Rakhibazaar.com ने अपने भरपूर भव्य राखी कलेक्शन 2019 को लाइव करने की हर्षपूर्वक घोषणा की
नई दिल्ली, 29 जुलाई, 2019 /PRNewswire/ -- 2019 के लिए Rakhibazaar.com की ओर से नई और ट्रेंडी राखियों का कलेक्शन अब ऑनलाइन हो चुका है, जहां लोग अपने प्यारे भाई-बहनों के लिए रक्षाबंधन के अपने पसंदीदा उपहार खरीद सकती हैं।
फैशन की दुनिया के नवीनतम रूझानों के अनुरूप हर साल नए राखी कलेक्शन को ऑनलाइन लांच करते हुए Rakhibazaar.com सबकी खुशियों को कई गुने बढ़ाता है। इस ऑनलाइन राखी स्टोर में प्रत्येक रक्षाबंधन के केवल एक महीने पहले राखियों की नई और फैशनेबल रेंज पेश करते हुए लोगों के लिए राखी के त्योहार को भरपूर आनंददायक बनाया जाता है। इस वर्ष भी यही परंपरा जारी रखते हुए इसने सचमुच सबसे आधुनिक राखियों या अपने भाई-बहनों के लिए बेहतरीन उपहारों की तलाश करने वालों के लिए अपने ऑनलाइन राखी कलेक्शन 2019 को पेश करने की गौरवशाली घोषणा कर दी है।
Rakhibazaar.com तब से एक लोकप्रिय और भरोसेमंद ऑनलाइन राखी स्टोर के रूप में प्रतिष्ठित है जब इस वेबसाइट ने ऑनलाइन प्लेटफार्म के रूप में 2013 में अपनी शुरुआत की थी। अपने ग्राहकों को पूरी संतुष्टि प्रदान करना ही इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है जो राखी और रक्षाबंधन के उपहारों की विशेष वैराइटी में से अपने भाई-बहनों के लिए ऑनलाइन राखी खरीदते है और पूरे भरोसे से अपनी मेहनत की कमाई खर्च करते हैं। इस वेबसाइट ने रक्षाबंधन के उपहार और राखियों के वैभवशाली और नए कलेक्शन की हर साल की तरह इस बार भी पेशकश की है जिसके मुख्यतः रुप से दो कारण है। पहली, अपने ग्राहकों को भरपूर विकल्प उपलब्ध कराने के लिए, ताकि उनको मार्केट में हर बार वही एक जैसी राखियां खरीदकर बोर न होना पड़े; और दूसरे उनको राखी से संबंधित नवीनतम रूझानों से परिचित कराया जा सके।
इस घोषणा के विषय में अपनी बात करते हुए Rakhibazaar.com के CEO, Deelip Kumar ने कहा कि, "भाई-बहनों के लिए एक-दूसरे के दिल के नजदीक आने के लिए रक्षाबंधन सबसे पवित्र अवसर होता है। और इसे और भी अधिक यादगार बनाने के लिए हमें उनको सरप्राइज देने की योजना बनानी होती है। हर साल एक जैसी राखियां बांधते हुए राखी के इस पर्व के उल्लास में कुछ नीरसता आ जाती है। इसलिए हम अपने राखी कलेक्शन को हर साल एकदम नया रंगरूप देते हैं और इसे नई-नई राखियों के साथ अन्य उपहारों से भी सम्पूर्ण बनाते हैं ताकि लोगों को चुनने के लिए अधिक से अधिक विकल्प मिलें। हमारे ग्राहकों की पूरी सेवा करना, और हमारे राखी के उपहारों के माध्यम से उनके जीवन में खुशियों के रंग भरना ही हमारा उद्देश्य है।"
रक्षाबंधन 2019 के नए कलेक्शन में भाभियों के लिए रत्नों से जड़ी ब्रेसलेट लुम्बा राखी, सिल्वर और गोल्डन राखियों की भरपूर वैराइटी, किड्ज राखी, पारंपरिक जरदोजी और कुंदन राखियां, रूद्राक्ष राखी ब्रेसलेट, क्विर्की राखियां, पवित्र राखियां जैसे कि गणेश, ओम, स्वास्तिक राखी व अन्य अनेक शामिल हैं। मिठाईयों के साथ राखी की रेंज में हल्दीराम की नई मिठाईयों जैसे कि ड्राई फ्रूट लड्डू, काजू समोसा, काजू कलह, काजू रोज बर्फी, चना लड्डू आदि को जोड़ा गया है।
Rakhibazaar.com की ओर से दुनिया भर में डिलीवरी कवरेज
हर साल उत्पादों की नई रेंज लांच करने के अलावा, यह वेबसाइट अपने सभी उत्पादों पर उसी दिन राखी डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान करती है, जो भारत के 300+ शहरों में डिलीवर की जा सकती हैं। इसके अलावा, यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया भर में 200+ देशों में राखी डिलीवर करते हुए लोगों को अमेरिका, यूके, कनाडा, सिंगापुर, यूएई व अन्य विदेशी गंतव्यों पर, दुनिया में कहीं से भी मुफ्त शिपिंग सुविधा के साथ झंझटरहित तरीके से ऑनलाइन राखियां भेजने की सुविधा प्रदान करता है। दुनिया भर में स्थित प्रतिष्ठित डिलीवरी सेवा प्रदाताओं से करार करते हुए, इस ऑनलाइन राखी शॉप द्वारा प्रस्तुत इस अंतर्राष्ट्रीय डिलीवरी सेवा को सफल बनाया गया है।
यह विश्वस्तरीय कवरेज, दुनिया भर में स्थित अपने ग्राहकों का विश्वास जीतने, और उनके लिए सहज और त्वरित राखी डिलीवरी सेवाएं प्रस्तुत करते हुए उनसे स्थायी संबंध बनाने की दिशा में एक बड़ा महत्त्वपूर्ण कदम है।
Rakhibazaar.com के बारे में:
2013 में स्थापित Rakhibazaar.com एक प्रतिष्ठित ऑनलाइन राखी वेबसाइट है जिसके विशाल डैशबोर्ड पर राखियों और रक्षाबंधन के उपहारों का पूरा कैटेलॉग सचमुच आश्चर्यजनक और प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध है। इसके कैटेलॉग में उपलब्ध खूबसूरत राखियों और आकर्षक राखी उपहारों की एक्सक्लूसिव रेंज, लोगों की खुशियां बढ़ाने वाली ऑनलाइन पेशकश है। दुनिया भर में स्थित जाने-माने डिलीवरी सेवा प्रदाताओं से गठबंधन के कारण अपनी वैश्विक पहुंच के साथ यह पूरी दुनिया में अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन राखी की डिलीवरी का वादा पूरा करती है।
मीडिया संपर्क:
Mukesh Kumar
[email protected]
+91-8510934032
Primo Gifts Pvt. Ltd.
Share this article