Godrej Locking Solutions and Systems ने #HarGharSurakshit अभियान के लिए INR 100 करोड़ की राशि निर्धारित की
मुम्बई, November 19, 2018 /PRNewswire/ --
#HarGharSurakshit देशव्यापी अभियान है, जिसका ध्येय घरेलू सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है
15 नवम्बर को राष्ट्रीय घरेलू सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में, Godrej Locking Solutions and Systems (GLSS), ने #HarGharSurakshit, नामक एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है, जो पूरे भारत में घरेलू सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए है। GLSS ने 'Har Ghar Surakshit 2018 Report: India's Security Paradox - Home Safety Vs Digital Safety', भी जारी की है, जो डिजिटल सुरक्षा की तुलना में घरेलू सुरक्षा के प्रति लोगों की समझ पर केंद्रित है।
भारत में घर केवल रहने के स्थान ही नहीं, बल्कि परिवारों के लिए सुरक्षित स्वर्ग माने जाते हैं। भारतीय नागरिक, अपने घरों में अपना एक सबसे बड़ा निवेश करते हैं। हालांकि इस पर असामाजिक तत्वों की भी निगाह रहती है और उपेक्षित या असुरक्षित छोड़ देने पर काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। एकाकी परिवार अपने घरों और मूल्यवान चीज़ों को पीछे छोड़ते हैं, जबकि अन्य लोगों के घरों में उनके प्रियजन भी होते हैं। इसकी सुरक्षा एक बड़ा मसला है, लेकिन भारतीय लोग उपलब्ध तकनीकों को अपनाने के मामले में काफी पीछे चल रहे हैं-यहां तक कि अपने घरेलू तालों के मामले में भी, जो कि सुरक्षा का प्राथमिक बिंदु होते हैं।
घरेलू सुरक्षा, तथा इसे प्राथमिकता देने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाना ही GLSS के #HarGharSurakshit अभियान का ध्येय है। सुरक्षा घर से ही शुरू होती है, क्योंकि 98.5% भारतीय अपने घर में सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं, जैसा कि भारत की एक प्रतिष्ठित मीडिया कंपनी द्वारा हाल ही में कराए गए एक अध्ययन में मालूम चला है। GLSS की #HarGharSurakshit रिपोर्ट बताती है कि 64% भारतीय घरेलू सुरक्षा के खतरों का सामना करने के लिए लैस नहीं होते। यह दिलचस्प है कि भारत में 70% चोरियां घरेलू चोरियां होती हैं जबकि केवल 30% डिजिटल चोरियां होती हैं। इससे इस बात को बल मिलता है कि घरेलू सुरक्षा पर डिजिटल सुरक्षा से भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि 61% लोग अपने घरों के लिए हाईटेक सुरक्षा अपग्रेड नहीं करना चाहते।
इस ज़रूरत पर बल देते हुए तथा #HarGharSurakshit पहल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, Mr. Jamshyd Godrej, चेयरमैन और मैनेजिंग डॉयरेक्टर, Godrej & Boyce Mfg. Co. Ltd, ने कहा कि, "इस क्षेत्र में एक जिम्मेदार कंपनी होने के नाते घरेलू सुरक्षा के बारे में जागरूकता सृजित करना हमारा दायित्व और प्रयास है। पिछले वर्ष 15 नवम्बर को हमने एक दिन को 'घरेलू सुरक्षा दिवस', के रूप में मनाने का आह्वान किया था, जिसके बाद हमने वर्षपर्यन्त #HowSafeAreYou अभियान शुरू किया, जो घरेलू सुरक्षा के बारे में लोगों का नजरिया बदलने के लिए था। इस अभियान को काफी समर्थन मिला और यह परंपरागत तथा डिजिटल मीडिया के माध्यम से लाखों लोगों तक पहुंचा। Godrej Locking Solutions and Systems पूरे भारत में घरों के लिए सुरक्षित और संरक्षित लॉकिंग समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रणी रहा है। देश भर के नागरिकों ने हममें जो विश्वास दर्शाया है, उससे प्रेरित होकर हमने #HarGharSurakshit के नाम से अपनी राष्ट्रव्यापी पहल के साथ इस अभियान को दूसरे वर्ष में पहुंचाया है। हमें विश्वास है कि यह अभियान, शहरी और ग्रामीण भारत में लोगों में व्यवहारगत बदलाव लाते हुए, उनके घरों की सुरक्षा बेहतर बनाने के महत्त्वपूर्ण कार्य को बढ़ावा देगा।"
"भरोसे और सुरक्षा का दूसरा नाम माने जाने वाले ब्रांड के रूप में, लोगों को घरेलू सुरक्षा के महत्त्व के प्रति जागरूक करना GLSS का उद्देश्य है। पिछले साल हमने घरेलू सुरक्षा के बारे में लोगों का नजरिया बदलने के लिए वर्षपर्यन्त #HowSafeAreYou अभियान शुरू किया था। GLSS का नया अभियान #HarGharSurakshit घरेलू सुरक्षा के देशव्यापी मुद्दे का समाधान करेगा। हम चाहते हैं कि खासतौर से आज के दौर में प्रत्येक भारतीय अपनी घरेलू सुरक्षा के प्रति सजग और सतर्क रहे। GLSS में, भारत में निजी सुरक्षा कमियों को दूर करने तथा 2021 तक प्रत्येक भारतीय घर को सुरक्षित बनाने के ध्येय के साथ ऑफलाइन और ऑनलाइन गतिविधियों पर अपने सारे प्रयास केंद्रित करने पर हमारा फोकस है। यह बताते हुए मुझे हर्ष है कि इस प्रयास के अंतर्गत अगले 3 वर्ष के लिए हमने INR 100 करोड़ का लक्ष्य तय किया है।" ऐसा Mr. Shyam Motwani, एक्जीक्यूटिव वॉइस-प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, Godrej Locking Solutions & Systems ने बताया।
इस अभियान को काफी समर्थन मिला और यह परंपरागत तथा डिजिटल मीडिया के माध्यम से लाखों लोगों तक पहुंचा। Godrej Locking Solutions and Systems पूरे भारत में घरों के लिए सुरक्षित और संरक्षित लॉकिंग समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रणी रहा है। देश भर के नागरिकों ने हममें जो विश्वास दर्शाया है, उससे प्रेरित होकर हमने #HarGharSurakshit के नाम से अपनी राष्ट्रव्यापी पहल के साथ इस अभियान को दूसरे वर्ष में पहुंचाया है। हमें विश्वास है कि यह अभियान, शहरी और ग्रामीण भारत में लोगों में व्यवहारगत बदलाव लाते हुए, उनके घरों की सुरक्षा बेहतर बनाने के महत्त्वपूर्ण कार्य को बढ़ावा देगा।"
Mr. Sachin Patil, DCP (मुख्यालय - I) मुम्बई पुलिस; Mr. Prakash Borgaonkar, डॉयरेक्टर, Helpage India; RJ Archana Pania; Mr. Shyam Motwani, GLSS की भागीदारी तथा Mr. Sujit Patil, वॉइस प्रेसिडेंट तथा हेड - कार्पोरेट ब्रांड व कम्युकिकेशंस, Godrej Industries के संचालन में परिदृश्य की गंभीरता पर विचार विमर्श किया गया।
#HarGharSurakshit अभियान आज़ के समय की मांग है। केवल 2016 में ही, 1,20,000 घरों में लूट हुई और ये केवल वे मामले हैं जिनमें रिपोर्ट की गई। अनुमानों के अनुसार, 90% चोरियों की रिपोर्ट नहीं की जाती। आज लोगों को अपनी घरेलू सुरक्षा संबंधी तैयारियों में खामियों को लेकर अधिक सचेत बनने और उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। #HarGharSurakshit की दिशा में अपने सफर पर आगे बढ़ते हुए GLSS को विश्वास है कि इस पहल में पूरे देश के नागरिक मिल-जुलकर भागीदारी करेंगे।
#HarGharSurakshit वीडियो https://youtu.be/gwZeRNHYm5c पर देखा जा सकता है।
Godrej Locking Solutions and Systems के बारे में
Godrej Locking Solutions and Systems नवप्रवर्तक लॉकिंग समाधानों की 121-साल पुरानी अग्रणी निर्माता कंपनी है। 1897 में Ardeshir Godrej द्वारा स्थापित 'Godrej' नाम भरोसे, सुरक्षा और सत्यनिष्ठा का पर्याय बन गया है। 1897 में पहले Anchor ब्रांड ताले से लेकर 1907 में पहले स्प्रिंग रहित ताले और 1954 में प्रसिद्ध 'Navtal' तथा अत्याधुनिक बायोमीट्रिक लॉक्स तक, Godrej ने ताला उद्योग में प्रत्येक मानदंड स्थापित किया है। बीते वर्षों में, GLSS के स्वरूप, कार्यप्रणाली, और कार्य के दायरे में परिवर्तन हुआ है, किन्तु एक चीज़ आज भी वैसी की वैसी ही बनी हुई है-भरोसे और विश्वसनीयता की अमिट छाप। Godrej Locking Solutions & Systems वैश्विक गुणवत्ता मानकों का पालन करती है और ISO 9001, ISO 14001 और OHSAS 18001 प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं।
बीते समय के दौरान जहां इसके ताले दुनिया भर के अनेक देशों में पहुंचे हैं, वहीं इस ब्रांड ने विश्वस्तरीय स्मार्ट लॉकिंग समाधान प्रस्तुत करने के मामले में विशेष उपलब्धियां हासिल करते हुए लॉकिंग डिवाइस को प्रवेश और निकास स्थान पर काम करने वाले यांत्रिक उपकरण के बजाय द्वार पर एक गौरवपूर्ण विराम का रूप दे दिया है, एक क्षण जो उनके समृद्ध इतिहास की झलक देता है। अधिक जानकारी के लिए कृपया http://www.godrejlocks.com देखें।
Godrej Locking Solutions & Systems Godrej & Boyce Mfg. Co. Ltd की एक कारोबारी इकाई है।
मीडिया संपर्क:
Deepak Kapoor
[email protected]
+91-9833582474
Corporate Communications- Godrej Group
Godrej Group
Abhijit Ganu
+91-9769268386
[email protected]
Share this article