- Supermicro का नवीनतम H15 सर्वर पोर्टफ़ोलियो—जो 6वीं पीढ़ी के AMD EPYC 9006 सिरीज़ प्रोसेसरों (पूर्व में "Venice" के कोडनेम से प्रसिद्ध) द्वारा संचालित है—ने प्रदर्शन और गति में अभूतपूर्व छलांग को प्रदर्शित करते हुए उत्कृष्ट बेंचमार्क परिणाम प्राप्त, और 2U Hyper और CloudDC सर्वरों पर कई SPEC CPU विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।
- H15 पीढ़ी के सर्वर पोर्टफ़ोलियो में AI इन्फरेंस और HPC कार्यभारों के लिए 33% अधिक कोर, 2x PCIe बैंडविड्थ और 1.6 TB/s प्रति सॉकेट मेमोरी बैंडविड्थ उपलब्ध है।
- Supermicro DCBBS पर निर्मित और AMD EPYC CPUs और AMD Instinct™ GPUs द्वारा संचालित Helios और Helion नेक्स्ट-जेन रैक-स्केल समाधान, बड़े पैमाने पर और एजेंटिक AI परिनियोजनों के लिए अनुकूलित हैं।
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, 13 नवंबर, 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc. (NASDAQ: SMCI), जो AI, एंटरप्राइज, स्टोरेज और 5G/एज के लिए संपूर्ण IT समाधान प्रदाता है और डेटा सेंटर Data Center Building Block Solutions® (DCBBS) की सुविधा प्रदान करता है, ने आज घोषणा की है कि उसके H15 जेनरेशन सर्वर पोर्टफ़ोलियो की शिपिंग की जा रही है। छठी पीढ़ी के Gen AMD EPYC 9006 Series प्रोसेसरों (पूर्व में "Venice" कोडनेम से प्रसिद्ध) द्वारा संचालित, H15 पोर्टफ़ोलियो Supermicro के DCBBS आर्किटेक्चर का एक मुख्य घटक है। AMD Instinct एक्सिलरेटरों सहित अगली पीढ़ी के GPUs के लिए अनुकूलित, ये उद्योग-अग्रणी सिस्टम एजेंटिक AI युग के लिए डिज़ाइन किए गए रैक-स्केल प्रदर्शन प्रदान करते हैं और ग्राहकों को उच्च-प्रदर्शन AI इंफ्रास्ट्रक्चर को अधिक तेज़ी से परिनियोजित करने में सक्षम बनाते हैं।
Supermicro के मार्केटिंग विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, Michael McNerney, ने कहा, "H15 पोर्टफ़ोलियो की शिपिंग शुरू होने के साथ, Supermicro और AMD द्वारा ग्राहकों को एजेंटिक AI इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंचने का एक तेज और अधिक कुशल मार्ग प्रदान किया जा रहा है। हमारे DCBBS आर्किटेक्चर पर निर्मित और 6वीं पीढ़ी के AMD EPYC 9006 प्रोसेसरों द्वारा संचालित, ये सर्वर काफी उच्च कोर घनत्व, मेमोरी बैंडविड्थ और PCIe थ्रूपुट प्रदान करते हैं। AMD के साथ हमारा घनिष्ठ इंजीनियरिंग सहयोग ग्राहकों को AI, क्लाउड और एंटरप्राइज कार्यभारों को आत्मविश्वास के साथ बढ़ाने की सुविधा प्रदान करता है।"
"नवीनतम उच्च-प्रदर्शन वाले AMD EPYC प्रोसेसर की शिपिंग प्रत्येक स्तर पर AI को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है। Supermicro के साथ हमारा घनिष्ठ सहयोग ग्राहकों के लिए अग्रणी CPU प्रदर्शन को Instinct GPUs, AMD Pensando™ नेटवर्किंग और मॉड्यूलर डिजाइन के साथ जोड़ने वाले अनुकूलित प्लेटफ़ार्म की प्राप्ति सुनिश्चित करता है," Compute and Enterprise AI, AMD के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक, Dan McNamara, ने कहा। "ये प्लेटफ़ार्म संगठनों को AI इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से परिनियोजित, उपयोगिता में सुधार, ऊर्जा की खपत को कम और अधिक समवर्ती एजेंटों को चलाने और चुनौतीपूर्ण एंटरप्राइज कार्यभारों को संभालने के दौरान स्वामित्व की कुल लागत को कम करने में सहायता करते हैं।"
Supermicro H15 पीढ़ी के सर्वरों के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और रिलीज़ का वीडियो सारांश देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिपिंग-के-लिए-तैयार H15 सर्वर पोर्टफ़ोलियो में क्लाउड, HPC और एजेंटिक AI कार्यभारों के लिए अनुकूलित विशेष रूप से निर्मित, उच्च-घनत्व वाले सिस्टम शामिल हैं, जो 2U Hyper और CloudDC प्लेटफ़ार्मों पर असाधारण प्रदर्शन और कई SPEC CPU विश्व रिकॉर्ड प्रदान करते हैं। Supermicro की AMD EPYC 9006 SP7 और SP8 सॉकेट सर्वरों की विस्तृत श्रृंखला - जिसमें प्रदर्शन वर्कस्टेशन और एज सिस्टमों से लेकर उच्च-घनत्व मल्टी-नोड और एंटरप्राइज GPU सर्वर शामिल हैं - Supermicro को डेटा सेंटर CPU, GPU और स्टोरेज के लिए एक सिंगल-सोर्स पार्टनर के रूप में स्थापित करती है। इसके समानांतर, एजेंटिक से लेकर हाइपरस्केल AI परिनियोजनों तक शुरु-से-अंत-तक के विकल्प प्रदान करते हुए, Supermicro नए Helios और Helion प्लेटफ़ार्मों के साथ अपने AMD CPU- और GPU-संचालित रैक-स्केल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रहा है।
Supermicro का DCBBS संपूर्ण, मॉड्यूलर AI इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है जिसमें शुरु-से-अंत-तक का परिनियोजन लचीलापन होता है, और यह ग्राहकों तक नवीनतम AMD-संचालित डेटा सेंटर समाधानों को कम समय में पहुंचाता है। DCBBS डिज़ाइनों को AMD सर्वर CPU, GPU और नेटवर्किंग आर्किटेक्चर के साथ संयोजित करने से ग्राहकों को अगली पीढ़ी के AI इन्फ्रास्ट्रक्चर को 33% अधिक कोर, 2x PCIe बैंडविड्थ और 2.6x अधिक मेमोरी बैंडविड्थ के साथ तेजी से बाजार में लाने में सहायता मिलती है। इन दोनों के संयोजन से Supermicro और AMD उद्यम ग्राहकों को AMD CPU की पिछली पीढ़ियों की तुलना में फ्रंटियर-मॉडल होस्ट नोड के लिए 1.8x अधिक टोकन प्रति सेकंड प्रदान करने में सक्षम होते हैं।
Supermicro के 20 से अधिक अनुकूलित सिस्टमों के व्यापक पोर्टफ़ोलियो में निम्न शामिल हैं:
- Hyper – उच्चतम प्रदर्शन वाले AMD EPYC प्रोसेसरों को सपोर्ट करने के लिए उन्नत थर्मल डिज़ाइन के साथ, यह प्रमुख डुअल-सॉकेट प्लेटफ़ार्म एंटरप्राइज एप्लिकेशनों, AI इन्फरेंस, वर्चुअलाइजेशन और क्लाउड कार्यभारों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- CloudDC – क्लाउड-स्केल वातावरणों के लिए ओपन डेटा सेंटर मानकों के लिए Open Compute Project (OCP) Data Center Modular Hardware System (DC-MHS) विनिर्देश पर निर्मित एक सिंगल-सॉकेट सिस्टम
- FlexTwin™ – क्लाउड-नेटिव और हाइपरस्केल परिनियोजनों के लिए एक 1 OU (ORv3), दो-नोड, लिक्विड-कूल्ड, उच्च-प्रदर्शन, उच्च-घनत्व वाला ड्यूल-CPU कंप्यूट सिस्टम
- GrandTwin® – ऑब्जेक्ट स्टोरेज, वर्चुअलाइजेशन, क्लाउड सेवाओं और HPC सहित स्केल-आउट वातावरणों के लिए डिज़ाइन किया गया एक उच्च-घनत्व वाला 2U 2-नोड, सिंगल-सॉकेट आर्किटेक्चर
- Petascale Storage – 4.8 PB प्रति सिस्टम तक को सपोर्ट करते हुए सॉफ्टवेयर-परिभाषित स्टोरेज-आधारित AI डेटा लेक, बड़े पैमाने पर एनालिटिक्स और HPC वातावरणों के लिए अनुकूलित 2U उच्च क्षमता वाले ऑल-फ्लैश स्टोरेज प्लेटफ़ार्म
- SuperBlade® – एयर- और लिक्विड-कूल्ड वर्जन अधिकतम घनत्व, उच्च प्रदर्शन और दक्षता के लिए अनुकूलित H15 6U SuperBlade सिंगल-सॉकेट और डुअल-सॉकेट ब्लेड कॉन्फ़िग्रेशन दोनों को सपोर्ट करता है
अगली पीढ़ी के रैक-स्केल डेटा सेंटर समाधान
उद्यम ग्राहकों के लिए संपूर्ण शुरु-से-अंत-तक AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करते हुए, Helios और Helion रैक-स्केल समाधानों को बाजार में लाने के लिए Supermicro और AMD मिलकर सहयोग कर रह हैं। दोनों समाधान बड़े पैमाने पर और एजेंटिक AI परिनियोजन के लिए अनुकूलित हैं, जिनमें से प्रत्येक का एक विशिष्ट फोकस है। अत्याधुनिक मॉडल प्रशिक्षण और उच्च-थ्रूपुट अनुमान को गति प्रदान कर सकने के लिए AMD Instinct MI455X GPUs द्वारा संचालित Helios को अधिकतम GPU प्रदर्शन के लिए बनाया गया है। नवीनतम 6वीं पीढ़ी के AMD EPYC CPUs पर निर्मित Helion को कंप्यूट प्रदर्शन और परिनियोजन लचीलेपन के लिए डिज़ाइन किया गया है।
रैक-स्केल सिस्टम डिज़ाइन, अग्रणी AMD AI कंप्यूट और एकीकृत सॉफ्टवेयर नवाचारों को एक ही सुसंगत प्लेटफ़ार्म में संयोजित करते हुए, दोनों समाधान Supermicro के DCBBS आर्किटेक्चर के साथ सहज रूप से एकीकृत होते हैं।
यह जानने के लिए कि Supermicro DCBBS आपकी अगली पीढ़ी के AI इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और विस्तार में किस प्रकार से सहायता कर सकता है यहां पड़ताल करें।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, एंटरप्राइज़, क्लाउड, AI और 5G Telco/Edge IT इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक टोटल IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों को इन-हाउस (अमेरिका, एशिया, मलेशिया और नीदरलैंड में) डिजाइन और निर्मित किया जाता है, जिससे पैमाने और दक्षता के लिए वैश्विक संचालन का लाभ उठाया जाता है और कुल लागत में सुधार करने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए अनुकूलित किया जाता है (Green Computing)। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।


Share this article