Nucleus Software ने Q1 FY20 के वित्तीय परिणाम घोषित किए
नवप्रवर्तन पर निरंतर फोकस; बैंकों और वित्तीय संस्थानों को डिजिटल रूपांतरण की शक्ति का लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाते हुए
नई दिल्ली, 29 जुलाई, 2019 /PRNewswire/ -- Nucleus Software, जो कि वैश्विक वित्तीय सेवा उद्योग को ऋण और लेनदेन बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी है, ने 30 जून, 2019 को समाप्त प्रथम तिमाही के लिए अपने समेकित परिणामों की घोषणा की है। FY 2020 की प्रथम तिमाही के लिए समेकित राजस्व, पिछले साल की संगत तिमाही में रु. 112.6 करोड़ की तुलना में रु. 124.0 करोड़ रहा है।
परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, Vishnu R Dusad (मैनेजिंग डायरेक्टर, Nucleus Software) ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "दुनिया भर में व्यावसायिकों द्वारा उनके डिजिटल रूपांतरण के सफर को जारी रखने के साथ, नई तकनीकों में हमारा निवेश; हमारे ग्राहकों सफल बनाने में मदद के लिए लगातार हमें बेहतरीन स्थिति में बनाए हुए है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि हमने 5 नए ग्राहक जोड़े हैं, 8 नए आर्डर प्राप्त किए हैं, और विश्वस्तर पर 23 प्रोडक्ट मॉड्यूलों का क्रियान्वयन पूरा किया है। इस अवधि के दौरान हमने अपने अग्रणी समाधानों– FinnOne Neo 4.0 जो कि पुरस्कृत ऋण समाधान है और FinnAxia 6.5, जो कि सम्पूर्ण लेनदेन बैंकिंग समाधान है, के नवीनतम संस्करण रिलीज किए। FinnOne Neo के नए संस्करण में अनेक खूबियां शामिल हैं जो ऋणकर्ताओं को तेजी से उभरते बाज़ार रूझानों और बदलती ग्राहक अपेक्षाओं का तेज गति से आर्थिक लाभ उठाने, और सबसे बढ़कर, डिजिटल अवसरों को लाभों में बदलने में मदद करेंगी। FinnAxia 6.5 में अनेक नई उन्नत खूबियों के साथ हमने एक क्रांतिकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सक्षम भुगतान असामान्यता सूचक (पेमेन्ट अनॉमली डिटेक्टर) भी पेश किया है। बाज़ार में हम FinnOne Neo क्लाउड की तीव्र वृद्धि और लोकप्रियता से भी लगातार संतुष्ट हैं।"
वित्त संबंधी प्रमुख बिंदु:
30 जून, 2019 को समाप्त पहली तिमाही के लिए समेकित परिणाम
- पिछले वर्ष की संगत Q1 में रु. 112.6 करोड़ की तुलना में समेकित राजस्व रु. 124.0 करोड़
- पिछले वर्ष की संगत Q1 में रु. 90.2 करोड़ की तुलना में उत्पाद व्यवसाय राजस्व रु. 97.2 करोड़
- पिछले वर्ष की संगत Q1 में रु. 18.3 करोड़ की तुलना में EBIDTA रु. 17.9 करोड़
- पिछले वर्ष की संगत Q1 में रु. 17.6 करोड़ की तुलना में कर पश्चात निवल लाभ (PAT) रु. 16.6 करोड़
- पिछले वर्ष की संगत Q1 में रु. 6.06 करोड़ की तुलना में आय प्रति शेयर रु. 5.71
तरलता:
म्युचुअल फंडों की डेट स्कीमों, बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट्स और टैक्स फ्री बांड्स इत्यादि में निवेशों सहित नकद और नकद समतुल्य 30 जून, 2019 तक की स्थिति के अनुसार रु. 523.1 करोड़ थे, जबकि 31 मार्च, 2019 को यह रु. 498.5 करोड़ थे।
व्यावसायिक संबंधी प्रमुख बिंदु:
- इस तिमाही में विविध भौगोलिक क्षेत्रों से 5 नए ग्राहक जोड़े गए
- विश्वस्तर पर 8 नए आर्डर प्राप्त किए गए, जिनमें 1 ऑस्ट्रेलिया और 7 भारत से शामिल हैं
- तिमाही के दौरान 23 प्रोडक्ट् मॉड्यूल का क्रियान्वयन लाइव किया गया
- अपने पुरस्कृत ऋण समाधान - FinnOne Neo 4.0 का नया संस्करण प्रस्तुत किया। इस नए संस्करण में अनेक खूबियां शामिल हैं जो ऋणकर्ताओं को तेजी से उभरते बाज़ार रूझानों और बदलती ग्राहक अपेक्षाओं का तेज गति से आर्थिक लाभ उठाने में मदद करेंगी
- हमारे लेनदेन बैंकिंग समाधान का नया संस्करण FinnAxia (GA 6.5) पेश किया जो बैंकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लाभ उठाने और इसे उनकी कारोबारी रणनीति में समावेशित करने के लिए सशक्त बनाता है
- 7वीं NBFC100 टेक समिट, चेन्नई में इस बारे में विचार प्रस्तुत किए कि किस तरह से FinnOne Neo ऋण क्षेत्र में नवप्रवर्तन प्रेरित करने में NBFC की मदद कर रहा है
- Dun & Bradstreet के सहयोग से मुम्बई में बैंकों और NBFC के लिए 'कॉर्पोरेट ऋण के लिए भविष्य का रास्ता' विषय पर एक औद्योगिक राउंडटेबल आयोजित की
- टेक्सास में डिजिटल बैंकिंग समिट में भाग लिया और इस बारे में दृष्टिकोण प्रस्तुत किया कि किस तरह से हमारे लेनदेन बैंकिंग उत्पाद सुइट दुनिया भर में अग्रणी बैंकों को उनके कॉर्पोरेट ग्राहकों की अभूतपूर्व बदलती आवश्यकताओं के तेजी से समाधान में सक्षम बना रहे हैं, और इस तरह से ग्राहकों के लिए प्रमुख बैंकों के रूप में अपनी स्थिति मज़बूत बना रहे हैं
- RFi ग्रुप द्वारा आयोजित ऑस्ट्रेलियन बैंकिंग इनोवेशन समिट 2019 (ABIS) में भाग लिया और 'आज की बैंकिंग - इन्फ्लेक्शन प्वाइंट, टिपिंग प्वाइंट, या प्वाइंट ऑफ नो रिटर्न' विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
- चेन्नई में आयोजित 8वीं माइक्रोफाइनेंस एंड NBFCs एक्जिबिशन कम कॉन्फ्रेन्स (MiNE 2019) में तकनीकी पार्टनर के रूप में भागीदारी की
Nucleus Software के बारे में:
Nucleus Software (BSE: NUCLEUS) (NSE: NUCLEUS) वैश्विक वित्तीय सेवा उद्योग के लिए ऋण तथा लेनदेन बैंकिंग उत्पादों की अग्रणी प्रदाता कंपनी है। इसका सॉफ्टवेयर 50 देशों में 150 से अधिक कंपनियों के कामकाज संचालन को गति प्रदान करता है और रिटेल बैंकिंग, कॉर्पोरेट बैंकिंग, नकदी प्रबंधन, इंटरनेट बैंकिंग, वाहन फाइनेंस, तथा अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में सपोर्ट करता है। Nucleus Software को ऋण तथा लेनदेन बैंकिंग तकनीक में इसकी विश्वस्तरीय विशेषज्ञता और नवप्रवर्तन के लिए जाना जाता है। आधुनिकतम तकनीक पर आधारित इसके दो प्रमुख उत्पाद हैं:
- FinnOne™ 10 बार का विजेता - विश्व का सबसे ज्यादा बिकने वाला ऋण समाधान
- FinnAxia™, एक एकीकृत वैश्विक लेनदेन बैंकिंग समाधान, जो दुनिया भर में बैंकों द्वारा कार्यकुशल तथा नवप्रवर्तक वैश्विक भुगतानों और प्राप्तियों, तरलता प्रबंधन और व्यावसायिक इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाता है
- PaySe™, विश्व का पहला, ऑनलाइन और ऑफलाइन डिजिटल भुगतान समाधान जो वित्तीय क्षेत्र को लोकतांत्रिक (सर्वसुलभ) रूप प्रदान करने के ध्येय के साथ डिजाइन और विकसित किया गया है
भविष्योन्मुखी और चेतावनीसूचक कथन: भविष्योन्मुखी कथनों से संबंधित जोखिमों और अनिश्चितताओं के लिए कृपया http://www.nucleussoftware.com/safe-harbor?preview=true देखें।
मीडिया संपर्क:
Rashmi Joshi,
Nucleus Software
ईमेल: [email protected]
मोबाइल: +91- 9560694654
Logo: https://mma.prnewswire.com/media/893543/Nucleus_Software_Logo.jpg
Share this article