Nucleus Software ने FinnAxia 6.5 लांच किया; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग द्वारा रियल टाइम पेमेन्ट फ्रॉड डिटेक्शन और प्रिवेंशन (जाली भुगतानों की खोजबीन और रोकथाम) की पेशकश
· अधिक तेज गति से रियल टाइम भुगतानों के लिए बेहतर सपोर्ट की पेशकश
· अनेक सप्लाई चेन फाइनेंस इंस्ट्रूमेंट्स की रेंज, जैसे कि डायनेमिक डिस्काउंटिंग की पेशकश
नई दिल्ली, 29 जुलाई, 2019 /PRNewswire/ -- Nucleus Software, जो कि वैश्विक वित्तीय सेवा उद्योग को ऋण और लेनदेन बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी है, ने आज अपने ट्रांजैक्शन बैंकिंग समाधान - FinnAxia 6.5 का नवीनतम संस्करण लांच करने की घोषणा की।
कारोबारी दुनिया के अधिक हाइपर-कनेक्टेड होते जाने और सप्लाई चेन की दुनिया में तेजी से बदलाव होने के साथ, अनेक चैनलों पर रियल-टाइम, एकीकृत वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय संस्थानों पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे बाज़ार में नए उत्पाद भी तेजी से आ रहे हैं और अवसरों के सामने आते ही उनका लाभ उठा रहे हैं। लेकिन इसके द्वारा प्रस्तुत अनेक फायदों के अलावा, रियल-टाइम, डिजिटल लेनदेनों में तीव्र बढ़ोत्तरी ने वित्तीय सेवाओं को भुगतान संबंधी जालसाजियों और साइबर हमलों के प्रति भी अधिक असुरक्षित बना दिया है। इस खतरे का सामना करने के लिए, वित्तीय संस्थानों के लिए अपनी गति और दक्षता में सुधार के साथ-साथ सुरक्षा और लोचशीलता बढ़ाने के लिए उनके तकनीकी ढांचे को आधुनिक रूप देना बहुत अनिवार्य हो गया है।
डिजिटलीकरण के कारण उत्पन्न बढ़ती चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए Nucleus Software के सम्पूर्ण लेनदेन बैंकिंग समाधान FinnAxia के नवीनतम संस्करण में एक क्रांतिकारी AI-सक्षम असामान्यता जांच क्षमता को सक्षम किया गया है, जो वित्तीय संस्थानों को जालसाजी वाले और डुप्लिकेट लेनदेनों का जल्द पता लगाने और उनकी रोकथाम के लिए पूर्वसक्रिय ढंग से कार्यवाही करने हेतु वित्तीय संस्थानों को सक्षम बनाती है। त्वरित भुगतानों को सपोर्ट करने, और सॉफिस्टिकेटेड वर्चुअल खाता प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध कराते हुए FinnAxia 6.5 को SWIFT gpi-सक्षम भी बनाया गया है, जो व्यावसायिकों को उनके लेनदेनों को रियल-टाइम में ट्रैक करके स्थिति का पता लगाने की सुविधा देता है।
हाइपर-कनेक्टिविटी ने कंपनियों की निर्भरता उनकी सप्लाई-चेन व्यवस्थाओं पर भी बढ़ा दी है, जिसमें प्रायः बड़ी संख्या में अपेक्षाकृत छोटे-छोटे सप्लॉयर शामिल होते हैं। इन छोटे सप्लॉयरों के लिए कार्यशील पूंजी वित्त प्राप्त करना कठिन हो सकता है, और इसकी अनुपस्थिति में कंपनियों की अपनी लाभप्रदता प्रभावित हो सकती है। FinnAxia 6.5 बैंकों को 4 कॉर्नर, 3 कॉर्नर और प्वाइंट सप्लाई चेन फाइनेंस मॉडल उपलब्ध कराते हुए इस चुनौती का सामना करने में मदद करता है। इसके अलावा, अनेक सप्लाई चेन फाइनेंस इंस्ट्रूमेंट्स की रेंज, जैसे कि उनके कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए डायनेमिक डिस्काउंटिंग की पेशकश पूरे परिवेश को अधिक सहयोगपूर्ण और उत्पादक बनाना सुनिश्चित करती है
Mr. R P Singh (CEO, Nucleus Software) ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "लेनदेन बैंकिंग के क्षेत्र में इस समय दो सबसे बड़े रूझान देखने को मिल रहे हैं, एक तो कॉर्पोरेट ग्राहकों द्वारा लेनदेन सूचनाओं तक तत्काल पहुंच, जिसका श्रेय बड़ी हद तक दुनिया भर में नियामकों द्वारा लागू की जा रही तत्काल भुगतान व्यवस्थाओं को जाता है, और दूसरा साइबर सुरक्षा संबंधी बढ़ता खतरा। FinnAxia का नवीनतम संस्करण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग के उपयोग द्वारा बैंकों को अधिक तेज बैंकिंग, अधिक तेज फंड ट्रैकिंग, रियल-टाइम पेमेन्ट्स फ्रॉड डिटेक्शन एंड प्रिवेंशन (जाली भुगतानों की खोजबीन और रोकथाम), और उनके कॉर्पोरेट व SME ग्राहकों के लिए सम्पूर्ण इकोसिस्टम के प्रबंधन में सक्षम बनाता है। FinnAxia की प्रत्येक नई रिलीज, उस गहन विशेषज्ञता पर आधारित होती है जो हमने दुनिया भर में प्रमुख लेनदेन बैंकों - प्रमुख राष्ट्रीय या बहुराष्ट्रीय बैंकिंग कंपनियों के साथ काम करते हुए हासिल की है।"
Nucleus Software के बारे में:
Nucleus Software (BSE: NUCLEUS) (NSE: NUCLEUS) वैश्विक वित्तीय सेवा उद्योग के लिए ऋण तथा लेनदेन बैंकिंग उत्पादों की अग्रणी प्रदाता कंपनी है। इसका सॉफ्टवेयर 50 देशों में 150 से अधिक कंपनियों के कामकाज संचालन को गति प्रदान करता है और रिटेल बैंकिंग, कॉर्पोरेट बैंकिंग, नकदी प्रबंधन, इंटरनेट बैंकिंग, वाहन फाइनेंस, तथा अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में सपोर्ट करता है। Nucleus Software को ऋण तथा लेनदेन बैंकिंग तकनीक में इसकी विश्वस्तरीय विशेषज्ञता और नवप्रवर्तन के लिए जाना जाता है। आधुनिकतम तकनीक पर आधारित इसके दो प्रमुख उत्पाद हैं:
- FinnOne™ 10 बार का विजेता - विश्व का सबसे ज्यादा बिकने वाला ऋण समाधान
- FinnAxia™, एक एकीकृत वैश्विक लेनदेन बैंकिंग समाधान, जो दुनिया भर में बैंकों द्वारा कार्यकुशल तथा नवप्रवर्तक वैश्विक भुगतानों और प्राप्तियों, तरलता प्रबंधन और व्यावसायिक इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाता है।
- PaySe™, विश्व का पहला, ऑनलाइन और ऑफलाइन डिजिटल भुगतान समाधान जो वित्तीय क्षेत्र को लोकतांत्रिक (सर्वसुलभ) रूप प्रदान करने के ध्येय के साथ डिजाइन और विकसित किया गया है।
कंपनी के बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: www.nucleussoftware.com
भविष्योन्मुखी और चेतावनीसूचक कथन: भविष्योन्मुखी कथनों से संबंधित जोखिमों और अनिश्चितताओं के लिए कृपया
http://www.nucleussoftware.com/safe-harbor?preview=true
देखें।
मीडिया संपर्क:
Rashmi Joshi
[email protected]
+91-9560694654
Head - PR & Media Relations
Nucleus Software
Logo: https://mma.prnewswire.com/media/893543/Nucleus_Software_Logo.jpg
Share this article