Refrens.com ने फ्रीलांसरों के लिए आसानी से भुगतान प्राप्त (पेमेन्ट कलेक्शन) करने की सुविधा पेश की
नए इंटरनेट स्टार्टअप की ओर से बिजनेस सर्विस फ्रीलांसरों के लिए मुफ्त इनवाइसिंग सॉफ्टवेयर की पेशकश और प्रतिष्ठा स्कोर के माध्यम से क्लाइंट्स से जल्दी भुगतान प्राप्त करने में सहायता। इस साइट की सेवाएं निःशुल्क हैं
बेंगलुरू, 8 अगस्त, 2019 /PRNewswire/ -- बेंगलुरू स्थित इंटरनेट स्टार्टअप रेफरेंस.कॉम (https://www.refrens.com) ने खासतौर से भारतीय फ्रीलांसरों और बिजनेस सेवा प्रदाताओं के लिए निःशुल्क इनवाइसिंग सॉफ्टवेयर लांच की है। यह वेब-आधारित सॉफ्टवेयर प्लेटफार्म इनवाइस बनाने और तकाजा करने के लिए हमेशा निःशुल्क रहेगा। यह साइट आपको कम शुल्क पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने का विकल्प भी देती है। यह सिस्टम प्रयोग करने में आसान है और पहली बार के उपयोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
यह साइट व्यापार सेवाएं (B2B) जैसे कि सॉफ्टवेयर, डिजाइन, मार्केटिंग, एकाउंट्स और फाइनेंस, कोवर्किंग स्पेस, हाउसकीपिंग एजेंसियों आदि क्षेत्रों में फ्रीलांसरों और छोटी एजेंसियों के लिए बनाया गया है। Refrens.com ऐसे पेशेवरों के लिए कर और अनुपालन संबंधित सुविधा भी लाएगा, जो सभी मुफ्त होंगे। कंपनी का उद्देश्य फ्रीलांसरों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करके कमाई करना है।
इस उद्घाटन के अवसर पर Refrens के सह-संस्थापक नमन सरावगी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "व्यवसाय सेवा प्रदाताओं के लिए भुगतान प्राप्त करना अभी भी कठिन है। हम प्रतिष्ठा स्कोर के माध्यम से तेजी से भुगतान प्राप्त करने के कुछ नवीन तरीके ला रहे हैं। आप इसे कुछ हफ्तों के उपयोग के बाद साइट पर काम करते देखेंगे।"
नमन सरावगी ने आगे बताया कि, "भारत में फ्रीलांसर और सर्विस एजेंसियां, इंटरनेट सेवाएं देने के लिहाज से एक बड़ा बाज़ार हैं। यहां कार्य प्रवाह सॉफ्टवेयर से लेकर वित्तीय सेवाओं तक अनेक अवसर उपलब्ध हैं। हम इनवाइसिंग और पेमेन्ट कलेक्शन के एक बुनियादी और सार्वभौमिक सुविधा के साथ शुरुआत कर रहे हैं।"
Refrens.com के बारे में
Refrens की स्थापना नमन सरावगी और मोहित जैन द्वारा की गई है। नमन सरावगी इससे पहले कई स्टार्टअप में प्रोडक्ट मैनेजर रहे हैं, जिनमें Freecharge (SnapDeal द्वारा अधिगृहीत) और ZipDial (Twitter द्वारा अधिगृहीत) भी शामिल हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय स्टार्टअप जैसे कि DailyNinja (Sequoia Capital से निवेश प्राप्त किया), Cashfree (YCombinator से निवेश प्राप्त किया) आदि में शुरुआती निवेश भी किया और सलाहकार हैं। उनका पिछला स्टार्टअप FindYogi.com भारत के अग्रणी स्थानीय संक्षिप्त समाचार ऐप Way2News द्वारा अधिगृहीत किया गया था। मोहित जैन FindYogi.com के मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) रहे हैं और कई स्टार्टअप में तकनीकी सलाहकार रहे हैं।
मीडिया संपर्क:
Naman Sarawagi
[email protected]
+91-8123548455
Refrens.com
Photo - https://mma.prnewswire.com/media/954681/Refrens_Founders.jpg
Share this article