान को बढ़ाने के लिए मोजों का एक नया रंगबिरंगा और आरामदेह कलेक्शन पेश किया गया है। समय की कसौटी पर खरे और नए दौर के आइकॉन जैसे कि We Bare Bears, Dexter's Laborator y, Johnny Bravo, The Powerpuff Girls आदि की एनिमेटेड दुनिया को जीवंत करने वाली दैनिक उपयोग के लिए यह बेहतरीन एसेसरी है।
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/752311/Balenzia_Logo.jpg )
Turner India की लाइसेंसिंग और मर्चेन्डाइजिंग शाखा Cartoon Network Enterprises और Balenzia, जो कि प्रीमियम मोजों का अग्रणी ब्रांड है, ने महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए एकदम कूल मोजों की रेंज पेश की है। इन आकर्षक शैलियों और डिजाइनों के साथ अपने मोजों की रेंज में Townsville की प्रसिद्ध सुपरहीरो बहनों, तकनीक प्रेमी भालुओं, सुपर बफ्ड होपलेस रोमांटिक, या जाने-माने वैज्ञानिक विलक्षण प्रतिभाशाली को आमंत्रित करें। यह रेंज अब ऑनलाइन भी उपलब्ध है।
इस लांच के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Rahul Gupta, डायरेक्टर - Balenzia, ने बताया कि, "इस लांच को लेकर हम अत्यधिक उत्साहित हैं। इस पार्टनरशिप ने हमें कुछ ऐसे सचमुच आइकॉनिक चरित्रों का अद्वितीय रूप से लाभ उठाने का अवसर प्रदान किया है जो समय की कसौटी पर खरे हैं और उनके दर्शकों से उनका लंबे समय का जुड़ाव रहा है। यह दिलचस्प और अलग तरह का कलेक्शन, महिलाओं और बच्चों के लिए हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने में मदद करेगा। बेहद मुलायम कॉटन में बोल्ड पॉप कल्चर वाले ये डिजाइन, निश्चित रूप से लोगों को लुभाने में कामयाब होंगे।"
Cartoon Network के इस मनभावन और फैशनेबल में प्रीमियम गुणवत्ता और पॉप-कल्चर से प्रेरित प्रिंट शामिल हैं। INR 109 से 349 की रेंज में उपलब्ध इस पेशकश को प्रशंसक चमकदार रंगों और अद्वितीय पैटर्नों में Balenzia.com पर, तथा अग्रणी ई-कॉमर्स वेबसाइटों जैसे कि Amazon, Flipkart, Snapdeal, Jabong आदि पर खरीद सकते हैं।
इस साझेदारी के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Anand Singh, सीनियर डायरेक्टर- Cartoon Network Enterprises, साउथ एशिया, Turner India, ने कहा कि, "The Powerpuff Girls, We Bare Bears, Dexter's Laboratory और अन्य अनेक से प्रेरित यह नई रेंज, प्रशंसकों को उनके पसंदीदा कार्टूनों की रोमांचक काल्पनिक दुनिया से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। Balenzia से यह साझेदारी, प्रशंसकों से घनिष्ठ तथा फैशनेबल तरीके से जुड़ने का एक बेहतरीन तरीका है।"
यह डील, Warner Bros. Consumer products के Justice League के लिए, जिसे Turner India द्वारा दक्षिणी एशिया में प्रबंधित किया जा रहा है, सफल गठबंधन के बाद की गई है, यह नई रेंज एक नया कीर्तिमान है क्योंकि यह फैशन को नया अंदाज देने की दिशा में एक नया मापदंड स्थापित करती है। यह साझेदारी Cartoon Network Enterprises को अपनी पेशकश का विस्तार करने, तथा असंख्य लोगों के लिए नए पॉप-कल्चर खरीदारी गंतव्यस्थल के रूप में Balenzia की ब्रांड पहचान प्रतिष्ठित करने का अवसर प्रदान कर रही है।
Balenzia के बारे में
Balenzia भारत में प्रीमियम मोजों का एक अग्रणी ब्रांड है। प्रबुद्ध ग्राहको के लिए सुरूचिपूर्ण फैशन और स्टाइल वाले उच्चकोटि के मोजे निर्मित करने के क्षेत्र में कंपनी की विशेष प्रतिष्ठा है। भारत में Autumn Winter 2018 कलेक्शन नवीनतम डिजाइन, स्टाइल और रंग पेश करता है। सबसे ऊंची गुणवत्ता वाले मापदंडों तथा सर्वोत्तम धागों का उपयोग करके निर्मित यह विस्तृत उत्पाद रेंज, बेजोड़ आराम, हवा के आवागमन, और टिकाऊपन के लिए डिजाइन की गई है।
कुछ बेजोड़ लाइसेंसों के साथ Balenzia भारत में कैरेक्टर वाले मोजों का सबसे बड़ा कलेक्शन पेश करती है! अपने बोल्ड डिजाइनों वाले ये क्विर्की कलेक्शन, शहरी युवाओं और बच्चों के लिए हैं, जो मोजों के साधारण उपयोक्ताओं को मोजा-प्रेमियों में बदलते हैं!
यह ब्रांड अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभाता है और सभी मोजे, सर्वोच्च नैतिक मानकों के साथ विशेष फैक्टरियों में बनाए जाते हैं - जिससे सुनिश्चित होता है कि सभी उत्पाद स्वीटशॉप रहित हैं, अच्छी कार्यदशाओं में निर्मित किए जाते हैं, और उनको बनाने वालों के साथ उचित व्यवहार के अलावा समुचित पारिश्रमिक प्रदान किया जाता है।
Cartoon Network Enterprises के बारे में
Cartoon Network Enterprises (CNE), जो कि Turner Asia Pacific की लाइसेंसिंग और मर्चेन्डाइजिंग शाखा है, यह अपने फ्रेंचाइजी द्वारा विश्वस्तरीय लाइसेंसिंग प्रोग्रामों के विकास हेतु उत्तरदायी है जिनमें Ben 10, ThePowerpuff Girls, We Bare Bears और अन्य Cartoon Network Originals, और Tuzki, Turner-के स्वामित्व वाला रैबिट IP शामिल हैं। CNE उपभोक्ता उत्पादों, प्रचार-प्रसार संबंधी लाइसेंसिंग, इंटरएक्टिव गेम, प्रकाशनों, लाइव आयोजनों, तथा लोकेशन आधारित मनोरंजक सुविधाओं जैसे कि थाईलैण्ड में Cartoon Network Amazone वॉटरपार्क, Cartoon Network Wave क्रूज लाइनर, और भारत में Amaazia थीम पार्क के माध्यम से Cartoon Network के लाखों प्रशंसकों को जोड़ता है।
CNE साउथ एशिया, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में लाइसेंसिंग और मर्चेन्डाइजिंग व्यवसाय संभालता है। CNE के वैश्विक पोर्टफोलियो के अलावा, CNE Warner Bros के उपभोक्ता उत्पाद व्यवसाय का भी प्रतिनिधित्व करता है, और विश्वप्रसिद्ध IP जैसे कि Batman, Superman, Wonder Woman, Tom और Jerry और Looney Tunes का प्रबंधन करता है। इसका 110 से अधिक पार्टनरों का मज़बूत नेटवर्क, तथा 46 श्रेणियों में 5000 से अधिक उत्पाद हैं और पारंपरिक रिटेल, आधुनिक व्यापार और ई-कॉमर्स में मजबूत उपस्थिति है। अपने मुख्य उपभोक्ता उत्पाद व्यवसाय के अलावा CNE अपने कार्यक्षेत्र में विश्व के कुछ सबसे बड़े ब्रांडों के लिए प्रचार-प्रसार लाइसेंसिंग अभियानों का संचालन करता है जिनमें Cadbury, Heinz, Unilever, Kellogg's, United Biscuits, Dabur, Britannia, ITC, HUL, Novartis शामिल हैं।
Turner Broadcasting System Asia Pacific, Inc. ("Turner Asia Pacific") एक Warner Media कंपनी है।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें:
Dhruvi Mishra
[email protected]
+91-8756459305
Brand Executive
Jagmini Micro Knit Pvt. Ltd
Share this article