Supermicro ने बड़े पैमाने पर एजेंटिक AI को बढ़ावा देने वाला NVIDIA Vera Rubin Platform का पूरक एक 256 CPU वाला, 100% लिक्विड-कूल्ड रैक-स्केल समाधान NVIDIA Vera CPU Rack प्रस्तुत किया
- यह तीसरी पीढ़ी के NVIDIA MGX रैकों और बैटरी बैकअप इकाइयों के साथ सामान्य DCBBS इंफ्रास्ट्रक्चर वाले NVIDIA Vera Rubin NVL72 का पूरक, एजेंट सैंडबॉक्सों के लिए समर्पित 256 NVIDIA Vera CPU क्षमता प्रदान करता है
- सुरक्षित, उच्च-घनत्व वाले एजेंटिक AI ऑर्केस्ट्रेशन और अनवरत निगरानी और नीति के क्रियान्वयन को सक्षम बनाने के लिए यह NVIDIA Vera CPUs और BlueField™-4 DPUs को NVIDIA Open Agent Safety Platform और OpenShell Reference Architecture के साथ एकीकृत करता है
- ग्राहकों को एजेंटिक कार्यभारों के लिए पूर्ण AI फैक्ट्रियों का निर्माण और विस्तार करने में सक्षम बनाते हुए, यह Supermicro DCBBS का उपयोग करके लिक्विड-कूल्ड रैक आर्किटेक्चर और पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर नेटवर्किंग, कूलिंग और परिनियोजन सेवाओं तक एक संपूर्ण, एकीकृत डेटा सेंटर समाधान प्रदान करता है
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, 23 अक्टूबर 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc (NASDAQ: SMCI), एक Data Center Building Block Solutions® (DCBBS) युक्त AI, एंटरप्राइज, स्टोरेज और 5G/एज टोटल IT समाधान प्रदाता, ने आज NVIDIA Vera CPU Rack को DCBBS पोर्टफ़ोलियो में नवीनतम जुड़ाव के रूप में घोषित किया है। NVIDIA Vera CPU Rack लिक्विड-कूल्ड AI फैक्ट्री स्केल पर 22.5K सैंडबॉक्स को सपोर्ट करते हुए, एजेंटिक AI, रीइन्फोर्समेंट लर्निंग (RL) कार्यभारों और डेटा प्रोसेसिंग के लिए सघन CPU क्षमता प्रदान करता है। एजेंटिक AI की तेजी से बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु डिज़ाइन किए गए उच्च-घनत्व CPU कंप्यूट वाले क्लस्टर प्रदान करते हुए, Supermicro NVIDIA Vera Rubin NVL72 के पूरक के रूप में, 100% लिक्विड-कूल्ड CPU रैक का AI फैक्ट्रियों में अकेले या NVIDIA Vera Rubin NVL72 के साथ उपयोग किया जा सकता है।
"एजेंटिक AI द्वारा डेटा सेंटर की आवश्यकताओं को बदलने के दौरान, पूरी तरह से एकीकृत इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ Supermicro अपने DCBBS पोर्टफ़ोलियो का विस्तार कर रहा है," Supermicro के अध्यक्ष और CEO, Charles Liang ने कहा। "एयर-कूल्ड परिनियोजन के इच्छुक ग्राहकों के लिए, Supermicro के NVIDIA Vera CPU पोर्टफ़ोलियो में रैक-स्केल लिक्विड कूलिंग विकल्पों के साथ-साथ एयर-कूल्ड 1U और 2U सिस्टम शामिल हैं। NVIDIA के साथ मिलकर, हम सुरक्षित, स्केलेबल एजेंटिक AI के लिए एक सामान्य उद्देश्य-निर्मित आर्किटेक्चर के साथ परिनियोजन के समय को कम करने में सहायता करते हैं।"
इस रिलीज़ का वीडियो सारांश देखने के लिए, यहाँ क्लिक करें, और NVIDIA Vera Rubin की विशेषता वाले Supermicro समाधानों पर नवीनतम जानकारी के लिए, यहाँ क्लिक करें।
NVIDIA के एंटरप्राइज प्लेटफ़ार्मों के उपाध्यक्ष, Chris Marriott, ने कहा, "उद्यमों द्वारा एजेंटिक AI और रीइन्फोर्समेंट लर्निंग का विस्तार करने के दौरान, हजारों समवर्ती एजेंट कार्यप्रवाहों को सपोर्ट करने के लिए उच्च-घनत्व वाले CPU इंफ्रास्ट्रक्चर की एक नई श्रेणी की आवश्यकता उत्पन्न होती है। Supermicro के लिक्विड-कूल्ड DCBBS आर्किटेक्चर के साथ एकीकृत NVIDIA Vera CPUs और BlueField-4 DPUs, ग्राहकों को उनकी AI फैक्ट्रियों में एजेंटिक कार्यभारों के निष्पादन में वृद्धि करने के लिए समर्पित कंप्यूट और हार्डवेयर-आधारित सुरक्षा प्रदान करते हैं।"
एजेंटिक AI के युग को बिजली प्रदान करने के लिए निर्मित
एजेंटिक AI और RL कार्यभार लिनिअर इंफरेंस चेनों से शाखाओं, और अक्सर लूप वाली निष्पादन प्रक्रिया की ओर एक विकास का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें CPU की उपलब्धता और कार्यक्षमता पर निर्भर कई अन्य मध्यवर्ती चरण होते हैं। टोकन, कोड और क्वेरियाँ उत्पन्न करने के लिए GPUs प्राथमिक इंजन बने रहते हैं, जबकि CPU-आधारित सैंडबॉक्स वातावरण क्रियाएं का निष्पादन, परिणामों का मूल्यांकन, टूल्स का संचालन, और कार्यप्रवाहों को व्यवस्थित करते हैं। आधुनिक AI फैक्ट्रियों के पैमाने पर, सैकड़ों या हजारों परिनियोजित GPUs के साथ, एजेंटों के लिए हजारों या कई मिलियन समानांतर निष्पादन वातावरणों की मेजबानी के लिए समर्पित CPU कंप्यूट की आवश्यकता होती है।
प्रति रैक 22,528 कोर और 45,056 थ्रेड डिलीवर, और 22,500 तक समवर्ती एजेंट सैंडबॉक्सों को सपोर्ट करते हुए Supermicro के NVIDIA Vera CPU रैक का 256 NVIDIA Vera CPU के साथ एकीकरण किया जाता है। NVIDIA BlueField-4 DPUs उच्च-प्रदर्शन नेटवर्किंग और इन-सिलिकॉन सुरक्षा प्रदान करते हैं, और Supermicro का DLC-2 डायरेक्ट लिक्विड कूलिंग स्टैक इन कार्यभारों के लिए निर्मित 100% लिक्विड-कूल्ड रैक को सक्षम बनाता है।
तीसरी पीढ़ी के MGX रैक और बैटरी बैकअप इकाइयों के साथ साझा इंफ्रास्ट्रक्चर
Vera CPU रैक, DLC-2 स्टैक के एक भाग - तीसरी पीढ़ी के NVIDIA MGX डिज़ाइन - का उपयोग करता है, और Vera Rubin NVL72 के साथ एक सामान्य इंफ्रास्ट्रक्चर आर्किटेक्चर तैयार करते हुए मानकीकृत परिनियोजन को सपोर्ट करता है। त्वरित कंप्यूटिंग के लिए एक NVIDIA MGX मॉड्यूलर रेफरेंस आर्किटेक्चर है, जो सिस्टम निर्माताओं को भविष्य के अनुकूल सिस्टम को तेजी से डिज़ाइन, लागत को कम, बाजार में आने के समय को कम और निवेश पर रिटर्न (ROI) में सुधार करने में सहायता करता है। कंप्यूट रैक को बिजली देने के लिए, ग्राहक कंप्यूट रैक के लिए पारंपरिक AC फीड या बिजली कटोती से बचाव के लिए पारंपरिक UPS के स्थान पर बैटरी बैकअप इकाइयों (BBU) के उपयोग को सक्षम बनाने वाले 800 VDC साइडकार बिजली रैक, में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं। यह दृष्टिकोण डेटा सेंटर के फ्लोर स्पेस को खाली करने में सहायता करता है, शुरु-से-अंत-तक बिजली परिवर्तन दक्षता में सुधार कर सकता है, और CapEx और OpEx को कम करता है।
OpenShell Reference Architecture के साथ सुरक्षित एजेंटिक AI को प्राथमिकता देना
Supermicro के सुरक्षित AI एजेंटों को सपोर्ट प्रदान करते हुए, बुनियादी तौर पर Supermicro का NVIDIA Vera CPU Rack, एजेंट व्यवहार की अनवरत निगरानी और संचालन के लिए NVIDIA OpenShell Reference Architecture को सपोर्ट करता है। NVIDIA OpenShell, NVIDIA Vera CPUs पर चलता है ताकि कार्यावधि में एजेंटों पर न्यूनतम विशेषाधिकार-आधारित, नीति-आधारित नियंत्रण लागू किए जा सकें, जबकि NVIDIA Sentry, NVIDIA BlueField-4 DPUs पर एक आउट-ऑफ-बैंड मॉनिटर के रूप में चलता है जो नीति को लागू करता है, प्रमाणित टेलीमेट्री प्रदान करता है, और मिलीसेकंड में अपनी अनुमत सीमाओं से बाहर जाने वाले एजेंट को क्वारंटाइन कर सकता है। ये सभी सॉफ्टवेयर समाधान मिलकर कंपनियों को होस्ट CPU संसाधनों का उपभोग किए बिना उत्पादन एजेंटिक सिस्टम में अवलोकनशीलता और लेखापरीक्षा क्षमता बनाए रखने में सहायता कर सकते हैं।
Vera Rubin NVL72 का एक वैकल्पिक सहायक
Vera CPU रैक को Vera Rubin NVL72 के साथ काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह स्टैंडअलोन परिनियोजन के लिए भी उतना ही उपयुक्त है। NVIDIA Vera Rubin NVL72 के लिए Supermicro के DCBBS ब्लूप्रिंटों पर आधारित सिस्टम बनाने वाले ग्राहकों के लिए Supermicro एक वैकल्पिक डिज़ाइन प्रदान करता है, जिसमें NVIDIA Spectrum-X™ Ethernet, हॉट-आइल कंटेनमेंट लेआउट और DLC-2 स्टैक से रिडंडेंट इन-रो कूलेंट डिस्ट्रीब्यूशन इकाइयों (CDUs) और रियर डोर हीट एक्सचेंजरों पर निर्मित एक परिभाषित नेटवर्क टोपोलॉजी वाले Vera Rubin NVL72 रैकों को Vera CPU रैकों के साथ जोड़ता है। एक ही Supermicro टीम साइट सर्वेक्षण, डिज़ाइन, L11 और L12 एकीकरण और परीक्षण, ऑन-साइट परिनियोजन और अनवरत सपोर्ट प्रदान करती है, चाहे Vera CPU रैक को Vera Rubin NVL72 के साथ परिनियोजित किया गया हो या अकेले।
NVIDIA Vera Rubin NVL72 से अलग लचीला परिनियोजन
Vera CPU रैक एक स्टैंडअलोन CPU प्लेटफॉर्म के रूप में भी काम करता है। स्टैंडअलोन परिनियोजन से एजेंट ऑर्केस्ट्रेशन और सैंडबॉक्सिंग, डेटाबेस संचालन, क्लस्टर प्रबंधन और Slurm और Kubernetes जैसे शेड्यूलर, डेटा एनालिटिक्स और बड़े पैमाने पर सॉफ्टवेयर बिल्ड पाइपलाइनों को गति प्रदान की जा सकती है।
उपलब्धता
Supermicro NVIDIA Vera CPU Rack अब कोट करने के लिए उपलब्ध है। Supermicro के NVIDIA Vera CPU रैक और NVIDIA Vera Rubin प्लेटफ़ार्म में अन्य समाधानों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएं।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, एंटरप्राइज़, क्लाउड, AI और 5G Telco/Edge IT इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक टोटल IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों को इन-हाउस (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) डिज़ाइन और निर्मित किया जाता है, जो प्रगति और दक्षता के लिए वैश्विक परिचालन का लाभ उठाते हैं और TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (Green Computing) को कम करने के लिए अनुकूलित होते हैं। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
Share this article