SWEP (स्वेप) ने वैश्विक AI डेटा सेंटर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार किया
लैंड्सक्रोना, स्वीडन, 10 जून, 2026 /PRNewswire/ -- SWEP - ब्रेज़्ड प्लेट हीट एक्सचेंजर (BPHE) के विश्व-अग्रणी सप्लायर ने वैश्विक डेटा सेंटर के साथ-साथ औद्योगिक और कमर्शियल हीटिंग/कूलिंग बाजारों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी वैश्विक उत्पादन क्षमता का विस्तार करते रहने की योजना की घोषणा की है।
पिछले कई वर्षों में, SWEP (स्वेप) ने सभी क्षेत्रों और बाजारों में ग्राहकों की मजबूत मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता में महत्वपूर्ण निवेश किया है। SWEP अब 2026-2027 के दौरान अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार करने के लिए अतिरिक्त 30 मिलियन डॉलर (300 करोड़ रुपए) का निवेश करेगा, जिससे बड़े आकार के उत्पादों की क्षमता दोगुनी से अधिक हो जाएगी।
इस नए इन्वेस्टमेंट से दुनिया भर की सभी पांच फैक्ट्रियों में नए फर्नेस, टेस्ट इक्विपमेंट , प्रेस लाइन्स और ऑटोमेशन लगाना शामिल है। इसके अलावा, उत्तरी अमेरिका के तुलसा, ओक्लाहोमा में मौजूद (स्वेप)SWEP की फैक्ट्री में उत्पादन स्थान का विस्तार भी शामिल है ।
यह विस्तार लिक्विड कूलिंग में ,कुशल हीट ट्रांसफर एनर्जी एफिशिएंसी और ऊर्जा सुरक्षा के लिए अपने ग्राहकों के प्रति (स्वेप)SWEP की प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है:
- AI डेटा सेंटर्स: कम्प्यूट पावर की बढ़ती मांग व उच्च-घनत्व वर्कलोड से पैदा होने वाली अत्यधिक गर्मी को मैनेज कर सकें ऐसे भरोसेमंद और हाई-परफॉर्मिंग डेटा सेंटर कूलिंग सॉल्यूशंस की आवश्यकता को बढ़ती है।
- इंडस्ट्रियल और कमर्शियल हीटिंग/कूलिंग: इलेक्ट्रिफिकेशन के कारण इमारतों और इंडस्ट्रीज में पुरानी प्रणालियों को प्रतिस्थापित करके पर्यावरण अनुकूल रिफ्रीजरन्ट युक्त हीट पंप और चिलर्स वाले सिस्टम लगाए जा रहे हैं। ये नई प्रणाली अच्छे पै-बैक के साथ पर्यावरण के अनुकूल होती हैं।
स्वेप (SWEP) की प्रेसिडेंट, श्रीमती उलरिका नॉर्डक्विस्ट (Ulrika Nordqvist) का कहना है:"हम क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर मार्केट में भारी ग्रोथ के कारण बेहतरीन हीट ट्रांसफर टेक्नोलॉजी की वैश्विक मांग देख रहे हैं। स्वेप (SWEP) का इन क्षेत्रों में ग्लोबल ग्राहकों को शानदार परफॉरमेंस और भरोसेमंद सॉल्यूशंस देने का एक लंबा इतिहास रहा है। यह निवेश हमें अपने परिचालन को और अधिक विस्तृत करने और अपने मैन्यूफ़ैक्चरिंग उत्पादन को उन आक्रामक विकास लक्ष्यों के अनुरुप बनाने में सक्षम बनाता है जो हमारे ग्राहकों ने बड़े पैमाने पर हीटिंग और कूलिंग सिस्टम की सप्लाई के लिए निर्धारित किए हैं,"
दो वर्ष की निवेश योजना पिछली बहुवर्षीय क्षमता विस्तार पहल के निवेशों पर आधारित है, जिसका फोकस कार्यबल की स्किल्स, क्षमता, ऑटोमेशन बढ़ाने और पर्यावरण के अनुकूल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस अपनाने पर है। (स्वेप)SWEP अपने ग्राहकों के लिए वैश्विक स्तर के हीट ट्रांसफर सॉल्यूशंस लाने और एक सस्टेनेबल भविष्य की ओर बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।
SWEP के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.swepgroup.com पर जाएं।
(स्वेप)SWEP का परिचय
1983 से स्वेप (SWEP) बेहतरीन हीट ट्रांसफर सुनिश्चित करते हुए, बनाए गए लाखों इनोवेटिव 'ब्रेज़्ड प्लेट हीट एक्सचेंजर्स,' दुनिया भर में HVACR और इंडस्ट्रियल कामों में इस्तेमाल हो रहे हैं, जिससे अरबों लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है।
सस्टेनेबल एनर्जी के इस्तेमाल में हमारी विशेषज्ञता ने (स्वेप)SWEP को एक ग्लोबल कंपनी बना दिया है। हमारे पास 1,100 से अधिक कर्मचारी, पांच प्रोडक्शन साइट्स और 50 देशों में हमारी मौजूदगी है। डोवर कॉर्पोरेशन (Dover Corporation) के एक हिस्से के रूप में, हम क्लाइमेट और सस्टेनेबिलिटी टेक्नोलॉजी में नई संभावनाएं तलाशने में मदद करते हैं। अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: www.swepgroup.com
Share this article