लव सॉरीज़ फिल्म के नए और रोचक कंटेंट से दर्शक हो रहे सरप्राइज
मुंबई, भारत, 10 जून, 2021 /PRNewswire/ -- सिफर फिल्म्स ने 20 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म पर एन्थोलोजी फिल्म लव सॉरीज़ रिलीज़ की है. रिलीज़ होते ही यह फिल्म MX प्लेयर और हंगामा प्ले पर ट्रेंड होने लगी. फिल्म के मेकर्स ने OTT प्लेटफॉर्म पर चल रहे सस्पेंस, थ्रिलर और बायोग्राफी कंटेंट से अलग लव सॉरीज़ का फ्रेश कांसेप्ट प्रस्तुत करने का रिस्क लिया है. दर्शको ने इस नये कंटेंट को हाथों-हाथ लेते हुए फिल्म को शानदार रिव्यू दिये है साथ ही इसको IMDb पर 9 रेटिंग मिली है. इस एन्थोलोजी के प्रोड्यूसर पीयूष चौधरी ने बताया कि जब मेकर्स कोई नया कांसेप्ट बेहतरीन क्वालिटी के साथ प्रस्तुत करता है तब नई फिल्म की सफलता वर्ड ऑफ़ माउथ पर निर्भर करती है यही लव सॉरीज़ की सफलता का बड़ा कारण बन रहा है।
लव सॉरीज़ आज के भारत में इश्क की जगह बतलाते हुए जज़्बातों का आइना दिखा रही है। भारत में जहां फिल्मों ने इश्क को सबसे ऊपर रखा हैं, वहां लव सॉरीज़ इस सोच को तोड़ते हुए असलियत के करीब है। इसी असलियत को अपनी पहली ही फिल्म में दिखाकर डायरेक्टर गौतम जोशी ने रिस्क ली हैं। चारों कहानियां देखने के बाद लगता है की मेकर्स ने यह रिस्क लेकर सही ही किया।
इस एंथोलॉजी की कहानियों के नाम खाने को चीज़ों पर है और क्लाइमेक्स में आए ट्विस्ट के बाद नामों का कारण समझ आता है। लव सॉरीज़ की पहली कहानी स्ट्रॉबेरी, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के साथ ग्रैंड सेटअप में है। जहां पहली कहानी थोड़ी लंबी लगती, इसके बाद की कहानियों ने इस कमी को दूर किया है। जैसे दूसरी, डबल चीज़ जो कि ऑफिस रोमांस है। इस कहानी से लव सॉरीज़ ने जो स्पीड पकड़ी है तो वो आखिरी कहानी तक कायम है।
लव सॉरीज़ में कोई भी रीमिक्स गाने नहीं है और इसीलिए इसका एल्बम काफी फ्रेश है। म्यूजिक डायरेक्टर हिमांशु जोशी ने रोमांटिक गाने तो कमाल के बनाए है खास कर पिघला दे मुझे, अनकही अनसुनी और हां वही हो तुम। टाइटल सॉन्ग लव तो ओवररेटेड है काफी रोचक है।
फिल्म में कहानियों को जिस तरह से एक दूसरे में लिंक किया है वो क्लेरिटी दिखाता है। साथ ही रिवाइंड से उस सीन तक पहुंचना नया प्रयोग है जो सफल भी रहा है। इस रिवाइंड से चारों कहानियां एक दूसरे में बंधी रहती है। लव सॉरीज़ हर तरीके से आज OTT प्लेटफॉर्म पर चल रही फिल्मों को टक्कर देती नजर आती है।
सिफर फिल्म्स के बारे में
सिफर फिल्म्स 2 दशकों से सेंट्रल इंडिया का अग्रणी प्रॉडक्शन हाउस रहा है। विज्ञापन के क्षेत्र में कंपनी ने 200 से अधिक टीवी कॉमर्शियल का निर्माण किया है। कम्पनी ने एयरटेल, किर्लोस्कर, स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर, महाकोष ऑयल जैसे कई ब्रांड्स साहित कई राजनैतिक पार्टीज के कैंपेन प्रोड्यूस किए हैं। सिफर द्वारा कई शॉर्ट फिल्म्स का निर्माण भी किया गया है। शॉर्ट फिल्म 'फॉल इन लाइन' ने 5 इंटरनेशनल अवॉर्ड जीतकर, कई सारे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रतिनिधित्व किया है। कंपनी विज्ञापन निर्माण के साथ अब मेन स्ट्रीम सिनेमा और एंटरटेंमेंट कंटेंट डेवलपमेंट के क्षेत्र में अग्रसर है।
Media Contact:
Nidhi Desai
+91-98932-15456
Love Sorries Film Link:
https://www.mxplayer.in/movie/watch-love-sorries-movie-online-e584b22089a89231841c0715bb57b26a?utm_source=mx_android_share
IMDb Love Sorries Link:
https://m.imdb.com/title/tt14742596/
Sifar Films Website:
www.sifarfilms.com
Photo: https://mma.prnewswire.com/media/1530672/Love_Sorries_Poster.jpg
Share this article