Vantage ने उद्योग जगत की मान्यता और गतिशील सहभागिता के साथ Money Expo Colombia 2025 में अपनी चमक बिखेरी
पोर्ट विला, वानुअतु, 4 जुलाई, 2025 /PRNewswire/ -- Vantage Markets ने लैटिन अमेरिका के प्रमुख वित्तीय आयोजनों में से एक Money Expo Colombia 2025 के दूसरे संस्करण में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए अत्यंत सफल प्रदर्शन किया। 25-26 जून को Ágora Bogotá Convention Center में आयोजित इस प्रदर्शनी में क्षेत्र के शीर्ष ब्रोकर, फिनटेक इन्नोवेटर, निवेशक और ट्रेडर एकत्रित हुए। इस ईवेंट में सबसे बड़ा बूथ आयोजित करके Vantage ने अपनी अलग पहचान बनाई, तथा दो प्रदर्शनी स्थलों को मिलाकर, उपस्थितगणों के लिए एक उच्च प्रभावकारी, गहन अनुभव का सृजन किया।
उत्साह वृद्धि करते हुए, Vantage को Best Affiliate Program 2025 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो पारदर्शी, विकासोन्मुख एफिलिएट नेटवर्कों के निर्माण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।
अपनी नेतृत्व टीम द्वारा तीन प्रमुख भाषणों के माध्यम से, Vantage अपनी बाजार विशेषज्ञता को केंद्र में लाया।
- Alejandro Zelniker, सहबद्ध और भागीदार विशेषज्ञ, ने निम्न शीर्षक वाले मुख्य भाषण से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया: "When Do You Earn More? Investing During Market Chaos or Calm?" उन्होंने अस्थिर अवधियों के दौरान मार्केट मनोविज्ञान, समय-निर्धारण रणनीतियों और विविधीकरण की भूमिका का पता लगाया।
- Rodrigo Martínez, बिज़नेस डेवलपमेंट टीम लीड, निम्न पैनल में शामिल हुए:"Inside the Broker's Toolbox: What Every Trader and Investor Should Know", जहां उन्होंने प्लेटफ़ॉर्म टूल्स, एनालिटिक्स और सामान्य ग्राहक सेवा दृष्टिकोणों पर चर्चा की।
- Julio Vasquez, बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर, ने निम्न पैनल में योगदान दिया:"Mastering Risk: Strategies for Resilience in Unpredictable Markets," जिसमें विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में जोखिम प्रबंधन के तरीकों पर प्रकाश डाला गया है।
वक्ताओं की उपस्थिति के अतिरिक्त, Vantage का संवादात्मक बूथ नेटवर्किंग और उपस्थितगणों की सहभागिता का केंद्र बन गया था। ब्रांड की भागीदारी, क्षेत्र के वित्तीय नवाचार परिदृश्य में योगदान देने में उसकी रुचि को प्रतिबिंबित करती है।
दूसरे दिन एक उल्लेखनीय क्षण तब आया, जब कोलंबियाई फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी Faustino "El Tino" Asprilla ने Vantage बूथ का दौरा किया। उनकी उपस्थिति से वहां उत्साही भीड़ उमड़ पड़ी तथा अनेक लोग फ़ोटो और ऑटोग्राफ लेने के लिए कतार में खड़े हो गए।
Vantage Markets के CEO, Marc Despallieres, ने कहा, "लैटिन अमेरिका में वित्तीय क्षेत्र के लिए Money Expo Colombia एक प्रमुख मिलन स्थल बन गया है। हमें इस इवेंट में भाग लेने की खुशी है। हमारी भागीदारी, वैश्विक ट्रेडिंग समुदाय के साथ ट्रेडिंग शिक्षा और सहभागिता के लिए Vantage के अनवरत समर्थन को दर्शाती है।"
चूंकि Vantage वैश्विक स्तर पर ट्रेडरों के साथ जुड़ने के अवसरों की खोज करता रहता है, इसलिए यह टीम इस गति को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है - नवाचार को बढ़ावा देना, शिक्षा को बढ़ावा देना, और सभी स्तरों पर व्यापारियों का समर्थन करना।
Vantage का परिचय
Vantage Markets (या Vantage) एक मल्टी-एसेट CFD Broker है जो ग्राहकों को विदेशी मुद्रा, कमोडिटीज़, सूचकांक, शेयर, ETFs और बॉन्ड सहित Contracts for Difference (CFDs) उत्पादों की ट्रेडिंग के लिए एक तेज और शक्तिशाली सेवा तक पहुंच प्रदान करता है।
15 वर्षों से अधिक के मार्केट अनुभव के साथ, Vantage ब्रोकर की भूमिका से आगे बढ़कर एक विश्वसनीय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, एक अवॉर्ड विजेता मोबाइल ट्रेडिंग ऐप और एक उपयोगकर्ता-अनुकूल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करता है जो ग्राहकों को ट्रेडिंग के अवसरों तक पहुंच प्रदान करता है।
समझदारी से ट्रेड करें @vantage
जोखिम चेतावनी : CFDs जटिल इंस्ट्रूमेंट हैं और लाभ उठाने के कारण इनमें तेजी से धन की हानि होने का जोखिम अधिक रहता है। ट्रेडिंग करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप जोखिम को समझते हैं।
अस्वीकरण: यह आलेख केवल सूचनात्मक प्रयोजनों के लिए प्रदान किया गया है और यह वित्तीय सलाह, किसी भी वित्तीय उत्पादों या सेवाओं की पेशकश या आग्रह नहीं है। यह सामग्री किसी ऐसे क्षेत्राधिकार के निवासियों के लिए नहीं है जहां ऐसा वितरण या उपयोग स्थानीय कानून या विनियमन के विपरीत होगा। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी निवेश या वित्तीय निर्णय लेने से पहले किसी तटस्थ पेशेवर से सलाह लें। प्रस्तुत जानकारी पर आपके द्वारा किया गया कोई भी भरोसा पूर्णतः आपके अपने जोखिम पर है।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2723622/Vantage_Shines_Money_Expo_Colombia_2025_Industry_Recognition.jpg
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2723623/Vantage_brought_market_expertise_center_stage.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2506103/Vantage_15_Logo_Logo.jpg
Share this article