Vantage को Wealth Expo Argentina 2025 में "Best Trading Platform" का सम्मान मिला
पोर्ट विला, वानुअतु, 29 मई, 2025 /PRNewswire/ -- Vantage Markets ने 23-24 मई को आयोजित की गई Wealth Expo Argentina 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय वित्त कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी में एक और उपलब्धि स्थापित की। वित्त और निवेश के क्षेत्र में शीर्ष हस्तियों को एक साथ लाने के लिए प्रसिद्ध यह इवेंट Vantage के लिए अपने नेतृत्व, नवाचार और वित्तीय समावेशन के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने के लिए एक आदर्श मंच के रूप में कार्य करता है।
प्रदर्शनी के दौरान Vantage को "Best Trading Platform" पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो कंपनी के वैश्विक ट्रेडर्स के समुदाय को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, उपयोगकर्ता-अनुकूल सुविधाएं और सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने में अनवरत उत्कृष्टता के लिए एक मान्यता है। यह सम्मान एक विश्वसनीय और प्रदर्शन-संचालित ब्रोकर के रूप में Vantage की स्थिति को मजबूत करता है।
Vantage Markets के CEO, Marc Despallieres, ने कहा, "Wealth Expo Argentina में Best Trading Platform के रूप में पहचाने जाने पर हमें बहुत गर्व है। यह पुरस्कार न केवल शक्तिशाली व्यापारिक समाधान प्रदान करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, बल्कि हर दिन हम पर भरोसा करने वाले ट्रेडरों और पार्टनरों का वैश्विक समुदाय के प्रति हमारे समर्पण को भी दर्शाता है। इस तरह के आयोजन हमें ज्ञान साझा करने और व्यापक वित्तीय समुदाय के साथ जुड़ने का अवसर देते हैं।"
इवेंट के दौरान, Vantage की टीम ने जानकारियां साझा करने और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जानकारीपूर्ण सत्रों की एक श्रृंखला का नेतृत्व किया था। मुख्य मंच पर, एफिलिएट्स एवं पार्टनर्स के बिज़नेस रणनीतिज्ञ, Alejandro Zelniker ने "Your Money Security Comes First" विषय पर प्रस्तुति दी, जिसमें आज की तेजी से डिजिटल होती अर्थव्यवस्था में वित्तीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रकाश डाला गया। इस बीच, वर्कशॉप के मंच पर, बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर, Agustin Zanardo, ने "Common Mistakes Among Traders" पर चर्चा की, तथा प्रतिभागियों को व्यापार में होने वाली गड़बड़ियों और जोखिम मैनेजमेंट की अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के लिए सामान्य जानकारियां प्रदान की।
एक आकर्षक पैनल चर्चा में, Vantage में ग्राहक संबंध विकास मार्केट विश्लेषक, Juan Gonzalez, ने निम्न विषय के इर्दगिर्द चर्चा में योगदान दिया "Trading for Everyone: Challenges of Financial Inclusion"। उन्होंने वंचित आबादी के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की तथा बताया कि किस प्रकार ब्रोकर समावेशी और शिक्षा-संचालित समाधानों के माध्यम से वित्तीय सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाने में योगदान दे सकते हैं।
स्टेज पर प्रस्तुत की गई प्रस्तुतियों के अतिरिक्त, Vantage ने एक डिजिटल ऐसेट विशेषज्ञ, Alejandro Caravotta के नेतृत्व में इन-बूथ स्पीकर सत्रों की मेजबानी भी की। इन सत्रों ने न केवल शैक्षणिक सम्पर्क बिन्दुओं के रूप में कार्य किया, बल्कि उपस्थित लोगों के लिए Vantage विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने के अवसर भी प्रदान किए, जिससे उन्हें अनौपचारिक माहौल में वित्तीय बाजारों के बारे में बहुमूल्य जानकारियां प्राप्त हुई।
आधिकारिक Wealth Expo Argentina Cocktail Event के मुख्य प्रायोजक के रूप में, Vantage लग्ज़री, नेटवर्किंग और मनोरंजन की एक सौम्य रात के लिए पार्टनरों, प्रभावशाली व्यक्तियों और उद्योग विशेषज्ञों को एक साथ लाया। यह शक्तिशाली संवाद, ब्रांड उपस्थिति और साझा गति को आगे बढ़ाने के लिए एक उपयुक्त समापन था।
Vantage की वित्तीय इवेंटों में वैश्विक उपस्थिति बढ़ने के साथ-साथ, ब्रांड का ध्यान नवाचार, शिक्षा और सार्थक सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ट्रेडरों को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। अधिक अपडेट के लिए Vantage Markets पर जाएँ।
Vantage का परिचय
Vantage Markets (या Vantage) एक मल्टी-ऐसेट CFD ब्रोकर है जो ग्राहकों को विदेशी मुद्रा, कमोडिटीज़, सूचकांक, शेयर, ETFs और बॉन्ड सहित Contracts for Difference (CFDs) उत्पादों की ट्रेडिंग के लिए एक तेज और शक्तिशाली सेवा तक पहुंच प्रदान करता है।
15 वर्षों से अधिक के मार्केट अनुभव के साथ, Vantage ब्रोकर की भूमिका से आगे बढ़कर एक विश्वसनीय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, एक अवॉर्ड विजेता मोबाइल ट्रेडिंग ऐप और एक उपयोगकर्ता-अनुकूल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करता है जो ग्राहकों को ट्रेडिंग के अवसरों तक पहुंच प्रदान करता है।
समझदारी से ट्रेड करें @vantage
जोखिम चेतावनी: CFDs जटिल इंस्ट्रूमेंट हैं और इनमें उपयोग के कारण तेजी से धन हानि होने का उच्च जोखिम रहता है। ट्रेडिंग करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप जोखिम को समझते हैं।
अस्वीकरण: यह आलेख केवल सूचनात्मक प्रयोजनों के लिए प्रदान किया गया है और यह वित्तीय सलाह, किसी भी वित्तीय उत्पादों या सेवाओं की पेशकश या आग्रह नहीं है। यह सामग्री किसी ऐसे क्षेत्राधिकार के निवासियों के लिए नहीं है जहां ऐसा वितरण या उपयोग स्थानीय कानून या विनियमन के विपरीत होगा। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी निवेश या वित्तीय निर्णय लेने से पहले किसी तटस्थ पेशेवर से सलाह लें। प्रस्तुत जानकारी पर आपके द्वारा किया गया कोई भी भरोसा पूर्णतः आपके अपने जोखिम पर है।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2698596/Vantage_Recognised_Wealth_Expo_Argentina_2025__Best_Trading_Platform.jpg
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2698597/Juan_Gonzalez_Client_Relationship_Growth_Market_Analyst_Vantage__Trading_Everyone.jpg
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2698598/Vantage_main_sponsor_official_Wealth_Expo_Argentina_Cocktail_Event.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2506103/Vantage_15_Logo_Logo.jpg
Share this article