Pearson और AWS ने वैश्विक स्तर पर कई मिलियन लोगों के लिए AI-संचालित व्यक्तिगत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सहयोग की घोषणा की
- सहयोग से क्लाउड और AI टूल्स के माध्यम से कई मिलियन लोगों के लिए सीखने की क्षमता बढ़ेगी जो शिक्षा को व्यक्तिगत बनाएंगे और वास्तविक समय की जानकारियां प्रदान करेंगे
- Pearson अपने शिक्षण उत्पादों और सेवाओं, विशेषत: उच्च शिक्षा में, को और अधिक अनुकूलित और विस्तारित करने के लिए Amazon Bedrock के साथ AWS क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और AI क्षमताओं के उपयोग में विस्तार करेगा
- संगठनों को उत्पादकता बढ़ाने और तेजी से नवाचार करने में सहायता करने के लिए, Amazon और AWS क्लाउड प्रशिक्षण और प्रमाणन में विस्तार करने के लिए Pearson VUE के साथ सहयोग बढ़ाएंगे
लंदन, 28 फ़रवरी, 2025 /PRNewswire/ -- Pearson (FTSE: PSON.L), विश्व की आजीवन शिक्षण कंपनी, और Amazon Web Services, Inc. (AWS), एक Amazon.com, Inc. कंपनी (NASDAQ: AMZN) ने आज पूरे विश्व के कई मिलियन लोगों के लिए AI-संचालित शिक्षा की डिलीवरी में तेजी लाने और Pearson के उत्पादों और सेवाओं के लिए शिक्षार्थी अनुभव में वृद्धि करने के लिए अपने दीर्घकालिक सहयोग के विस्तार की घोषणा की है।
शिक्षा और कार्य की दुनिया में AI द्वारा परिवर्तन किए जाने के कारण, निरंतर कौशल सुधार, कैरियर में बदलाव और व्यक्तिगत कैरियर की पूर्ति के इच्छुक अनुकूलनीय कार्यबल के लिए लोगों में शिक्षण क्षमता में सुधार लाना महत्वपूर्ण है। हाल ही में किए गए Pearson शोध में पाया गया है कि अकुशल कैरियर परिवर्तन और शिक्षण में अंतराल के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था को प्रतिवर्ष $1.1 ट्रिलियन का नुकसान हो रहा है। इस सहयोग के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी, कुशल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से विश्व का सबसे अधिक सर्वसमावेशी और व्यापक रूप से अपनाए जाने वाला क्लाउड AWS, और Pearson टेक्नोलॉजी-संचालित शिक्षा को अपनाने को प्रोत्साहित करेंगे।
अपने 13 वर्ष के सहयोग के आधार पर, Pearson के रणनीतिक AI और क्लाउड प्रदाता के रूप में AWS काम करता रहेगा, जो Pearson को अपने उत्पादों और सेवाओं में विस्तार करने और बढ़ाने में सक्षम बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर और AI क्षमताओं में विस्तार करेगा, विशेषत: इसकी उच्च शिक्षा छाप में। AWS, व्यक्तिगत शिक्षण, वास्तविक समय की जानकारियों और विस्तारित पहुँच के साथ अपने पोर्टफ़ोलियो में शिक्षार्थी और शिक्षक अनुभव को बढ़ाने के लिए Pearson की पहल को सपोर्ट करेगा।
Pearson और AWS कई तरीकों से सहयोग करेंगे:
- Pearson के अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कई उच्च शिक्षा उत्पाद, AWS पर निर्मित हैं। Pearson उच्च शिक्षा, वर्चुअल स्कूलों और अंग्रेजी भाषा शिक्षण उत्पादों में शिक्षण अनुभव को बेहतर बनाने के लिए AWS के उच्च प्रदर्शन वाले क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और Amazon Bedrock के उपयोग बढ़ाएगा। Pearson की विशेषज्ञता और डेटा सेट के साथ Amazon Bedrock का उपयोग करते हुए, इस सहयोग का उद्देश्य Pearson के पाठ्यक्रम और सामग्री अनुभव को बढ़ाना और फैलाना है; शिक्षकों को AI-संचालित पाठ निर्माण, आकलन और जानकारियां प्रदान करना; और तेजी से, अधिक दृश्यात्मक रूप से समृद्ध सामग्री निर्माण को सक्षम करना है।
- AWS और Amazon, कार्यबल कौशल प्रयासों को सपोर्ट करने हेतु Pearson के साथ अपने सहयोग में वृद्धि करेंगे। वर्तमान में, Amazon और AWS एक नियोक्ता-प्रायोजित कार्यक्रम GEDWorks का उपयोग करत है, जो व्यक्तियों को GED प्रमाणिक्ता प्राप्त करने में सहायता करता है तथा कंपनी की डिजिटल प्रमाणिकताओं के प्लेटफॉर्म Credly by Pearson का उपयोग करता है।
- प्रतिवर्ष सैकड़ों हजारों क्लाउड टेक्नोलॉजी व्यावसायिकों को AWS प्रमाणन प्रदान करने वाले Pearson VUE के साथ AWS अपना सहयोग जारी रखेगा।
- AWS और Amazon समझौते की अवधि के दौरान, Pearson के साथ अपने उद्यम शिक्षण संबंध में विस्तार करना जारी रखेंगे।
- AWS और Pearson संयुक्त रूप से अतिरिक्त परिवर्तनकारी शिक्षण समाधानों पर नवाचार करेंगे, जिसका लक्ष्य नैदानिक और व्यावसायिक मूल्यांकन, उद्यम शिक्षण और अंग्रेजी भाषा शिक्षण के क्षेत्रों में शिक्षार्थियों के अनुभव और परिणामों में विस्तार करना है।
Pearson के CEO, Omar Abbosh, ने कहा, "चूंकि टेक्नोलॉजी हमारे शिक्षण के तरीके को बदल रही है, एक अनुकूल कार्यबल के लिए लोगों की शिक्षण क्षमता में सुधार लाना महत्वपूर्ण है। AWS की सहायता से, Pearson तेजी से अनुकूल कार्यबल प्राप्त कर सकेगा, व्यक्तिगत शिक्षण को बढ़ावा दे सकेगा, तथा शिक्षार्थियों और शिक्षकों के लिए AI टूल्स की अधिक उपलब्धता बना सकेगा। यह भागीदारी टेक्नोलॉजी और शिक्षा के क्षेत्र में दो प्रतिष्ठित और अग्रणी कंपनियों को एक साथ लाएगी। साथ मिलकर, हम अधिकाधिक शिक्षार्थियों तक पहुंच सकते हैं, उन्हें सफल होने के लिए आवश्यक साधन उपलब्ध करा सकते हैं तथा अपने लिए कल्पित जिंदगी को साकार कर सकते हैं।"
AWS के CEO, Matt Garman, ने कहा, "हम पूरे विश्व के शिक्षार्थियों के लिए क्लाउड और AI की शक्ति को अनलॉक करने के लिए Pearson के साथ अपने दीर्घकालिक सहयोग में विस्तार करने के लिए उत्साहित हैं। Pearson के साथ मिलकर हम AWS के वैश्विक पैमाने और AI क्षमताओं का उपयोग करेंगे, ताकि सभी के लिए व्यक्तिगत और सुलभ नवप्रवर्तनशील नए शिक्षण अनुभव को सक्षम किया जा सके।"
यह सहयोग Pearson के अपने उत्पादों में AI के उपयोग में तेजी लाने और उद्यम शिक्षण बाजार की सेवा पर अपना ध्यान केंद्रित करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है। AWS और Pearson मिलकर लोगों और संगठनों को भविष्य के लिए तैयार कौशल विकसित करने और तेजी से विकसित हो रहे विश्व में अपनी क्षमता को उजागर करने में सहायता करेंगे।
Pearson का परिचय
Pearson में, हमारा उद्देश्य सरल है: व्यक्तियों को शिक्षा के माध्यम से उनकी कल्पना के अनुसार जीवन जीने में सहायता करना। हमारा मानना है कि शिक्षण का हर अवसर व्यक्तिगत सफलता का एक अवसर है। इसी कारण से हमारे लगभग 18,000 Pearson कर्मचारी वास्तविक जीवन पर प्रभाव डालने वाले जीवंत और समृद्ध शिक्षण अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम लगभग 200 देशों में ग्राहकों को डिजिटल सामग्री, मूल्यांकन, योग्यता और डेटा प्रदान करने वाली विश्व की आजीवन शिक्षण कंपनी हैं। हमारे लिए केवल शिक्षण ही हमारा काम नहीं है। हम और क्या करते हैं? कृपया हमारी pearsonplc.com की साइट पर जाएं।
Amazon Web Services का परिचय
2006 से, Amazon Web Services विश्व का सबसे विस्तारित और व्यापक रूप से अपनाया गया क्लाउड है। AWS लगभग किसी भी कार्यभार को सपोर्ट करने के लिए अपनी सेवाओं में निरंतर विस्तार कर रहा है, और अब इसमें 36 भौगोलिक क्षेत्रों में 114 उपलब्धता क्षेत्रों से कंप्यूट, स्टोरेज, डेटाबेस, नेटवर्किंग, विश्लेषणात्मक, मशीन लर्निंग और आर्टफिशल इंटेलिजेंस (AI), Internet of Things (IoT), मोबाइल, सुरक्षा, हाइब्रिड, मीडिया और एप्लिकेशनों के विकास, परिनियोजन और प्रबंधन के लिए 240 से अधिक सभी विशेषताओं वाली सेवाएं हैं, तथा न्यूजीलैंड, सऊदी अरब के राज्य, ताइवान और AWS European Sovereign Cloud में 12 और उपलब्धता क्षेत्रों तथा चार और AWS क्षेत्रों के लिए योजनाओं की घोषणा की गई है। सबसे तेजी से बढ़ते स्टार्टअप, सबसे बड़े उद्यम और अग्रणी सरकारी एजेंसियों सहित कई मिलियन ग्राहक अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने, अधिक कुशल बनने और लागत कम करने के लिए AWS पर भरोसा करते हैं। AWS के बारे में अधिक जानने के लिए, aws.amazon.com पर जाएं।
Amazon का परिचय
Amazon चार सिद्धांतों द्वारा निर्देशित है: प्रतिस्पर्धी फोकस के बजाय ग्राहक की सनक, आविष्कार के लिए जुनून, परिचालन उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता और दीर्घकालिक सोच। Amazon पृथ्वी की सबसे अधिक ग्राहक-केंद्रित कंपनी, पृथ्वी का सबसे अच्छा नियोक्ता और पृथ्वी का सबसे सुरक्षित कार्यस्थल बनने का प्रयास करता है। ग्राहक समीक्षाएँ, 1-क्लिक शॉपिंग, व्यक्तिगत अनुशंसाएं, Prime, Amazon द्वारा पूर्ति, AWS, Kindle Direct Publishing, Kindle, Career Choice, Fire टेबलेट्स, Fire TV, Amazon Echo, Alexa, Just Walk Out टेक्नोलॉजी, Amazon Studios, और The Climate Pledge कुछ ऐसी चीजें हैं जिनकी शुरुआत Amazon ने की है। अधिक जानकारी के लिए, amazon.com/about पर जाएं और @AmazonNews का अनुसरण करें।
Pearson Global Media Relations
[email protected] – US
[email protected] – UK
AWS Media Relations
Amazon.com, Inc.
Media Hotline
[email protected]
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2629872/Pearson_x_AWS_Logo.jpg
Share this article