Vantage ने उद्योग विशेषज्ञता का प्रदर्शन करते हुए Wealth Expo Perú 2025 में शुरुआत की
पोर्ट विला, वानुअतु, 13 जून, 2025 /PRNewswire/ -- Vantage Markets को इस क्षेत्र में एक उल्लेखनीय वित्तीय उद्योग इवेंट Wealth Expo Perú 2025 में अपनी पहली सहभागिता की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह इवेंट Lima के वित्तीय जिले के केंद्र, San Isidro के प्रतिष्ठित Westin Hotel में आयोजित होगा, जिसमें व्यापारी, निवेशक, फिनटेक विशेषज्ञ और वित्तीय सेवा प्रदाता एक पूरे दिन के लिए ज्ञान-साझाकरण, नेटवर्किंग और उद्योग चर्चा के लिए एकत्रित होंगे।
Wealth Expo के पेरू संस्करण में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज करते हुए, Vantage अपने नवप्रवर्तनशील समाधान प्रस्तुत करेगा और ट्रेडिंग और संबद्ध समुदाय के उपस्थित लोगों के साथ वार्तालाप करेगा। कंपनी की सहभागिता में इसके विशेषज्ञ दल के सदस्यों के नेतृत्व में तीन व्याख्यान सत्र शामिल होंगे:
बिजनेस डेवलपमेंट के टीम अग्रणी, Rodrigo Martínez "Vantage: Smart Copy Trading Within Everyone's Reach" – Vantage के सहज और सुलभ कॉपी ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म में एक गहरी पैठ, पर मुख्य भाषण देंगे। वे अन्य उद्योग विशेषज्ञों के साथ एक पैनल में शामिल होंगे, जिसमें पेरू और व्यापक क्षेत्र में विकसित हो रहे वित्तीय इकोसिस्टम के भीतर प्रमुख प्रवृत्तियों, चुनौतियों और विकास पर चर्चा की जाएगी। वर्कशॉप ट्रैक में, Julio Vásquez, बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर, अपने निम्न व्याख्यान के दौरान जानकारियां साझा करेंगे: "How to Turn Your Trading and Community into a Passive Income Machine"।
शिखर सम्मेलन को शानदार ढंग से शुरू करने के लिए, मुख्य इवेंट से एक शाम पहले, Vantage एक विशेष कॉकटेल रिसेप्शन आयोजित करेगा। इस निजी समारोह में उपस्थित लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा और उन्हें आरामदायक माहौल में Vantage टीम से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
Vantage Markets के CEO, Marc Despallieres, ने कहा: "हम लैटिन अमेरिका के बढ़ते वित्तीय परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण आयोजन Wealth Expo Perú में सहभागिता से प्रसन्न हैं। यह क्षेत्र व्यापार और नवाचार में महत्वपूर्ण रुचि दिखा रहा है, और हम उद्योग पार्टनरों और हितधारकों के साथ जुड़ने के लिए तत्पर हैं। शिक्षा, टेक्नोलॉजी और विश्वास के माध्यम से, Vantage विकासशील वित्तीय इकोसिस्टम का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
Vantage की बढ़ती उपस्थिति वित्तीय बाजारों को इसके द्वारा सभी अनुभव स्तरों के ट्रेडरों के लिए अधिक सुलभ, पारदर्शी और लाभदायक बनाने की अनवरत प्रतिबद्धता दर्शाती है।
Vantage की पहलों और इवेंटों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Vantage Markets पर जाएँ।
Vantage का परिचय
Vantage Markets (या Vantage) एक मल्टी-ऐसेट CFD ब्रोकर है जो ग्राहकों को विदेशी मुद्रा, कमोडिटीज़, सूचकांक, शेयर, ETFs और बॉन्ड सहित Contracts for Difference (CFDs) उत्पादों की ट्रेडिंग के लिए एक तेज और शक्तिशाली सेवा तक पहुंच प्रदान करता है।
15 वर्षों से अधिक के मार्केट अनुभव के साथ, Vantage ब्रोकर की भूमिका से आगे बढ़कर एक विश्वसनीय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, एक अवॉर्ड विजेता मोबाइल ट्रेडिंग ऐप और एक उपयोगकर्ता-अनुकूल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करता है जो ग्राहकों को ट्रेडिंग के अवसरों तक पहुंच प्रदान करता है।
समझदारी से ट्रेड करें @vantage
जोखिम चेतावनी: CFDs जटिल इंस्ट्रूमेंट हैं और लाभ उठाने के कारण इनमें तेजी से धन की हानि होने का जोखिम अधिक रहता है। ट्रेडिंग करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप जोखिम को समझते हैं।
अस्वीकरण: यह आलेख केवल सूचनात्मक प्रयोजनों के लिए प्रदान किया गया है और यह वित्तीय सलाह, किसी भी वित्तीय उत्पादों या सेवाओं की पेशकश या आग्रह नहीं है। यह सामग्री किसी ऐसे क्षेत्राधिकार के निवासियों के लिए नहीं है जहां ऐसा वितरण या उपयोग स्थानीय कानून या विनियमन के विपरीत होगा। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी निवेश या वित्तीय निर्णय लेने से पहले किसी तटस्थ पेशेवर से सलाह लें। प्रस्तुत जानकारी पर आपके द्वारा किया गया कोई भी भरोसा पूर्णतः आपके अपने जोखिम पर है।
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2506103/5364604/Vantage_15_Logo_Logo.jpg
Share this article