Jothishi.com की ओर से वैदिक ज्योतिष में एक सबसे बड़े अनुसंधान और वैज्ञानिक सत्यापन Marriage Date Prediction की पेशकश
बंगलौर, भारत, 7 दिसंबर, 2020 /PRNewswire/ -- शादी से संबंधित प्रश्न ''मेरी शादी कब होगी'' यह वैदिक ज्योतिष में सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्नों में से एक है। Google और Bing के अनुसार, यह प्रश्न उनकी सर्च कैटेगरी में टॉप 20 प्रश्नों में है।
लेकिन क्या वैदिक ज्योतिष किसी व्यक्ति की शादी के महीने और वर्ष की भविष्यवाणी कर सकता है और शादी होने की सबसे संभावित समय-सीमा बता सकता है। और, यदि शादी की संभावित समय-सीमा की भविष्यवाणी की जा सकती है, तो क्या इसका मतलब यह भी है जो कि किसी के जीवन की कई घटनाएं पहले से निश्चित और अनुमान योग्य हैं।
www.jothishi.com का मानना है कि वैदिक ज्योतिष एक विज्ञान है (सनातन धर्म के अनुसार शास्त्र) और कुछ दशाओं में ऑटोमेशन, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके आसानी से मॉडलिंग की जा सकती है, यदि विषय के बारे में पर्याप्त जानकारी हो। इसे सत्यापित करने के लिए, उन्होंने दो प्रोडक्ट बनाए, एक जो शादी के महीने और वर्ष की भविष्यवाणी करता है और दूसरा कुंडली मिलान करने वाला इंजन है जोकि शादी की अनुकूलता सुनिश्चित करता है।
Jothishi की टीम इस समय अपने भावी प्रोडक्ट्स कैरियर भविष्यवक्ता, पति-पत्नी के लिए बच्चे की योजना बनाने का सही समय, संभावित जीवनसाथी का प्रोफाइल निर्धारण, बच्चे की शिक्षा-दीक्षा का भविष्यवक्ता आदि। यह मूलरूप में लगभग 5000 वर्ष पूर्व से भगवान नारायण, भगवान ब्रह्मा, महर्षि नारद और ऋषि लोमश से लेकर महर्षि पाराशर, जैमिनी ऋषि, भृगु ऋषि आदि की परंपरा द्वारा आगे बढ़ाए गए वैदिक ज्योतिष के प्राचीन विज्ञान पर आधारित है।
विविध शास्त्रों के बारे में प्राचीन ऋषियों को गहरा ज्ञान था। बीते समय में, लोगों ने सनातन धर्म के मूल्य और इतिहास को उपेक्षित कर दिया, Jothishi ने सनातन धर्म और हिंदुत्व के बारे में YouTube पर एक वीडियो सीरीज़ (https://www.youtube.com/c/jothishi) शुरू की है, जो प्राचीन ग्रंथों जैसे कि वेद, उपनिषद, पुराण, स्मृति, श्रुति आदि से कुछ अवधारणाओं को सरल स्वरूप में पेश करने के प्रयोजन से है। जिन कुछ अवधारणाओं पर विशेषज्ञतापूर्वक चर्चा की गई है उनमें अन्य के अलावा ये भी शामिल हैं: कर्म क्या है, सनातन धर्म क्या है, मांडूक्य उपनिषद के अनुसार ओम (OM) क्या है, 8 प्रकार के वैदिक विवाह, भागवत पुराण के अनुसार 14 लोक, तैतरीय उपनिषद के अनुसार ईश्वर कौन है, आदि।
शादियों के पूर्वानुमान को सटीक बनाने के लिए Jothishi.com द्वारा की गई रिसर्च के तहत कुछ हजार लोगों पर वास्तविक परीक्षण किया गया, जिससे प्रोडक्ट को विकसित करने और सटीकता सुधारने में मदद मिली। इस प्रोडक्ट को कई बीटा यूजर्स से साझा किया गया है और इस बारे में जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिली हैं कि यह प्रोडक्ट इस्तेमाल करने में काफी सरल है और साझा करने के लायक है।
आसान रिटर्न और 100% रिफंड पॉलिसी
Jothishi के Marriage predictor (www.jothishi.com/when-will-I-get-married/) का दावा है कि अगर व्यक्ति की शादी के महीने और वर्ष का सटीक अनुमान नहीं लगता या अगर आउटपुट से ग्राहक खुश नहीं है, तो कंपनी पूरा पैसा रिफंड करेगी और रिफंड की पूरी प्रक्रिया एकदम झंझटरहित होगी।
शादी और रिलेशनशिप के क्षेत्र में Jothishi ने पहले एक Vedic Horoscope Matching Product (www.jothishi.com/matchmaking/) पेश किया है जो अब तक 1000 से अधिक ग्राहकों के लिए उपयोगी रहा है। Jothishi का मानना है कि कंपनी द्वारा वैदिक ज्योतिष के विकसित प्रोडक्ट, बेहतर जीवनसाथी के चयन और रिश्तों में सुधार द्वारा विश्व में 'हैप्पीनेस इंडेक्स' बेहतर बना सकते हैं।
इस वैदिक ज्योतिष कुंडली और Horoscope Matching product को विकसित करने की बारीकियों और की गई रिसर्च के बारे में जानकारी के लिए सैम्पल रिपोर्ट का लिंक दिया गया हैः (www.jothishi.com/matchmaking/samplereport)
ऐसा माना जाता है कि मेट्रो और शहरों में प्रबल पश्चिमी प्रभाव के बावजूद भारत में 94% शादियां परिवारों द्वारा तय की जाती हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन स्रोतों से कुंडली मिलान और शादी की भविष्यवाणी का बाज़ार एक बिलियन डॉलर से भी अधिक का होने का अनुमान है।
क्या Jothishi का Marriage Predictor प्रेम विवाह की भी भविष्यवाणी करेगा
जहां तक ज्योतिष का सवाल है, विवाह जीवन की एक सबसे महत्त्वपूर्ण घटना होती है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि विवाह 'परिवार द्वारा तय' है या 'प्रेम विवाह' है। यह भविष्वक्ता हर तरह की शादी की भविष्यवाणी कर सकता है।
Jothishi का Marriage predictor प्रोडक्ट अब तक विश्व में अपनी तरह का पहला प्रोडक्ट है, और यह पूरी दुनिया में अनेक ग्राहकों को शादी की उपयुक्त समय-सीमा जानने या इस प्रोडक्ट की वैधता जांचने के अवसर प्रदान करेगा। यह प्रोडक्ट Python का उपयोग करके बनाया गया है और इसमें डीप लर्निंग लेयर है।
महीने और वर्ष के पूर्वानुमान की जांच के लिए ग्राहक अपने किसी परिचित विवाहित व्यक्ति के लिए इसकी सटीकता जांच सकते हैं और अनुमान सटीक मिलने पर वे अपने लिए या किसी ऐसे व्यक्ति के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं जो शादी का आकांक्षी हो।
अनेक लोग एक पूर्वनिर्धारित आयु सीमा में शादी करना चाहते हैं। इस प्रोडक्ट का उपयोग करने के लिए आपको बस जन्म की तारीख, समय और स्थान भरना होगा और फिर वह आयु सीमा चुननी होगी, जिसमें वे अपनी शादी चाहते हैं। एक मिनट से भी कम समय में यह प्रोडक्ट उस आयु सीमा में ऐसे दो महीने का समय बताएगा जब शादी की संभावना सबसे अधिक होगी। अगर उस आयु सीमा में कोई संभावित अवधि नहीं हैं, तो उपयोक्ता अपने विवाह हेतु आयु पर पुनर्विचार कर सकता है।
Jyotishi के बारे में
www.jothishi.com एक वैदिक ज्योतिष और कंटेंट पोर्टल है और तकनीक आधारित प्रोडक्ट विकसित करके और फिर B2B और B2C रूट का उपयोग करते हुए प्रोडक्ट्स को बाज़ार में पेश करते हुए, लोगों की रिलेशनशिप और कैरियर से संबंधित समस्याओं का समाधान करने में मदद करता है। Jothishi SaaS पेशकश अब तक 100 से अधिक ग्राहकों द्वारा उपयोग की जा रही हैं।
मीडिया संपर्कः
Karthik Manjunath
[email protected]
+91-9986347648
Jothishi
फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/1357723/Jothishi_Marriage_Date_Predictor.jpg
Share this article