करवाचौथ के अवसर पर पति और पत्नी के बीच शाश्वत संबंध का उत्सव मनाने व इसे और घनिष्ठ बनाने के लिए GFTBX ने सबसे आधुनिक कस्टमाइज्ड गिफ्ट पेश किए
नयी दिल्ली, 2 नवंबर, 2020 /PRNewswire/ --
- करवाचौथ के अवसर पर पति और पत्नी के बीच शाश्वत संबंध का उत्सव मनाने व इसे और घनिष्ठ बनाने के लिए GFTBX ने सबसे आधुनिक कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स पेश किए
- इस करवाचौथ,GFTBX ने अपने ग्राहकों के लिए कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स का सबसे नया और सबसेएक्सक्लूसिव कलेक्शन पेश किया है
- GFTBX द्वारा पूरे भारत में गिफ्ट्स की सबसे तेज़ डिलीवरी की पेशकश
यह वर्ष का ऐसा समय है जब त्यौहार अपने भरपूर अंदाज में मनाए जाते हैं। भारत में महत्त्वपूर्ण त्यौहारों की एक श्रृंखला में करवा चौथ नामक हिंदू त्यौहार भी शामिल है, जो विवाहित महिलाओं के लिए एक सबसे महत्त्वपूर्ण पर्व होता है। यह त्यौहार, पति-पत्नी के बीच पवित्र बंधन का महत्त्व प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पारंपरिक पर्व को पूरी निष्ठा के साथ मनाने से पति-पत्नी के बीच का बंधन जन्म-जन्मांतर तक के लिए अटूट बन जाता है। करवा चौथ, अपने पति के लिए पत्नी की निष्ठाभावना, और पति के कल्याण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर देने की इच्छाशक्ति का प्रतीक है। बदलते समय के साथ, अब पति भी अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखने लगे हैं। इस करवाचौथ GFTBX ने अपने ग्राहकों के लिए बहुत ही किफायती कीमतों पर कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स का सबसे एक्सक्लूसिव और बेजोड़कलेक्शन पेश किया है। यह नवीनतम कलेक्शन AmazonIndia पर उपलब्ध है। GFTBX को पर्सनलाइज्ड और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स में विशेषज्ञता प्राप्त है जो करवाचौथ पर अपने ग्राहकों के लिए सबसे आधुनिक और सबसे एक्सक्लूसिव गिफ्ट्स लेकर आए हैं। वेबसाइट पर कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स का प्रीमियम कलेक्शन मौजूद है और पूरे भारत में 3000 से अधिक शहरों तक शिपिंग की सुविधा दी जाती है।
GFTBX ने लकड़ी के बने कस्टमाइज्ड एन्ग्रेव्ड फोटो फ्रेम और प्लैक की खास प्रोडक्ट रेंज पेश की है। लकड़ी के ये फ्रेम और प्लैक आपके प्रियजनों के लिए संदेशों के साथ कस्टमाइज किए जा सकते हैं। ये शब्द, आपके प्यार, परवाह और प्रतिबद्धता की सबसे सच्ची अभिव्यक्ति हो सकते हैं। स्पेशल करवाचौथ गिफ्ट्स के लिए गिफ्टिंग विकल्पों की बड़ी रेंज उपलब्ध है, जिसके लिए ग्राहक बहुत सरलता से और बहुत जल्दी आर्डर कर सकते हैं। इस खास त्यौहार को और भी शानदार बनाने के लिए GFTBX अपने ग्राहकों को भारी छूट दे रहा है। ग्राहक निम्न लिंक पर जाकर GFTBX के Amazon पेज पर सभी रोमांचक ऑफर्स देख सकते हैं:
https://www.amazon.in/stores/page/7C7400FF-93EB-4DB4-BE71-4098F0F6C118?channel=pr2020
नवीनतम कलेक्शन के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए VikramPratap,CEO, GFTBX ने बताया कि,"करवा चौथ एक पारंपरिक भारतीय त्यौहार है जिसमें विवाहित जोड़े, एक दूसरे के प्रति अपने निस्वार्थ प्यार और स्नेह को प्रदर्शित करते हैं॥ चूंकि पत्नी, अपने पति के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए दिन भर का व्रत रखती है, तो पति भी उसके प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त करने के लिए उपहारों के माध्यम से उसे कुछ खास होने का अहसास कराना चाहता है। लेकिन पत्नी के लिए सबसे उपयुक्त गिफ्ट चुनना आसान काम नहीं होता। प्रेम के इस बंधन के उत्साह और रोमांच को बरकरार रखते हुए GFTBX ने उनके लिए इस पर्व को खास बनाने के लिए अद्वितीय और रोमांटिक गिफ्ट्स की पूरी रेंज पेश की है।
इसके अलावा, हमने भुगतान का सुरक्षित तरीका तथा भारत व विश्वस्तर पर कार्यकुशल डिलीवरी व्यवस्था के साथ लोगों को खरीदारी करने का सुरक्षित और सुविधाजनक तरीका उपलब्ध कराया है। इस तरह से, हमने कभी भी, कहीं से भी खरीदारी करने को एकदम आसान बना दिया है।"
गिफ्ट प्रोडक्ट्स के बारे में ग्राहकों के मार्गदर्शन और सहायता के लिएGFTBX की कस्टमर सपोर्ट पूरी तरह से दक्ष और अनुभवी है। कंपनी, ग्राहकों की एकदम पसंद के मुताबिक ही गिफ्ट्स कस्टमाइज करती है और अनेक विभिन्न विकल्प तथा डिजाइनों की विविधता प्रस्तुत करती है॥ एक्सप्रेस डिलीवरी के साथ कंपनी पूरे भारत में सेवाएं देती है। ऐसे समय में जबकि लोग बाहर निकलने से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में आप बस एक क्लिक से ही अपने घर पर गिफ्ट्स पा सकते हैं।
GFTBX के बारे में:
GFTBX एक नए जमाने का और अद्वितीय प्रोडक्ट सेलिंग पोर्टल है जो अद्वितीय और बेजोड़ क्वॉलिटी वाले गिफ्ट प्रोडक्ट्स पेश करता है। GFTBX, YVIngeniousDesignsPvt.Ltd. का एक ब्रांड है जो भारत में हर उम्र के लोगों की गिफ्ट संबंधी ज़रूरतें पूरी करता है। यह अद्वितीय प्रकार के गिफ्ट्स और प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन सेल करता है। हम अपने ग्राहकों के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
फोटो-https://mma.prnewswire.com/media/1324373/GFTBX.jpg
Share this article