Unisys Innovation Program ने अपनी 16वीं वार्षिक प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की
शीर्ष तीन टीमों को टिकाऊ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ट्यूमर डायग्नोस्टिक्स सटीकता और दूरस्थ न्यूरोलॉजिकल मॉनिटरिंग के विचारों के लिए मान्यता दी गई
बेंगलुरू, भारत, और ब्लू बेल, पेनसिल्वेनिया, 6 जून, 2025 /PRNewswire/ -- Unisys (NYSE: UIS) को पूरे भारत के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एक प्रतियोगिता, Unisys Innovation Program (UIP) के16वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है। 2009 में स्थापित यह प्रोग्राम, रचनात्मक टेक्नोलॉजी-केंद्रित वास्तविक दुनिया के समाधान विकसित करने के लिए युवा इंजीनियरों को उद्योग विशेषज्ञों के साथ लाकर अकादमिक शिक्षा और व्यावहारिक अनुभव के बीच के अंतर को दूर करता है।
इस वर्ष के UIP प्रोग्राम में उल्लेखनीय संख्या में प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जिसमें 12,760 पंजीकरणकर्ताओं से उद्योग में व्यावसायिक और तकनीकी चुनौतियों को संबोधित करती हुए आठ विषयों पर 890 से अधिक परियोजनाएँ प्रस्तुत की गई हैं।
2025 Unisys Innovation Program के विजेता
प्रथम स्थान: RV College of Engineering ने निम्न-क्षेत्र (1.5T) स्कैन से ट्यूमर निदान में 98% से अधिक सटीकता प्राप्त करने वाले Quantum ResNet और Q-attention, हाइब्रिड डीप लर्निंग मॉडल का लाभ उठाते हुए अपनी परियोजना "Quantum Neural Network for Brain Tumor MRI Classification via Quantum Machine Learning" के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कैनर रेजोल्यूशनों को जोड़कर, यह परियोजना सीमित संसाधनों में भी लागत प्रभावी, उच्च गुणवत्ता वाले MRI विश्लेषण को संभव बनाती है।
दूसरा स्थान: RV College of Engineering ने पारंपरिक मकैनिकल डिफरेंशियल को प्रतिस्थापित करने के लिए वाहन गतिशीलता में AI को एकीकृत करने वाली अपनी परियोजना "Electronic Differential for Electric Vehicles" के लिए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वास्तविक समय में, पूर्वानुमानित पहिया गति नियंत्रण को सक्षम करके, यह सिस्टम कर्षण, स्थिरता और ऊर्जा दक्षता को बढ़ाता है, जिससे अधिक स्मार्ट, टिकाऊ विद्युत गतिशीलता का मार्ग प्रशस्त होता है।
तीसरा स्थान: Ramaiah Institute of Technology को सतत मस्तिष्क निगरानी के लिए एक विवेकपूर्ण पहनने योग्य उपकरण प्रस्तुत करने वाली उनकी परियोजना "Earbud-Based Electroencephalogram (EEG) Monitoring System" के लिए तीसरा स्थान मिला है। शुष्क इलेक्ट्रोड, AI-आधारित दौरा पहचान और मल्टी-मॉडल विश्लेषणात्मकता का लाभ उठाते हुए, यह सिस्टम स्वास्थ्य सेवा और उपभोक्ता बाजारों में बेरोक न्यूरोलाजिकल मोनिट्रिंग टूल्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक व्यावहारिक समाधान प्रदान करता है।
Unisys के CEO और अध्यक्ष, Mike Thomson, ने कहा, "इस वर्ष के Unisys Innovation Program ने रचनात्मकता और तकनीकी उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया है। ये उत्कृष्ट परियोजनाएं भारत के अगली पीढ़ी के इंजीनियरों की प्रतिभा की गहराई को दर्शाती हैं। Unisys में, हम जिज्ञासा और प्रयोग की इस भावना को पोषित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
निर्णायकों के एक पैनल ने व्यवहार्यता, रचनात्मकता, तकनीकी उत्कृष्टता और संभावित प्रभाव के आधार पर विजेता टीमों का चयन किया था। कार्यक्रम के समापन समारोह में निर्णायक मंडल का अंतिम दौर सम्पन्न हुआ था, जहां फाइनलिस्टों ने अपनी परियोजनाएं प्रस्तुत की थी।
Unisys के मुख्य परिचालन अधिकारी, Chris Arrasmith, ने कहा, "हमें एक बार फिर युवा प्रतिभाओं को समस्या समाधानकर्ताओं की अगली पीढ़ी को एक साथ लाकर नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित Unisys Innovation Program के माध्यम से अपने कौशल और विशेषज्ञता का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करने पर गर्व है। इन छात्रों का प्रतियोगिता के प्रति जुनून प्रेरणादायक है और यह पहल भविष्य की प्रतिभाओं के विकास में मदद करती है।"
Unisys Innovation Program (UIP) का परिचय
2009 में स्थापित, Unisys Innovation Program (UIP) इंजीनियरिंग छात्रों को एक महीने तक चलने वाली प्रतियोगिता के माध्यम से वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए नवीनतम टेक्नोलॉजियों के सैद्धांतिक ज्ञान को लागू करके कैरियर के लिए तैयार तकनीकी और सॉफ्ट कौशल विकसित करने में सक्षम बनाता है। यह प्रतियोगिता कंप्यूटर विज्ञान, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और अन्य संबंधित धाराओं के सभी इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुली है। यह छात्रों को समृद्ध अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए तकनीकी नवाचार क्षेत्रों के हितधारकों को एक साथ लाती है।
Unisys का परिचय
Unisys एक वैश्विक टेक्नोलॉजी समाधान कंपनी है जो विश्व के अग्रणी संगठनों के लिए सफलताएं लाती है। हमारे समाधान - क्लाउड, AI, डिजिटल कार्यस्थल, लॉजिस्टिक्स और एंटरप्राइज़ कंप्यूटिंग - हमारे ग्राहकों को यथास्थिति को चुनौती देने और उनकी पूरी क्षमता को उजागर करने में मदद करते हैं। 150 से अधिक वर्षों से हमारे ग्राहकों को किस प्रकार संभव बनाने में सहायता कर पाने के तरीकों पर अधिक जानकारी के लिए, unisys.com पर जाएँ और LinkedIn पर हमारा अनुसरण करें।
विज्ञप्ति संख्या: 0605/10000
यहां उल्लिखित Unisys और अन्य Unisys उत्पादों और सेवाओं के साथ-साथ उनके संबंधित लोगो, Unisys Corporation के ट्रेडमार्क या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं। यहां संदर्भित कोई भी अन्य ब्रांड या उत्पाद, उसके संबंधित धारक का ट्रेडमार्क या पंजीकृत ट्रेडमार्क माना जाएगा।
UIS-C
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2301438/5355687/Unisys_Logo.jpg
Share this article